Bhopal news: भोपाल में दिवाली के बाद पटाखों का खतरनाक कचरा अब पीथमपुर में नष्ट होगा

bhopal-news-10

Bhopal news: भोपाल में दिवाली के बाद पटाखों का खतरनाक कचरा अब पीथमपुर में नष्ट होगा

bhopal news भोपाल में दिवाली के बाद पटाखों का खतरनाक कचरा अब पीथमपुर में नष्ट होगा

Bhopal news: भोपाल में दिवाली के बाद निकलने वाले पटाखों के खतरनाक कचरे को अब सुरक्षित तरीके से नष्ट करने के लिए धार जिले के पीथमपुर भेजा जाएगा। यह पहला मौका होगा जब नगर निगम पटाखों के हेजर्डस वेस्ट (खतरनाक अपशिष्ट) को शहर से बाहर भेजकर नष्ट करवाएगा। इसके लिए नगर निगम ने एक अनुबंधित फर्म को जिम्मेदारी सौंपी है, जो इस कचरे को पीथमपुर में नष्ट करेगी। [caption id="attachment_111825" align="alignnone" width="300"]Bhopal news Bhopal news[/caption]

इसे ट्रांसफर स्टेशन से सीधे पीथमपुर भेजा जाएगा

हर साल दिवाली के अगले दिन भोपाल से सामान्य दिनों की तुलना में करीब 400 टन अतिरिक्त कचरा निकलता है, जो केवल पटाखों के अवशेष होते हैं। सामान्यतः यह कचरा आदमपुर खंती में ले जाकर नष्ट किया जाता है, लेकिन इस बार इसे ट्रांसफर स्टेशन से सीधे पीथमपुर भेजा जाएगा।

Bhopal news: निगम कमिश्नर ने दिए विशेष निर्देश

नगर निगम की कमिश्नर संस्कृति जैन ने निर्देश दिए हैं कि पटाखों से निकलने वाले हेजर्डस कचरे को वार्ड स्तर पर अलग-अलग एकत्र कर ट्रांसफर स्टेशन पर लाया जाए। वहां इसे कंटेनरों में भरकर अनुबंधित फर्म के माध्यम से पीथमपुर भेजा जाएगा, जहां इसे सुरक्षित रूप से नष्ट किया जाएगा।

वायु प्रदूषण रोकने के लिए विशेष इंतजाम

पटाखों से निकलने वाले धुएं और बारूद के कणों को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने वायु प्रदूषण रोकने की भी व्यापक तैयारियां की हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा ताकि हवा में फैले कण जमीन पर बैठ जाएं। इसके लिए फॉगिंग मशीनें, फॉगर और जेड स्प्रे मशीनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके साथ ही शहर के सभी फाउंटेन (फव्वारे) चालू रखे जाएंगे ताकि वातावरण में नमी बनी रहे और धूलकण कम फैलें।

Bhopal news: कचरा निपटान की नई रणनीति

इस बार दिवाली पर विशेष रणनीति के तहत सभी वार्डों में पटाखों का कचरा स्थल पर ही अलग-अलग किया जाएगा। इसके बाद उसे पास के गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन पर ले जाकर संग्रहित किया जाएगा, जहां से वह पीथमपुर के लिए रवाना किया जाएगा।

नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके

इस पूरी प्रक्रिया का उद्देश्य न केवल शहर की सफाई बनाए रखना है, बल्कि बढ़ते वायु प्रदूषण को भी नियंत्रित करना है, जिससे नागरिकों का स्वास्थ्य सुरक्षित रह सके।

संबंधित सामग्री

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मध्य प्रदेश

नागदा-मथुरा तीसरी और चौथी रेल लाइनों से मध्यप्रदेश के पर्यटन क्षेत्र को मिलेगी मजबूती

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रधानमंत्री  मोदी का माना आभार

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर के दौरे पर, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जगदलपुर पहुंचे, नवाचार महाकुंभ में भाग लेंगे। बस्तर को नक्सल मुक्त करने के बाद, युवाओं के रोजगार पर फोकस।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में लू से निपटने की तैयारियां की समीक्षा की

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लू से निपटने के लिए जिलों में बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं की मजबूती पर जोर दिया।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति से की मुलाकात, जताई चिंता

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात कर राज्यसभा सदस्यों के दलबदल पर चिंता जताई।