Bhopal AIIMS: भोपाल एम्स में प्लाज़्मा चोरी कांड…मास्टरमाइंड दीपक गिरफ्तार, महार...

bhopal-aiims

Bhopal AIIMS: भोपाल एम्स में प्लाज़्मा चोरी कांड…मास्टरमाइंड दीपक गिरफ्तार, महाराष्ट्र से जुड़ रहे तार

bhopal aiims भोपाल एम्स में प्लाज़्मा चोरी कांड…मास्टरमाइंड दीपक गिरफ्तार महाराष्ट्र से जुड़ रहे तार

Bhopal AIIMS: भोपाल के एम्स अस्पताल से प्लाज़्मा चोरी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। इस मामले में अब तक पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का मास्टरमाइंड दीपक नामक युवक बताया जा रहा है, जिसके संबंध एक ऐसे व्यक्ति से थे जो इस अवैध धंधे में उसकी मदद करता था। [caption id="attachment_111069" align="alignnone" width="300"]Bhopal AIIMS Bhopal AIIMS[/caption]

Bhopal AIIMS: यह गिरोह भारी मुनाफा कमा रहा

जांच में खुलासा हुआ है कि दीपक को एम्स के ब्लड बैंक में कार्यरत एक कर्मचारी ने पूरा नेटवर्क उपलब्ध कराया था। इसी नेटवर्क के जरिए प्लाज़्मा चोरी कर ब्लैक मार्केट में ऊंचे दामों पर बेचा जाता था, जिससे यह गिरोह भारी मुनाफा कमा रहा था।

पुलिस की एक टीम नासिक भेजी गई

पुलिस की जांच में इस पूरे मामले का कनेक्शन महाराष्ट्र से भी जुड़ता दिख रहा है। सूत्रों के अनुसार, महाराष्ट्र के नासिक से इस गिरोह के संबंध पाए गए हैं। इस कड़ी की पुष्टि के लिए पुलिस की एक टीम नासिक भेजी गई है।

गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही

टीम को वहां से कुछ अहम सबूत और रिकवरी मिली है, जिनके आधार पर इस गोरखधंधे से जुड़े और भी बड़े खुलासे जल्द हो सकते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है और जल्द ही और गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

Bhopal AIIMS: उच्च स्तर पर जांच जारी

एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में हुई इस चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तर पर जांच जारी है।

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।