मंडला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

madhya-pradesh-naxal-encounter

मंडला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

मंडला में पुलिस-नक्सली मुठभेड़

[caption id="attachment_72592" align="alignnone" width="300"]नक्सली मुठभेड़ नक्सली मुठभेड़[/caption]

दो महिला नक्सली ढेर

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। अधिकारियों के मुताबिक, इसमें दो महिला नक्सली मारी गई हैं।

मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर

मुठभेड़ बुधवार को बिछिया थाना क्षेत्र के मुंडिदादर और गन्हेरिदादर के जंगल में हुई। सर्चिंग के दौरान मुठभेड़ स्थल से एक एसएलआर, एक भरमार बंदूक, वायरलेस सेट और दैनिक जरूरत का सामान मिला है। सीनियर अफसर मौके पर पहुंच रहे हैं।

एमपी डीजीपी ने दी जानकारी

वहीं इस एनकाउंटर को लेकर मध्य प्रदेश डीजापी कैलाश मकवाना ने सोशल मीडिया X पर ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने लिखा "जिला मंडला के थाना बिछिया अंतर्गत आज सुबह पुलिस - नक्सली मुठभेड़ में दो महिला नक्सली धराशायी की गई. उनके कब्जे से एक एसएलआर राइफल व एक राइफल, वायरलेस सेट और अन्य दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई हैं. सर्चिंग जारी है."

हथियार बरामद, सर्चिंग जारी

इस इलाके की सर्चिंग चल रही है. अब तक सुरक्षा बलों की टीम ने मौके से हथियार और दो महिला नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया है. एसपी ने बताया कि इलाके में अब भी सर्चिंग अभियान जारी है. माना जा रहा है अभी और नक्सलियों के शव और सामान बरामद हो सकते हैं.

बालाघाट में मारी गई थी 4 नक्सली महिला

बालाघाट में मार गिराई थीं चार महिला नक्सली इससे पहले 19 फरवरी को बालाघाट के गढ़ी थाना इलाके में हुई मुठभेड़ में चार महिला नक्सली मारी गई थी। ये सभी कान्हा भोरमदेव एबी डिवीजन खटिया मोर्चा दलम की सदस्य थी। इनमें से एक आशा पर 14 लाख का इनाम था। बता दें यह स्थान मंडला और बालाघाट जिले की सीमा पर है. राज्य और केंद्र सरकार नक्सली गतिविधियों को पूरी तरह समाप्त करने के लिए अभियान चला रही है. इसी वजह से नक्सली क्षेत्र में सुरक्षा बलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं. बताया जा रहा है कि इस एनकाउंटर में पुलिस को बड़ी तादाद में नक्सलियों के गोला बारूद भी मिले हैं. मध्य प्रदेश के गृह विभाग का दावा है कि बालाघाट मंडला और डिंडोरी के जंगलों में नक्सली गतिविधियां जारी हैं. इसीलिए इन जिलों के लिए केंद्र सरकार ने नक्सली गतिविधियां रोकने के लिए अलग से बजट भी जारी किया है. वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी कह चुके हैं कि जल्द ही नक्सलयों का पूरी तरह सफाया होगा. Click This:- सटीक, सच्ची और सिर्फ खबर के लिए डाउनलोड करे app  Read More : RBI Rules 2025 : 1 मई से ATM से कैश निकालना महंगा होगा

संबंधित सामग्री

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

राज्य

खुशखबरी! शुरू हुई इंदौर-अबू धाबी इंटरनेशल फ्लाइट, सीएम डॉ. यादव ने किया फ्लैग ऑफ

15 जुलाई को इंदौर से अबू धाबी के लिए पहली डायरेक्ट फ्लाइट शुरू हुई। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुभारंभ किया।

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

देश-विदेश

अमेरिका भारत पर लगा सकता है 100% टैरिफ, रूसी तेल आयात करने वाले देशों पर कड़े प्रतिबंध

अमेरिकी सीनेट में रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100% टैरिफ लगाने का बिल पेश हुआ। भारत, चीन सहित कई देश प्रभावित होंगे।

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

देश-विदेश

यदि अमेरिका भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाए तो प्रभाव

अमेरिका द्वारा भारतीय निर्यात पर 100% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव; व्यापार, रोजगार, और मुद्रा बाजार पर गहरा प्रभाव पड़ सकता है।

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

राज्य

एक डॉक्टर, दो जिले और डबल सैलरी! रिश्वत कांड के बाद खुली मप्र स्वास्थ्य विभाग की बड़ी पोल

मध्य प्रदेश के डॉ. महेश चंद शर्मा को भ्रष्टाचार और दोहरी पदस्थापना के आरोपों में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ी हलचल मचाई है।

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

राज्य

हिम केयर घोटाले की जांच रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश: CM सुक्खू बोले- BBMB को पानी चाहिए तो एरियर भुगतान पर दे शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने हिम केयर योजना में पूर्व सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, जिसकी जांच अंतिम चरण में है।