गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब!

फ्रोजन डेजर्ट के स्वास्थ्य जोखिम

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब!

गर्मियों में बढ़ती फ्रोजन डेजर्ट की मांग के बीच, इनके सेहत पर नकारात्मक प्रभावों को उजागर किया गया है, जिसमें क्वालिटी वॉल्स द्वारा पाम ऑयल छोड़ने का निर्णय शामिल है।

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे नहीं सेहत हो जाएगी खराब

गर्मियों के दौरान फ्रोजन डेजर्ट खाने से बचे, नहीं सेहत हो जाएगी खराब! |

Frozen Dessert Health Risks: गर्मी का मौसम आते ही आइसक्रीम और फ्रोजन डेजर्ट की डिमांड बढ़ जाती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये स्वादिष्ट डेजर्ट सेहत के लिए कितने नुकसानदेह हो सकते हैं? हाल ही में क्वालिटी वॉल्स की घोषणा ने इस मुद्दे को फिर से सुर्खियों में ला दिया है।

क्वालिटी वॉल्स का बड़ा फैसला

सूत्रो के मुताबिक, क्वालिटी वॉल्स ने ऐलान किया है कि - 'वह 2027 तक अपने पूरे पोर्टफोलियो को पाम ऑयल आधारित फॉर्मूले से हटाकर दूध आधारित (डेयरी) उत्पादों में बदल देगी। इस कदम को उपभोक्ताओं की बढ़ती जागरूकता का नतीजा माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी का यह फैसला पूरे फ्रोजन डेजर्ट के बिजनेस पर असर डाल सकता है।

फ्रोजन डेजर्ट और असली आइसक्रीम में क्या अंतर?

असली आइसक्रीम मुख्य रूप से दूध, क्रीम और प्राकृतिक सामग्री से बनती है, जबकि ज्यादातर फ्रोजन डेजर्ट अल्ट्रा-प्रोसेस्ड उत्पाद होते हैं। इनमें दूध की जगह मिल्क सॉलिड्स, पाउडर और कई केमिकल एडिटिव्स का इस्तेमाल होता है।

क्यों है फ्रोजन डेजर्ट सेहत के लिए नुकसानदेह?

न्यूट्रिशनिस्ट्स के अनुसार, आजकल की पीढ़ी घर की कुल्फी और पारंपरिक मिठाइयों की जगह फ्रोजन डेजर्ट को ज्यादा पसंद कर रही है, लेकिन इनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां कई स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

1. पाम ऑयल का खतरा

ज्यादातर फ्रोजन डेजर्ट में पाम ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है। प्रतिदिन इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ता है औऱ हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है। धमनियों में ब्लॉकेज की संभावना होती है।

2. मिल्क सॉलिड्स और ऑक्सीडाइज्ड कोलेस्ट्रॉल

असली दूध की जगह होल मिल्क पाउडर या मिल्क सॉलिड्स का उपयोग किया जाता है। इनमें ऑक्सीडाइज्ड कोलेस्ट्रॉल मौजूद हो सकता है, जो ब्लड वेसल्स को नुकसान पहुंचाता है और हार्ट प्रॉब्लम्स का जोखिम बढ़ाता है।

3. लिक्विड ग्लूकोज और आर्टिफिशियल एडिटिव्स

फ्रोजन डेजर्ट में लिक्विड ग्लूकोज (प्रोसेस्ड शुगर), सिंथेटिक फ्लेवर, आर्टिफिशियल कलर्स, वेजिटेबल सोया प्रोटीन, स्टेबलाइजर्स और इमल्सीफायर्स डाले जाते हैं। ये सभी इसे अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड की श्रेणी में रखते हैं।

अल्ट्रा-प्रोसेस्ड फूड के बड़े खतरे

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड उत्पादों का ज्यादा सेवन से टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग, आंतों की खराब सेहत (Gut Health), पोषक तत्वों की कमी हो जाती है.

Note- गर्मियों में मीठा खाने का मन हो तो बाहर का फ्रोजन डिजर्ट और मीठा करने की जगह घर की बनी आइसक्रीम, दही, स्मूदी या प्राकृतिक आइसक्रीम खाएं।

संबंधित सामग्री

दर्द में बार-बार पेन किलर खाने से हो सकती हैं ये बीमारी 

लाइफ स्टाइल

दर्द में बार-बार पेन किलर खाने से हो सकती हैं ये बीमारी 

अधिक पेन किलर का सेवन किडनी, लिवर, और पेट पर नुकसानदायक प्रभाव डाल सकता है। एक्सपर्ट्स बिना डॉक्टरी सलाह के इसके इस्तेमाल के खिलाफ सलाह देते हैं।

क्या आप भी हर रोज खाते हैं ओट्स? तो पहले जान लिजिए इसके नुकसान

लाइफ स्टाइल

क्या आप भी हर रोज खाते हैं ओट्स? तो पहले जान लिजिए इसके नुकसान

ओट्स कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान करते हैं, लेकिन कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में यह नुकसान पहुंचा सकते हैं, जैसे कि सीलिएक रोग, एलर्जी, और डायबिटीज.

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

राज्य

मसूरी में बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई पर कार्रवाई

मसूरी में पर्यटन सीजन के दौरान बिना लाइसेंस के डेयरी उत्पादों की सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को पुलिस ने पकड़ा।

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

लाइफ स्टाइल

Gel Nail Arts Dangerous: क्या आप भी जेल नेल आर्ट्स कराने जा रहें हैं? तो पहले पढ़ लें ये खबर...

जेल नेल आर्ट्स से जुड़े खतरों के बारे में डॉ. चांदनी जैन गुप्ता ने चेतावनी दी है, जिसमें कमजोर नाखून, स्किन कैंसर और इंफेक्शन का रिस्क शामिल है।