PENCH Tiger Reserve: 5 शावकों के साथ बाघिन जुगनी की सैर,नजारा देख रोमांचित हुए पर्यटक

6-tigers-spotted-together-in-pench-tiger-reserve

PENCH Tiger Reserve: 5 शावकों के साथ बाघिन जुगनी की सैर,नजारा देख रोमांचित हुए पर्यटक

pench tiger reserve 5 शावकों के साथ बाघिन जुगनी की सैरनजारा देख रोमांचित हुए पर्यटक

टाइगर स्टेट में इस समय सभी टाइगर रिजर्व पर्यटकों से गुलजार है.वही सिवनी के पेंच टाइगर रिजर्व से रोमांचित कर देने वाली तस्वीर सामने आई.जहां बाघिन जुगनी अपने पांच शावकों के साथ दिखाई दी। इस नजारे को देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे और उन्होंने इसे अपने कैमरों में कैद कर लिया।

5 शावकों की मां जुगनी

जुगनी पेंच टाइगर रिजर्व की तीसरी बाघिन है जिसने एक साथ पांच शावकों को जन्म दिया है। इन शावकों की उम्र लगभग ढाई से तीन महीने होने का अनुमान है. इससे पहले, वर्ष 2010 में पेंच की 'सुपरमॉम' कॉलरवाली बाघिन ने पांच शावकों को जन्म दिया था। बाघिन (टी-4) ने भी पांच शावकों को जन्म देकर पेंच के जंगल को आबाद करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। हाल ही में, खवासा और तेलिया बफर क्षेत्रों में जंगल सफारी के लिए बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे।

बाघिन को देख थम गए जिप्सी की पहिए

जिप्सी वाहनों के सामने से जुगनी बाघिन अपने पांच नन्हे शावकों के साथ कच्ची सड़क पार करती हुई दिखी। इस दृश्य को देखकर पर्यटक बेहद उत्साहित हो गए। पेंच प्रबंधन ने बाघिन और उसके शावकों का यह वीडियो अपने फेसबुक पेज पर साझा किया है, जिसे उन्होंने 'अनोखा और कभी न भूलने पल' बताया है।

पर्यटकों ने करीब से देखा नजारा

पर्यटकों ने दुरिया गेट से कुछ दूरी पर खवासा बफर जंगल में बाघिन और उसके पांच नन्हे शावकों को कच्ची सड़क से घने जंगल की ओर जाते हुए बहुत करीब से देखा। इससे पहले, 12 नवंबर को खवासा बफर में नाइट सफारी के दौरान जुगनी बाघिन चार शावकों के साथ सड़क पर पर्यटकों के जिप्सी वाहन के सामने से गुजरी थी।

पर्यटकों से सामने से गुजरी जुगनी

बाघिन जुगनी अपने शावकों को सुरक्षित स्थान पर ले जाते हुए मुंह में दबाकर ले जा रही थी। इस घटना का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया पर खूब प्रसारित हुआ था, जिसने वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर दिया था। पेंच पार्क के मैदानी कर्मचारियों के अनुसार, जुगनी बाघिन ने अब तक तीन बार में कुल 12 शावकों को खवासा जंगल में जन्म दिया है, जिससे बाघों की संख्या बढ़ाने में उसका अहम योगदान रहा है।

संबंधित सामग्री

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

रायपुर में बीमा निवेश के नाम पर 63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

रायपुर में ICICI Prudential Life Insurance के नाम पर 63 लाख रुपये की ठगी करने वाले आरोपी मयूर बारमेडा को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत सीएम विष्णुदेव साय का राज्यव्यापी दौरा शुरू

छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यव्यापी दौरे की शुरुआत की, जिसमें वे योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

खेल

ओलिंपियन विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

विनेश फोगाट ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर अपने इंस्टाग्राम पर गंभीर आरोप लगाए, वीडियो वायरल हो रहा है।

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़

किराए के मकान में युवक का फांसी पर लटकता मिला शव

छत्तीसगढ़ के सक्ती में एक किराए के मकान में फांसी पर लटकता युवक का शव मिला। पुलिस अब इस मामले की जांच कर रही है।

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

जुर्म गाथा

असम में युवक ने अवैध संबंधों के चलते की गर्भवती पत्नी की हत्या, रिश्तों को शर्मसार करती वारदात का हुआ खुलासा

असम के कछार जिले में एक पति ने अपनी सात माह की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी, जिससे इलाके में गहरा आक्रोश और दहशत फैल गई है।