Kanha National Park: कान्हा नेशनल पार्क में तीन बाघों की आपसी संघर्ष में मौत

kanha-national-park

Kanha National Park: कान्हा नेशनल पार्क में तीन बाघों की आपसी संघर्ष में मौत

kanha national park कान्हा नेशनल पार्क में तीन बाघों की आपसी संघर्ष में मौत

Kanha National Park: मध्य प्रदेश के प्रसिद्ध कान्हा नेशनल पार्क से एक दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। पार्क में आपसी संघर्ष के चलते तीन बाघों की मौत हो गई है। मृत बाघों में दो मादा शावक और एक व्यस्क नर बाघ शामिल है। यह घटना वन्यजीव संरक्षण के लिहाज़ से एक बड़ी क्षति मानी जा रही है।

[caption id="attachment_108360" align="alignnone" width="300"]Kanha National Park Kanha National Park[/caption]

Kanha National Park: अपने क्षेत्र में दूसरे बाघ या शावकों को सहन नहीं करते

जानकारी के अनुसार, यह दो अलग-अलग घटनाएं हैं। पहली घटना कान्हा रेंज की है, जहां 1 से 2 महीने की उम्र के दो मादा बाघ शावकों को एक नर बाघ ने मार डाला। यह हमला प्राकृतिक व्यवहार के अंतर्गत माना जा रहा है, क्योंकि अक्सर नर बाघ अपने क्षेत्र में दूसरे बाघ या शावकों को सहन नहीं करते।

Kanha National Park: दबदबे को लेकर हुआ बताया जा रहा

दूसरी घटना मुक्की रेंज के मवाला क्षेत्र की है, जहां लगभग 10 साल के एक व्यस्क नर बाघ की मौत हुई है। उसे भी एक अन्य नर बाघ द्वारा मार डाले जाने की पुष्टि हुई है। यह झगड़ा भी इलाके पर कब्जे और दबदबे को लेकर हुआ बताया जा रहा है।

Kanha National Park: दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी कार्रवाई की गई

इन दोनों घटनाओं का खुलासा पार्क की हाथी गश्ती टीम द्वारा किया गया। टीम को घटनास्थल पर बाघों के शव मिले, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पार्क प्रबंधन को सूचना दी। इसके बाद, नेशनल टाइगर कंज़र्वेशन अथॉरिटी (NTCA) के दिशानिर्देशों के अनुसार पूरी कार्रवाई की गई।

भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके

पार्क के अधिकारियों और वन्यजीव चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर शवों का परीक्षण किया और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई। वन विभाग ने मामले की पूरी जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

प्राकृतिक व्यवहार के चलते भी गंभीर नुकसान हो सकता

कान्हा टाइगर रिज़र्व के इतिहास में यह घटना बाघों की एक साथ मौत के मामलों में से सबसे दुखद मानी जा रही है। यह वन्यजीव संरक्षण की चुनौतीपूर्ण स्थिति को भी उजागर करती है, जहां प्राकृतिक व्यवहार के चलते भी गंभीर नुकसान हो सकता है।

अधिक मजबूत किया जा सके

वन विभाग और विशेषज्ञ अब इस दिशा में प्रयासरत हैं कि पार्क में रहने वाले बाघों की सुरक्षा और निगरानी को और अधिक मजबूत किया जा सके।

संबंधित सामग्री

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

देश-विदेश

उड़ान अपने व्यवसाय में नई रणनीतिक दिशा अपनाने के लिए तैयार

भारतीय B2B ई-कॉमर्स प्लेटफार्म उड़ान अपने व्यवसायिक अनुशासन को मजबूत करने और जरूरी श्रेणियों पर ध्यान केंद्रित कर लाभप्रदता हासिल करने के लिए रणनीति में बदलाव कर रहा है।

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।