Bhopal suicide case: संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र धाकड़ ने लगाई फांसी.. जांच जारी

bhopal-suicide-case

Bhopal suicide case: संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र धाकड़ ने लगाई फांसी.. जांच जारी

bhopal suicide case संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र धाकड़ ने लगाई फांसी जांच जारी

Bhopal suicide case: भोपाल के कोलार रोड स्थित साईंनाथ कॉलोनी में संस्कृति विभाग के डिप्टी डायरेक्टर जितेंद्र धाकड़ ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार रात हुई इस घटना से पूरे विभाग और क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मंगलवार को परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही है। [caption id="attachment_111084" align="alignnone" width="270"]Bhopal suicide case Bhopal suicide case[/caption]

Bhopal suicide case: उनकी पत्नी छतरपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर

जानकारी के अनुसार, विदिशा निवासी 34 वर्षीय जितेंद्र धाकड़ दमोह से प्रतिनियुक्ति पर भोपाल में संस्कृति विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर पदस्थ थे। वे कोलार रोड की साईंनाथ कॉलोनी में अकेले रह रहे थे, जबकि उनकी पत्नी छतरपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय वे घर पर अकेले थे।

कॉल या मैसेज की जानकारी मिल सके

स्थानीय लोगों ने बताया कि देर रात जब उन्होंने जितेंद्र धाकड़ को घर के बाहर फंदे पर लटका देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोलार पुलिस ने शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है ताकि आत्महत्या से पहले के कॉल या मैसेज की जानकारी मिल सके।

कर्मचारियों में भी शोक और आघात का माहौल

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जितेंद्र ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम क्यों उठाया। उनके परिवार और पत्नी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान और मोबाइल डेटा की जांच के बाद ही आत्महत्या के पीछे की असली वजह सामने आ सकेगी। इस घटना से विभाग के कर्मचारियों में भी शोक और आघात का माहौल है।

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।