Monsoon Tourist Places MP: मानसून सीजन में घूमने के लिए MP की 4 बेहतरीन जगहें!

4-best-places-for-monsoon-tourist-mp

Monsoon Tourist Places MP: मानसून सीजन में घूमने के लिए MP की 4 बेहतरीन जगहें!

monsoon tourist places mp मानसून सीजन में घूमने के लिए mp की 4 बेहतरीन जगहें

पचमढ़ी

भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर की दूरी पर होशंगाबाद जिले में स्थित है। यह मध्यप्रदेश के सबसे खूबसूरत और ऊंचे प्राकृतिक स्थलों में से एक है। पचमढ़ी  सबसे अधिक सैलानियों वाला टूरिस्ट हिल्स स्टेशन है  यह मध्यप्रदेश की विंध्याचल व सतपुड़ा की श्रेणियों की पहाड़ियों में बसा है मानसून के सीजन में यहां के प्रकृति की एक अलग ही छटा छा जाती है। पचमढ़ी को सतपुड़ा की रानी के नाम से जाना जाता है। माना जाता है पांचों पांडवों ने अपने वनवास के दौरान यहां पर समय व्यतीत किया था।

[caption id="attachment_1120" align="alignnone" width="1687"] view from panchmadi[/caption] यह क्षेत्र वनस्पतियों को और जीवों के संरक्षण के लिए यूनेस्को द्वारा बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया जा चुका है ।

पचमढ़ी में टॉप टूरिस्ट स्पॉट

  • बी फॉल्स – सुंदर झरना और प्रकृति दृश्य।
  • जटा शंकर गुफा – धार्मिक स्थल, शिव से जुड़ी गुफा।
  • पांडव गुफाएं – पौराणिक इतिहास, शांत वातावरण
  • धूपगढ़ – सूर्यास्त के लिए सर्वोत्तम स्थान।
  • प्रियदर्शिनी प्वाइंट – सुंदर घाटी दृश्य, फोटोग्राफी हेतु।
  • रेजिन टॉप – ऊँचाई से मनोरम नज़ारा मिलता है।
  • गुप्त महादेव गुफा – संकरी गुफा, धार्मिक महत्व।
  • चौरागढ़ – शिव मंदिर, कठिन ट्रेकिंग स्थल।
  • हैंडी खोह – गहरी घाटी, हरियाली से भरपूर।
  • सिल्वर फॉल्स – बारिश में सुंदर जलप्रपात दृश्य।

खजुराहो

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित खजुराहो एक विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, जो भोपाल से लगभग 380 किमी की दूरी पर स्थित है। जो अपने प्राचीन मंदिरों और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। यह जगह मुख्य रूप से हिंदू और जैन मंदिरों के एक अद्भुत समूह के रूप में प्रसिद्ध है, जिनका निर्माण चंदेल वंश के राजाओं ने 950 ईस्वी से 1050 ईस्वी के बीच कराया था। इन मंदिरों की दीवारों पर की गई बारीक नक्काशी और कारीगरी भारतीय स्थापत्य कला की श्रेष्ठता को दर्शाती है। वर्ष 1986 में यूनेस्को ने इन मंदिरों को विश्व धरोहर स्थल के रूप में मान्यता दी, जिससे इसकी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता और भी बढ़ गई। Madhya Pradesh tourist places, विंध्य पर्वत श्रृंखला की गोद में बसा खजुराहो मानसून के समय और भी खूबसूरत हो जाता है। चारों ओर हरियाली और ताजगी छा जाती है। प्रकृति प्रेमियों के लिए, खजुराहो से लगभग 22 किलोमीटर दूर स्थित रानेह फॉल्स एक बेहतरीन प्राकृतिक स्थल है, जहाँ मानसून में जलप्रपात की छटा देखने लायक होती है। [caption id="attachment_1124" align="alignnone" width="1407"] raneh water fall near khajooraho[/caption]

अमरकंटक

अमरकंटक एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थस्थल है जिसे “तीर्थराज” – “तीर्थों का राजा” के नाम से जाना जाता है। आध्यात्मिक महत्व के अलावा, यह शहर अपनी भौगोलिक और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है। यह विंध्य और सतपुड़ा पर्वतमालाओं का मिलन बिंदु है, यहीं दोनों पर्वतमालाएं मिलती है। जिनमें मैकाल पर्वतमाला प्रमुख है। अमरकंटक के आसपास के जंगलों में औषधीय गुणों से भरपूर पौधों की एक समृद्ध विविधता है, जो इसे पारिस्थितिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण बनाती है।

ओरछा  

मध्यप्रदेश में बेतवा नदी के किनारे स्थित ओरछा कभी शक्तिशाली बुंदेला राजपूतों की राजधानी था। आज यह ऐतिहासिक नगर अपनी भव्य धरोहरों, शांत वातावरण और प्राकृतिक सौंदर्य के कारण देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित करता है। यहाँ के मंदिर, महल और स्मारक उस गौरवशाली अतीत की गवाही देते हैं, जिसे समय भी मिटा नहीं सका। ओरछा के प्रमुख आकर्षक स्थल जहां के प्रसिद्ध स्थलों में जहांगीर महल, राजा महल, राम राजा मंदिर, चतुर्भुज मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, परवीन महल, हनुमान मंदिर, और शीश महल शामिल हैं। साथ ही, कंचन घाट पर स्थित सुंदर छतरियां भी देखने लायक हैं, जो बुंदेला राजाओं की स्मृति को अमर बनाती हैं।     Also Read- students Pray In Temples: 100 लड्डू चढ़ाऊंगी..पास करा देना भगवान- स्टुडेंट की मन्नत!

संबंधित सामग्री

संत दिखाते हैं सत्य, सेवा और देशप्रेम का रास्ता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

राज्य

संत दिखाते हैं सत्य, सेवा और देशप्रेम का रास्ता : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

हरियाणा के उझाना गांव में स्थित प्राचीन मठ में नवनिर्मित समाधि स्थल पर प्राण प्रतिष्ठा समारोह वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ।

नाश्ते में बनाएं ‘4 इन 1’ पराठा, एक ही बाइट में मिलेगा 4 स्वाद का मजा; बच्चे-बड़े सभी होंगे फैन

लाइफ स्टाइल

नाश्ते में बनाएं ‘4 इन 1’ पराठा, एक ही बाइट में मिलेगा 4 स्वाद का मजा; बच्चे-बड़े सभी होंगे फैन

नए '4 इन 1 पराठे' में आलू, पनीर, प्याज और मसालों के उत्कृष्ट मिश्रण से भरपूर, यह पराठा नाश्ते के लिए नई विविधता प्रदान करता है।

दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश, शादी के 25 दिन बाद खुला राज

राज्य

दुल्हन को दाढ़ी बनाते देख दूल्हे के उड़ गए होश, शादी के 25 दिन बाद खुला राज

मध्य प्रदेश के शाजापुर में शादी के 25 दिन बाद युवक को पता चला कि उसकी पत्नी किन्नर है, इस खुलासे के बाद ससुराल में विवाद और मारपीट हुई।

Meta की बड़ी गलती! पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो हटाया, फिर मांगी माफी

देश-विदेश

Meta की बड़ी गलती! पीएम मोदी का फेसबुक वीडियो हटाया, फिर मांगी माफी

मेटा ने स्वीकार किया कि प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो तकनीकी समस्या के कारण गलती से हटा दिया गया था और बाद में इसे बहाल कर दिया गया।

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

देश-विदेश

बारिश का रौद्र रूप: हिमाचल में फ्लैश फ्लड, केदारनाथ यात्रा रुकी; 8 राज्यों में अलर्ट

भारी मानसूनी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में फ्लैश फ्लड और उत्तराखंड में भूस्खलन की घटनाएं घटीं, केदारनाथ यात्रा रोकी गई, कई राज्यों में अलर्ट जारी।