Natural Remedies for White Hair: आसान घरेलू नुस्खे से पाएं काले और चमकदार बाल!

natural-remedies-for-white-hair-home-remedies

Natural Remedies for White Hair: आसान घरेलू नुस्खे से पाएं काले और चमकदार बाल!

natural remedies for white hair आसान घरेलू नुस्खे से पाएं काले और चमकदार बाल

Natural Remedies for White Hair: आजकल कम उम्र में ही सभी के बाल सफेद हो रहें, जो आम समस्या बन गई है। 20-25 साल के युवा भी तेजी से इस समस्या की चपेट में आ रहे हैं। इससे न केवल लुक खराब होता है, बल्कि आत्मविश्वास पर भी असर पड़ता है। सफेद बालों को काला करने के लिए लोग कई तरह के हेयर प्रोडक्ट्स और कैमिकल वाले डाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ज्यादातर मामलों में इसका कोई स्थायी फायदा नहीं मिलता। Read More: Using Phone in Toilet: टॉयलेट में फोन चलाने की आदत बढ़ा सकती है बवासीर और संक्रमण का खतरा! दरअसल, तनाव, खराब खानपान, विटामिन की कमी, हार्मोनल असंतुलन और जेनेटिक कारण सफेद बालों की बड़ी वजह हो सकते हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर इस समस्या को कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 असरदार घरेलू उपाय, जो सफेद बालों को काला करने में मदद कर सकते हैं।

आंवला पाउडर और नारियल तेल...

आंवला को बालों का सबसे बड़ा दोस्त माना जाता है। इसमें मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं और समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल...

1. एक चम्मच आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिलाएं। 2. हल्का गर्म करके स्कैल्प और बालों की जड़ों में लगाएं। 3. हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से फायदा मिलेगा। यह नुस्खा न केवल सफेद बालों को रोकता है, बल्कि बालों को घना और चमकदार भी बनाता है।

करी पत्ते और नारियल तेल...

करी पत्ते बालों को प्राकृतिक रूप से काला बनाए रखने में बेहद असरदार होते हैं। इनमें मौजूद पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट बालों की हेल्थ को बेहतर करते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल..

1. कुछ करी पत्तों को नारियल तेल में उबाल लें। 2. ठंडा होने पर इस तेल से स्कैल्प की हल्की मालिश करें। 3. नियमित रूप से इस्तेमाल करने से सफेद बाल काले होने लगते हैं। यह उपाय दादी-नानी का आजमाया हुआ नुस्खा है, जो पीढ़ियों से इस्तेमाल किया जा रहा है।

प्याज का रस...

प्याज का रस बालों की जड़ों तक ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है और बालों के पिगमेंट (Melanin) को एक्टिव करने में मदद करता है। इससे धीरे-धीरे सफेद बाल काले हो सकते हैं।

कैसे करें इस्तेमाल...

1. प्याज को पीसकर उसका रस निकाल लें। 2. रस को स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं। 3. 30 मिनट बाद हल्के शैम्पू से धो लें। 4. हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। हालांकि इसकी गंध तेज होती है, लेकिन यह सफेद बालों को काला करने का सबसे सस्ता और असरदार उपाय है।

मेंहदी और कॉफी का पेस्ट...

मेंहदी बालों को नेचुरल रंग देती है और उन्हें मुलायम और मजबूत भी बनाती है। वहीं कॉफी बालों को गहरा रंग देने में मदद करती है।

कैसे करें इस्तेमाल...

1. मेंहदी पाउडर में 1 चम्मच कॉफी मिलाकर पेस्ट बना लें। 2. इस पेस्ट को पूरे बालों पर लगाएं। 3. सूखने के बाद बाल धो लें। यह नुस्खा प्राकृतिक हेयर कलर का काम करता है और नए सफेद बाल आने से रोकने में भी मदद करता है।

बादाम तेल और एलोवेरा...

बादाम का तेल विटामिन E से भरपूर होता है, जो बालों को पोषण देता है। वहीं एलोवेरा स्कैल्प को ठंडक देकर उसे हेल्दी बनाए रखता है।

कैसे करें इस्तेमाल...

1. 2 चम्मच बादाम तेल में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाएं। 2. इसे स्कैल्प पर अच्छे से मसाज करें। 3. 1 घंटे बाद हल्के शैम्पू से धो लें। नियमित इस्तेमाल से बालों की क्वालिटी बेहतर होती है और धीरे-धीरे सफेद बालों की समस्या भी कम हो जाती है।

सावधानी रखें....

1. अगर आपको स्कैल्प से जुड़ी कोई गंभीर समस्या है, तो घरेलू नुस्खे अपनाने से पहले डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह जरूर लें। 2. संतुलित आहार, विटामिन B12 और आयरन से भरपूर डाइट बालों की हेल्थ के लिए जरूरी है। 3. धूम्रपान और शराब जैसी आदतें भी स

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।