भोपाल में महापुरुषों के नाम पर बनेंगे 9 प्रवेश द्वार

bhopal-virasat-vikas-gate-project

भोपाल में महापुरुषों के नाम पर बनेंगे 9 प्रवेश द्वार

भोपाल में महापुरुषों के नाम पर बनेंगे 9 प्रवेश द्वार

भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, सम्राट अशोक और विक्रमादित्य के नाम पर होंगे विराट द्वार

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल के गौरवशाली अतीत और सांस्कृतिक पहचान को उजागर करने के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में भोपाल के विभिन्न मार्गों पर भगवान श्रीराम, श्रीकृष्ण, सम्राट अशोक, सम्राट विक्रमादित्य सहित महान व्यक्तित्वों के नाम पर 9 भव्य द्वार बनाए जाएंगे।

‘चाय वाला पीएम और गाय वाला सीएम-लोकतंत्र की बड़ी ताकत- मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि राजा भोज के शासन के 1000 वर्ष पूर्ण होने पर भोज-नर्मदा द्वार का भूमि-पूजन किया गया था और अब सम्राट विक्रमादित्य के नाम पर बनने वाले द्वार का भूमि-पूजन भी आगामी दिनों में किया जाएगा। समत्व भवन में आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर के निर्वाण दिवस पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में 'चाय वाला' प्रधानमंत्री और 'गाय वाला' मुख्यमंत्री होना भारत की लोकतांत्रिक विरासत का जीवंत प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में

भोपाल में विरासत और विकास का नया मॉडल

मुख्यमंत्री ने अयोध्या, काशी और उज्जैन के महाकाल लोक का उल्लेख करते हुए कहा कि विरासत का पुनरुत्थान भारत की आध्यात्मिक पहचान को वैश्विक मंच पर स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की भूमि भगवान श्रीकृष्ण की शिक्षा, सुदामा-कृष्ण की मित्रता और सम्राट विक्रमादित्य के सुशासन का प्रतीक रही है। इसी गौरव को जीवंत करने के लिए भोपाल में बनने वाले द्वार भारतीय संस्कृति के अद्वितीय प्रतीक होंगे।

गौसंवर्धन एवं कामधेनु योजना पर जोर

सनातन संस्कृति में गौमाता के महत्व पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि गाय मानव समाज के पोषण और करुणा की प्रतिमा है। उन्होंने कहा कि गौशालाओं के संचालन और गौपालन को बढ़ावा देने के लिए सरकार आवश्यक सहयोग दे रही है। साथ ही डॉ. अंबेडकर कामधेनु योजना के माध्यम से गौपालन को सशक्त किया जा रहा है।

दो वर्ष की उपलब्धियों पर नागरिक अभिनंदन

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विकास का एक नया मॉडल प्रस्तुत किया है, जिसमें विरासत और आधुनिक विकास का अद्भुत संगम है। दो वर्ष पूर्ण होने पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री का गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भोपाल के प्रवेश द्वार सांस्कृतिक भव्यता के प्रतीक बनकर उभरेंगे। समारोह में राहुल कोठारी, श्री तीरथदास सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।