Lipstick Side Effects: अगर आप भी प्रतिदिन लगाती हैं लिपस्टिक तो हो जाइए सावधान...

lipstick-daily-use-side-effects-and-safety-tips

Lipstick Side Effects: अगर आप भी प्रतिदिन लगाती हैं लिपस्टिक तो हो जाइए सावधान...

lipstick side effects अगर आप भी प्रतिदिन लगाती हैं लिपस्टिक तो हो जाइए सावधान

Lipstick Side Effects: आजकल लिपस्टिक हर महिला के मेकअप किट का अहम हिस्सा बन चुकी है। कॉलेज, ऑफिस, पार्टी या शादी- ब्याह लगभग हर मौके पर महिलाएं लिपस्टिक का उपयोग करती है। लिपस्टिक से चेहरे के खूबसूरती भले ही बढ़ जाती हो लेकिन क्या आप जानती हैं कि बार - बार लिपस्टिक लगाने से आपके होठो के साथ - साथ आपके शरीर को भी नुकसान पहुंच सकता है। Read More: Beetroot Side Effects: बीट रूट खाने से हो सकते हैं ये खतरनाक नुकसान! जानिए किन लोगों को करना चाहिए परहेज… हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज्यादातर लिपस्टिक में केमिकल्स, लेड (सीसा), कैडमियम, और पैराबेन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं।

लिपस्टिक में मौजूद खतरनाक तत्व...

1. लेड (Lead): कई रिसर्च में पाया गया है कि कई लिपस्टिक में लेड की मात्रा सामान्य से अधिक होती है। यह शरीर में जाकर धीरे-धीरे जमा हो जाता है और इससे किडनी, हार्ट और दिमाग पर असर पड़ सकता है। 2. कैडमियम (Cadmium): यह एक जहरीला मेटल है। लंबे समय तक कैडमियम शरीर में जाने से बोन डैमेज और किडनी फेलियर तक हो सकता है। 3. पैराबेन (Paraben): यह प्रिज़र्वेटिव्स के रूप में इस्तेमाल किया जाता है, जो हार्मोनल असंतुलन और कैंसर के खतरे को बढ़ा सकता है। 4. क्रोमियम और एल्युमिनियम: यह त्वचा को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ शरीर में एलर्जी और रैशेज का कारण बन सकते हैं।

लिपस्टिक से होने वाले संभावित नुकसान...

1. होंठों का काला पड़ना: लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स और पिगमेंट्स होंठों की प्राकृतिक नमी छीन लेते हैं, जिससे होंठ रूखे और काले पड़ सकते हैं। 2. एलर्जी और इन्फेक्शन: बार-बार लिपस्टिक लगाने से होंठों पर जलन, खुजली और एलर्जी हो सकती है। 3. हार्मोनल असंतुलन: लंबे समय तक हानिकारक केमिकल वाली लिपस्टिक का इस्तेमाल करने से शरीर के हार्मोन प्रभावित हो सकते हैं। 4. पाचन संबंधी समस्या: लिपस्टिक लगाते समय या भोजन करते वक्त इसके कण शरीर में चले जाते हैं, जिससे पेट की समस्या हो सकती है।

विशेषज्ञों की राय...

डर्मेटोलॉजिस्ट्स और हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रोजाना लिपस्टिक लगाने से बचना चाहिए। अगर आप इस्तेमाल करें भी, तो हर्बल या ऑर्गेनिक लिपस्टिक का चुनाव करें। साथ ही, लिपस्टिक लगाने के बाद बार-बार टच-अप करने से बचें और रात को सोने से पहले अच्छी तरह से इसे साफ करें।

सुरक्षित रहने के उपाय...

1. ऑर्गेनिक लिपस्टिक चुनें: बाजार में अब नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनी हर्बल लिपस्टिक उपलब्ध हैं, जिनमें हानिकारक केमिकल्स नहीं होते। 2. लिप बाम का इस्तेमाल करें: लिपस्टिक लगाने से पहले एक लेयर लिप बाम की जरूर लगाएं, ताकि होंठों पर सीधा केमिकल संपर्क न हो। 3. दिनभर लगातार इस्तेमाल न करें: कोशिश करें कि रोजाना लंबे समय तक लिपस्टिक न लगाएं। 4. सोने से पहले साफ करें: रात को सोने से पहले होंठों से लिपस्टिक जरूर हटाएं।

जागरूकता की जरूरत....

भारत में कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स को लेकर जागरूकता की कमी है। कई महिलाएं सिर्फ ब्रांड और कलर देखकर लिपस्टिक खरीद लेती हैं, बिना यह जाने कि उसमें कौन-से केमिकल्स मौजूद हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि लिपस्टिक का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करना जरूरी नहीं है, लेकिन इसका चयन समझदारी से होना चाहिए।   NOTE- The information given has been taken from different websites, please take expert advice before adopting the information given.

संबंधित सामग्री

दिल्ली में बच्ची के रेप-मर्डर मामले में नया खुलासा, दावा - आरोपी नपुंसक

देश-विदेश

दिल्ली में बच्ची के रेप-मर्डर मामले में नया खुलासा, दावा - आरोपी नपुंसक

दिल्ली में 11 साल की बच्ची के रेप और मर्डर मामले में आरोपी ड्राइवर के शारीरिक दिक्कतों का खुलासा हुआ है। आरोपी ने बच्ची को धमकी दी और जंगली इलाके में हत्या की।

मनी लॉड्रिंग केस में दायर की याचिका जैकलीन ने ली वापस

मनोरंजन

मनी लॉड्रिंग केस में दायर की याचिका जैकलीन ने ली वापस

Bollywood actress Jacqueline Fernandez has withdrawn her plea in Supreme Court against charges in a INR 200 crore money laundering case.

फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म की प्रेग्नेंसी

मनोरंजन

फेमस एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने खुद कंफर्म की प्रेग्नेंसी

सामंथा रुथप्रभु ने हाल ही में अपनी गर्भावस्था की खबर साझा की, जो उनकी नवीनतम फिल्म 'मां इंती बंगारम' की सफलता के बाद सामने आई।

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

राज्य

रीवा में पेट्रोल पंप के पास गिरा 440 वोल्ट का लाइव तार, बड़ी दुर्घटना टली

रीवा में कनोडिया पेट्रोल पंप के पास बिजली का लाइव तार टूटकर गिरने से बड़ा हादसा टला। घटना के बाद तत्काल क्षेत्र की बिजली बंद कर दी गई और रिपेयर का काम शुरू हो गया।

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

राज्य

CBI और पुलिस अधिकारी बनकर साइबर ठगी: ग्वालियर की रिटायर्ड स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी

ग्वालियर में खुद को सीबीआई और पुलिस अधिकारी बताकर 69 वर्षीय सेवानिवृत्त स्वास्थ्यकर्मी से 1.57 करोड़ की धोखाधड़ी की गई।