Morning Habits For Energetic Body: सुबह करें ये काम, पूरे दिन बॉडी में बनी रहेगी एनर्जी

सुबह की ऊर्जावान आदतें

Morning Habits For Energetic Body: सुबह करें ये काम, पूरे दिन बॉडी में बनी रहेगी एनर्जी

सुबह उठकर पानी पीने से लेकर योग, ध्यान और स्वस्थ नाश्ते तक, ये आदतें आपको दिन भर एनर्जेटिक और प्रोडक्टिव बनाए रख सकती हैं।

morning habits for energetic body सुबह करें ये काम पूरे दिन बॉडी में बनी रहेगी एनर्जी

Morning Habits For Energetic Body: सुबह करें ये काम, पूरे दिन बॉडी में बनी रहेगी एनर्जी |

Morning Habits For Energetic Body: सुबह उठने के बाद सबसे पहले थोड़ा पानी पीएं। इसके बाद आराम से मलासन (सुखासन) में बैठकर हल्की स्ट्रेचिंग करें। रातभर सोने की वजह से शरीर अकड़ जाता है और स्ट्रेचिंग करने से ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और शरीर को पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करता है। आप योगासन या हल्का वर्कआउट भी कर सकते हैं।

ब्रीदिंग एक्सरसाइज से शुरू करें 

सुबह कुछ मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज जरूर करें। इससे शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है, नर्वस सिस्टम शांत होता है और आप फिजिकली व मेंटली दोनों तरह से एक्टिव महसूस करते हैं।  

हल्की सुबह की धूप लें 

सुबह की हल्की धूप लेना बहुत फायदेमंद है। इससे शरीर को प्राकृतिक विटामिन D मिलता है, मसल्स एक्टिव होती हैं और मूड अच्छा हो जाता है। इसलिए गर्मियों में जल्दी उठें ताकि 7-8 बजे तक सूरज की नरम रोशनी मिल सके। इससे पूरे दिन एनर्जी बनी रहती है।

ध्यान (मेडिटेशन) से शांत करें मन

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में चिंता, ओवरथिंकिंग और एंग्जायटी आम समस्या बन गई है। रोजाना सुबह 5-10 मिनट ध्यान लगाने की आदत डालें। यह आदत मानसिक थकान कम करती है, फोकस बढ़ाती है और पूरे दिन प्रोडक्टिविटी बनाए रखने में मदद करती है।

नाश्ता कभी स्किप न करें

जल्दबाजी में नाश्ता छोड़ना सबसे बड़ी गलती है। इससे दिनभर एनर्जी लो रहती है और मेंटल स्ट्रेस बढ़ता है।समय से उठें, ताकि शांतिपूर्वक हेल्दी नाश्ता कर सकें। नाश्ते में प्रोटीन और फाइबर युक्त चीजें शामिल करें जैसे: अंडा, दही, ओट्स, फल, नट्स, चिया सीड्स या उपमा/पोहा।

संबंधित सामग्री

चिया सीड्स से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी और पोषण

लाइफ स्टाइल

चिया सीड्स से बनाएं हेल्दी ब्रेकफास्ट, दिनभर मिलेगी भरपूर एनर्जी और पोषण

चिया सीड्स में फाइबर, प्रोटीन, ओमेगा-3 और विटामिन्स की मौजूदगी इसे सुपरफूड बनाती है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार के हेल्दी नाश्तों में किया जा सकता है।

29 जुलाई को दुर्लभ शुभ योगों में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

सनातन

29 जुलाई को दुर्लभ शुभ योगों में मनाई जाएगी गुरु पूर्णिमा

29 जुलाई को भोपाल में गुरु पूर्णिमा पर विशेष योग और राजयोग के संयोग से इसे अत्यंत शुभ माना जा रहा है। 5 हजार से अधिक श्रद्धालु गुरु की पूजा में शामिल होंगे।

सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम

राज्य

सीएम डॉ. मोहन ने कुकरू में किया योग-रोपा पौधा, की अपील- योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं हम

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैतूल के कुकरू में योग और पौधरोपण किया, सोशल मीडिया पर भी शेयर किया।

हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

राज्य

हिमाचल प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

हिमाचल प्रदेश में योग दिवस पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने योगाभ्यास किया और लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री विजय शाह का ममता बनर्जी पर निशाना, बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान

राज्य

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री विजय शाह का ममता बनर्जी पर निशाना, बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान

मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह ने योग दिवस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला और चिंता व्यक्त की।