
नीरज ने वह किया जो कोई भारतीय नहीं करता था
Javeline thrower Neeraj Chopra : टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले स्टार इंडियन भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने भी पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रच दिया है। उन्होंने पेरिस में सिल्वर जीतकर भी शानदार रिकॉर्ड बनाया है।

नीरज को चेक गणराज्य के टोक्यो ओलंपिक रजत पदक विजेता याकूब वालाच, जर्मनी के जूलियन वेबर और ग्रेनेडा के पूर्व विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स के अलावा पाकिस्तान के अरशद नदीम से कड़ी चुनौती मिली।
नीरज का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो, अरशद ने तोड़ा ओलंपिक रिकॉर्ड
नीरज ने 89.45 मीटर की दूरी के साथ भाला फेंककर रजत पदक जीता है। यह नीरज का सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। इससे पहले, नीरज ने इसी पेरिस ओलंपिक के क्वालीफिकेशन राउंड में 89.34 मीटर थ्रो किया था।
भारत के सुपरस्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने सीजन का सर्वश्रेष्ठ थ्रो किया। जबकि अरशद ने 92.97 मीटर की रिकॉर्ड दूरी फेंककर गोल्ड जीता है. यह एक नया ओलंपिक रिकॉर्ड है। अरशद ने नॉर्वे के आंद्रेस थोर्किल्डसन का रिकॉर्ड तोड़ा। एंड्रियास ने 23 अगस्त 2008 को बीजिंग ओलंपिक में 90.57 मीटर भाला फेंककर यह रिकॉर्ड बनाया था।
Javeline thrower Neeraj Chopra: इस मेडल के साथ ही ऐसा करने वाले पहले भारतीय
26 वर्षीय नीरज चोपड़ा ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह लगातार दो ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। इससे पहले, अभिनव बिंद्रा ने बीजिंग 2008 में व्यक्तिगत स्पर्धा (शूटिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता था। लेकिन इसके बाद वह कोई मेडल नहीं जीत सके।
अगर नीरज गोल्ड जीतते तो ओलंपिक के इतिहास में खिताब बरकरार रखने वाले दुनिया के 5वें और भारत के पहले खिलाड़ी बन जाते। इसके साथ ही वह ओलंपिक की किसी व्यक्तिगत स्पर्धा में 2 स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भी बन सकते थे। लेकिन वह इस रिकॉर्ड से चूक गए।
Read More- Virus Affecting Brain : केरल में मस्तिष्क को प्रभावित करने वाला वायरस: 8 महीने में 15 मामले, 5 मौतें

नीरज चोपड़ा लगातार दो ओलंपिक में पदक जीतने वाले तीसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। नीरज से पहले पहलवान सुशील कुमार और बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु लगातार दो ओलंपिक में पदक जीत चुके हैं। इसके अलावा नीरज चोपड़ा आजादी के बाद एथलेटिक्स में लगातार दो ओलंपिक पदक जीतने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
Read More- MP Latest News: मध्य प्रदेश में दुकान के सामने दुकानदार का नाम लिखने की मांग