काला चना हैं सेहत का खजाना जानिए इसको खाने से होने वाले फायदे

काला चना के स्वास्थ्य लाभ

काला चना हैं सेहत का खजाना जानिए इसको खाने से होने वाले फायदे

काला चना सेहत के लिए एक सस्ता और पोषण से भरपूर सुपरफूड है, जिसमें प्रोटीन, फाइबर और मिनरल्स होते हैं। इसे खाने से डायबिटीज और हार्ट डिजीज का जोखिम कम होता है।

काला चना हैं सेहत का खजाना जानिए इसको खाने से होने वाले फायदे 

काला चना हैं सेहत का खजाना जानिए इसको खाने से होने वाले फायदे 

सेहत के लिए काला चना एक सस्ता और पोषण से भरपूर सुपरफूड है, जो बेहद फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और कई जरूरी विटामिन्स–मिनरल्स होते हैं। यही वजह है कि इसे रोजमर्रा की डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।‘नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन’ में पब्लिश एक स्टडी के मुताबिक, काले चने में फाइबर, प्रोटीन और अन्य बायोएक्टिव कंपाउंड्स होते हैं, जो डायबिटीज और हार्ट डिजीज का जोखिम कम करते हैं।

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण चना लंबे समय तक पेट भरा रखता है।

इससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है।

चने में मौजूद फाइबर गट हेल्थ को बेहतर बनाता है। इससे कब्ज की समस्या कम होती है।चने का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने नहीं देता। इससे शुगर मैनेजमेंट में मदद मिलती है।
चना पोटेशियम-मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है, जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करते हैं। इससे हार्ट डिजीज का रिस्क कम होता है।
चने में आयरन और फोलेट होते हैं, जो रेड ब्लड सेल्स के प्रोडक्शन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रोज खाने से एनीमिया का रिस्क कम होता है।
चना प्लांट-बेस्ड प्रोटीन का अच्छा सोर्स है। यह मसल्स रिपेयर और ग्रोथ में मदद करता है।
इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं, जो हड्डियों और दांतों की मजबूती बनाए रखने में मदद करते हैं।

चने को अपनी डाइट में कैसे शामिल कर सकते हैं?

रातभर भिगोए हुए चने को सुबह नाश्ते में खा सकते हैं।
चने में प्याज, टमाटर, खीरा, नींबू, हरी धनिया मिलाकर हेल्दी सलाद बना सकते हैं।
उबले चने में मसाले, नींबू और सब्जियां मिलाकर पौष्टिक चाट बना सकते हैं।
चने की स्वादिष्ट सब्जी बना सकते हैं।
चने को अंकुरित करके सलाद/स्नैक के रूप में खा सकते हैं।
उबले हुए चने को सूप में डालकर पी सकते हैं।
चने को पुलाव या खिचड़ी में मिला सकते हैं।
भुने चने को एक हेल्दी स्नैक के रूप में ले सकते हैं।
चना दाल का चीला बना सकते हैं।
चने के बेसन से कई डिशेज बनती हैं।


 

संबंधित सामग्री

नींबू वाली ब्लैक कॉफी का ट्रेंड, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद?

लाइफ स्टाइल

नींबू वाली ब्लैक कॉफी का ट्रेंड, सेहत के लिए कितनी फायदेमंद?

ब्लैक कॉफी और नींबू का कॉम्बो वजन घटाने के लिए लोकप्रिय है, पर विशेषज्ञ आवश्यक सावधानियों की सलाह देते हैं।

करी पत्ता का पौधा नहीं बढ़ रहा? अपनाएं ये आसान टिप्स

लाइफ स्टाइल

करी पत्ता का पौधा नहीं बढ़ रहा? अपनाएं ये आसान टिप्स

करी पत्ता पौधे की सही देखभाल के लिए टिप्स और तकनीकें, जिसमें प्रूनिंग, पोषण और उचित सूरज की रोशनी की महत्वपूर्णता शामिल है।

बारिश में कुल्हड़ वाली चाय पीना फायदेमंद या नुकसानदेह चलिए जानते हैं 

लाइफ स्टाइल

बारिश में कुल्हड़ वाली चाय पीना फायदेमंद या नुकसानदेह चलिए जानते हैं 

बारिश के मौसम में कुल्हड़ वाली चाय का आनंद लोकप्रिय है, लेकिन क्या यह सेहत के लिहाज से भी उपयुक्त है? जानें इसके फायदे और नुकसान।

सावन व्रत में अगर खूब खाते हैं साबुदाना, पहले जान लें किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

लाइफ स्टाइल

सावन व्रत में अगर खूब खाते हैं साबुदाना, पहले जान लें किन लोगों के लिए हो सकता है नुकसानदायक

सावन के व्रत में साबुदाना का महत्व, इसके लाभ और स्वास्थ्य जोखिम। डायबिटीज और मोटापा वाले लोगों को सावधानी बरतने की सलाह।

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल अगर खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें तो 

लाइफ स्टाइल

ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल अगर खाना खाने के बाद बस 10 मिनट टहलें तो 

डॉ. सुधीर कुमार के अनुसार, खाना खाने के बाद टहलने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है और यह हर व्यक्ति के लिए फायदेमंद है।