जयपुर की सड़कों ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक, रोबोटिक डॉग्स, जगुआर फाइटर जेट ने उड़ाए सबके होश, CM हुए शामिल

jaipur-streets-brahmos-missiles-tanks-robotic-dogs-jaguar-jets-cm-spectacle

जयपुर की सड़कों ब्रह्मोस मिसाइल, टैंक, रोबोटिक डॉग्स, जगुआर फाइटर जेट ने उड़ाए सबके होश, CM हुए शामिल

जयपुर की सड़कों ब्रह्मोस मिसाइल टैंक रोबोटिक डॉग्स जगुआर फाइटर जेट ने उड़ाए सबके होश cm हुए शामिल

Jaipur Military Parade: राजधानी जयपुर के महला रोड पर सेना दिवस पर आयोजित भारतीय सेना की मुख्य परेड में जमीन से लेकर आसमान तक देश की सैन्य ताकत का भव्य प्रदर्शन देखने को मिला। आर्मी डे परेड में अर्जुन टैंक, ब्रह्मोस मिसाइल, के-9 वज्र, पिनाका MLRS, T-90 टैंक जैसे अत्याधुनिक हथियारों के साथ ड्रोन, जैमर सिस्टम और रोबोटिक डॉग ने सबका ध्यान खींचा। इस परेड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए। 

[caption id="attachment_128293" align="alignnone" width="630"]परेड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए परेड में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शामिल हुए[/caption]

सेना का शोर्य

गुलाबी नगरी के आसमान में अटैक हेलिकॉप्टर अपाचे ने दुश्मनों के होश उड़ाने वाले करतब दिखाए। नाल (बीकानेर) एयरबेस से उड़ान भरकर आए जगुआर फाइटर जेट की ताकत लोगों ने देखी। राजपूत, सिख, भैरव कमांडो सहित 7 रेजीमेंट्स की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया। ध्रुव, चीता और चेतक हेलिकॉप्टरों की फ्लाई-पास्ट और NCC कैडेट्स की कदमताल ने परेड को और भी ऐतिहासिक बना दिया। https://youtube.com/shorts/WrNV2s01tKg?si=p8Keic57e48GGyRP

शहीदों को किया सम्मानित

पहली बार आर्मी एरिया से बाहर आर्मी-डे परेड जयपुर में हुई। जगतपुरा के महल रोड पर हजारों लोग इस कार्यक्रम के साक्षी बने। इस परेड की शुरुआत ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए जवानों को सेना मेडल (वीरता) से सम्मानित करने के साथ हुई। इसके बाद गैलेंट्री अवॉर्ड से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने परेड कमांडर्स को सलामी दी। अशोक चक्र, परमवीर चक्र और महावीर चक्र से सम्मानित आर्मी ऑफिसर्स ने परेड को लीड किया।  [caption id="attachment_128294" align="alignnone" width="626"]भारतीय सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर भारतीय सेना के लड़ाकू हेलिकॉप्टर[/caption] [caption id="attachment_128295" align="alignnone" width="630"]सेना के डॉग सेना के डॉग[/caption] [caption id="attachment_128296" align="alignnone" width="635"] 7 रेजीमेंट्स की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया 7 रेजीमेंट्स की टुकड़ियों ने मार्च-पास्ट किया[/caption]

Jaipur Military Parade: शहीद की मां हुई बेहोश

महल रोड पर नेपाल आर्मी बैंड इस सेना दिवस परेड में शामिल हुआ। इसने भारत और नेपाल की सेना के बीच मित्रता का संदेश दिया। वहीं, ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए 1 पैरा स्पेशल फोर्स के जवान लान्स नायक प्रदीप कुमार की मां मेडल लेते हुए मंच पर बेहोश हो गईं। जिन्हें सैन्य अधिकारियों ने संभाला, और तुरंत मंच से उतारकर एंबुलेंस से हॉस्पिटल ले जाया गया।

संबंधित सामग्री

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

राज्य

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा की वापसी का रास्ता साफ, BRICS सम्मेलन से पहले केंद्र का बड़ा दावा

भोजशाला की मूल वाग्देवी प्रतिमा को लंदन से भारत वापस लाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। केंद्र सरकार और ब्रिटिश म्यूजियम के बीच कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

देश-विदेश

RBI Repo Rate Update: रेपो रेट में नहीं हुआ बदलाव, होम-ऑटो लोन की EMI रहेगी पहले जैसी

भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखा। इसके चलते होम और ऑटो लोन की EMI में कोई बदलाव नहीं होगा।

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

राज्य

चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में लगी आग, इटारसी के पास 72 यात्रियों की जान बची

इटारसी के पास चलती पेंचवैली एक्सप्रेस के AC कोच में आग लगने से 72 यात्रियों की जान बची। यात्रियों को तत्काल दूसरे कोच में भेजा गया।

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

सनातन

05 अगस्त 2026 का राशिफल: नई शुरुआत और आर्थिक लाभ

05 अगस्त 2026 का राशिफल कई राशियों के लिए नई शुरुआत, आर्थिक लाभ और करियर में प्रगति के संकेत दे रहा है। विस्तृत राशिफल पढ़ें।

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

राज्य

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत दमोह में भ्रमण कार्यक्रम जारी,बांदकपुर स्कूल मामले में कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई

दमोह में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान 2026 की शुरुआत 7 अगस्त से होगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और नागरिकों से संवाद स्थापित करना है।