शशांक ने बताई पेन के दाग हटाने की ट्रिक

महंगी शर्ट पर लग गया पेन का निशान, ये आसान ट्रिक आएगी काम

शशांक आल्शी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए पेन के दाग हटाने के लिए आसान और प्रभावी ट्रिक शेयर की है।

By : सोनिया रायकवार
महंगी शर्ट पर लग गया पेन का निशान, ये आसान ट्रिक आएगी काम

कपड़ों पर पेन की स्याही लग जाना आम बात है, खासकर जब घर में छोटे बच्चे हों. लेकिन जब यही दाग किसी महंगी या पसंदीदा शर्ट पर लग जाए, तो परेशानी बढ़ जाती है. पेन के दाग आसानी से निकलते भी नहीं हैं. ऐसे में लोग फिर चाहकर भी अपनी पसंदीदा शर्ट को पहन नहीं पाते हैं. वहीं, कुछ लोग दाग हटाने के चक्कर में कपड़े पर डिटर्जेंट डालकर उसे जोर-जोर से रगड़ना शुरू करते हैं. इससे या तो दाग और ज्यादा फैल जाता है या कपड़ा उस जगह से खराब दिखने लगता है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर करें तो क्या करें? 

ट्राई करें ये ट्रिक

सबसे पहले एक कॉटन बॉल लें. इसे अल्कोहल बेस्ड डियोड्रेंट या हैंड सैनिटाइजर में अच्छी तरह भिगो लें. अब, इसे पेन के दाग वाली जगह पर रखकर हल्के हाथ से दबाएं. ध्यान रखें कि कॉटन को दाग पर रगड़ना नहीं है. धीरे-धीरे डैब करने से स्याही कपड़े से निकलकर कॉटन पर आने लगेगी. अगर पहली बार में दाग पूरी तरह साफ न हो, तो आप यही प्रोसेस 2-3 बार दोहरा सकते हैं. 

इसके बाद कपड़े को ऐसे धोएं

जब दाग काफी हद तक निकल जाए, तो शर्ट को उसके फैब्रिक के हिसाब से नॉर्मल तरीके से धो लें. शशांक के वीडियो के मुताबिक, यह तरीका सफेद शर्ट और मेश जैसे कपड़ों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है. उन्होंने यह भी बताया कि करीब 8 घंटे पुराने दाग पर भी यह ट्रिक काम कर सकती है. ऐसे में आप भी इस आसान ट्रिक को आजमाकर देख सकते हैं

संबंधित सामग्री

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी ने लिया जन्म

बॉलीवुड स्टार्स दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने दूसरी बार माता-पिता बनने की खुशखबरी साझा की है। दोनों ने इंस्टाग्राम पर नवजात बेटी के फुटप्रिंट की तस्वीर शेयर की।

अचानक मिक्सी का जार हो गया जाम? बिना 1 रुपया खर्च किए घर पर करें ठीक, मक्खन जैसा घूमेगा ब्लेड

अचानक मिक्सी का जार हो गया जाम? बिना 1 रुपया खर्च किए घर पर करें ठीक, मक्खन जैसा घूमेगा ब्लेड

मिक्सर जार का ब्लेड अगर जाम हो जाए तो उसे ठीक करने के लिए जरूरी है जार को मशीन से अलग कर सावधानी से सफाई करना।

बार-बार पोछा लगाने के बाद भी गंदा और चिपचिपा रहता है फर्श? ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह

बार-बार पोछा लगाने के बाद भी गंदा और चिपचिपा रहता है फर्श? ये 5 गलतियां हो सकती हैं वजह

ज्यादा क्लीनर और गलत सफाई तकनीकें फर्श को चिपचिपा बना सकती हैं। सही प्रकार के क्लीनर और सफाई विधि अपनाने की सलाह दी जाती है।

प्रेशर कुकर का ढक्कन धोने के बाद भी करता है बदबू, तो करें इस छोटे हिस्से की सफाई

प्रेशर कुकर का ढक्कन धोने के बाद भी करता है बदबू, तो करें इस छोटे हिस्से की सफाई

प्रेशर कुकर के ढक्कन से गंध आने के कारण और उसकी सफाई की जानकारी। गैसकेट की सफाई और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने की सलाह।

लंच बॉक्स से नहीं जा रही बदबू? मिनटों में दूर करने के ये आसान घरेलू तरीके

लंच बॉक्स से नहीं जा रही बदबू? मिनटों में दूर करने के ये आसान घरेलू तरीके

लंच बॉक्स से बदबू हटाने के लिए घरेलू उपायों का इस्तेमाल करें। बेकिंग सोडा और सफेद सिरका उपयोगी हैं। सही समय पर सफाई सुनिश्चित करें।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर