RAJASTHAN NEWS : किरोड़ी लाल मीणा ने सांचौर की खाद फैक्टियों पर छापामारा

kirori-lal-meena-fertilizer-factory-raid-sanchore

RAJASTHAN NEWS : किरोड़ी लाल मीणा ने सांचौर की खाद फैक्टियों पर छापामारा

rajasthan news  किरोड़ी लाल मीणा ने सांचौर की खाद फैक्टियों पर छापामारा

Kirori Lal Meena fertilizer factory raid Sanchore : राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सांचौर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया में तीन खाद-बीज निर्माण की फैक्ट्रियों पर छापामारा। छापेमारी में बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित बायोस्टिमुलेंट खाद बरामद हुई और किसानों के लिए भेजा गया यूरिया ब्लैक मार्केट में बेचने का मामला सामने आया।

प्रतिबंधित खाद और अवैध पैकिंग का भंडाफोड़

मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने सबसे पहले ‘स्वास ग्रीन एग्रीटेक इंडिया’ फैक्ट्री का निरीक्षण किया, जहां बिना लाइसेंस प्रतिबंधित खाद बनाने का खुलासा हुआ। फैक्ट्री में पैकिंग पर ‘मेड इन चीन’ और ‘अहमदाबाद’ का एड्रेस लिखा था, जबकि यह खाद अवैध रूप से सांचौर में तैयार की जा रही थी। मंत्री ने फैक्ट्री मालिक को मौके पर तलब किया और चेतावनी दी कि यदि वे नहीं आए तो कार्रवाई की जाएगी। READ MORE :पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हथियार हनुमानगढ़ पहुंचे,3 आंतकी गिरफ्तार

यूरिया की ब्लैक मार्केट बिक्री

मंत्री ने ‘दिनेश एग्रो’ फैक्ट्री का निरीक्षण किया, जहां किसानों के लिए सब्सिडी वाला यूरिया इंडस्ट्रीज को अधिक दाम में ब्लैक मार्केट में बेचा जा रहा था। पास के दो गोदामों में हजारों बैग यूरिया रखे थे, लेकिन मशीनों पर माल जीरो दिखाया जा रहा था। साथ ही, एक अन्य बिना नाम की फैक्ट्री में पीले कट्टों वाले यूरिया को सफेद कट्टों में रीपैक करके महंगे दामों पर बेचा जा रहा था।

मंत्री की सख्त चेतावनी और आगे की कार्रवाई

किरोड़ी लाल ने अधिकारियों को सभी संदिग्ध फैक्ट्रियों की जांच के निर्देश दिए और खाद-यूरिया के सैंपल लैब में भेजने का आदेश जारी किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसानों के साथ धोखा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा, और अनियमितताओं की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। यह छापेमारी किसानों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो खाद और यूरिया की कालाबाजारी को रोकने में सहायक सिद्ध होगी।    

संबंधित सामग्री

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

राज्य

एमपी सरकार  का बड़ा निर्णय, 25 की जगह 60% किया जाएगा मूंग का उपार्जन, स्लॉट बुकिंग अब 10 अगस्त तक

 किसान संगठनों के साथ हुई मंत्री समूह की बैठक, किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय, सुधार होने तक ई-टोकन से खाद वितरण की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से स्थगित

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; तड़पते आखिरी पलों का वीडियो बनाया, परिजनों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

जुर्म गाथा

अफेयर के शक में पति ने की पत्नी की हत्या; तड़पते आखिरी पलों का वीडियो बनाया, परिजनों को भेजा; आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के बागलकोट में एक व्यक्ति ने पत्नी की हत्या कर वीडियो बनाया और उसे परिजनों को भेजा। पत्नी के विवाहेतर संबंध के शक में हत्या की गई।

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

राज्य

ADR रिपोर्ट पर भड़के हिमाचल CM सुक्खू, बोले- संपत्ति नहीं बढ़ी, गलत तथ्यों से किया जा रहा गुमराह

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ADR रिपोर्ट की तथ्यात्मकता को चुनौती दी, भ्रामक जानकारी और पुरानी संपत्ति के मूल्यांकन पर प्रश्न उठाए।

संसद में पास हुए दो अहम संशोधन, जानिए किसे फायदा और क्या होगा असर

देश-विदेश

संसद में पास हुए दो अहम संशोधन, जानिए किसे फायदा और क्या होगा असर

भारतीय संसद ने पेपर लीक रोकथाम और 'वंदे मातरम' के अपमान पर सख्त कानूनों को मंजूरी दी, जिससे परीक्षा प्रणाली और राष्ट्रीय सम्मान में सुधार की उम्मीद है।

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

राज्य

मूंग खरीदी विवाद पर सरकार-किसान आमने-सामने, मंत्रालय में मंत्री समूह और किसान प्रतिनिधियों की अहम बैठक शुरू

मध्य प्रदेश में तीन मंत्रियों ने किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की, कृषि मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं और आंदोलन को शांतिपूर्ण समाप्त करने की कोशिश कर रहे हैं।