IND vs SA Womenc WC Final: 25 साल बाद मिलेगा विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को नया चैंपियन!

ind-vs-sa-women-wc-final-2025-new-champion-after-25-years

IND vs SA Womenc WC Final: 25 साल बाद मिलेगा विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को नया चैंपियन!

ind vs sa womenc wc final 25 साल बाद मिलेगा विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को नया चैंपियन

AFG vs ZIM 2nd T-20 Match: सीरीज में अफगानिस्तान की बढ़त, दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया..

25 साल बाद मिलेगा नया चैंपियन...

विमेंस वनडे वर्ल्ड कप को आखिरी बार नया चैंपियन 2000 में मिला था, जब न्यूजीलैंड ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर ट्रॉफी जीती थी। 52 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में से कोई भी टीम फाइनल में नहीं है। अब तक ऑस्ट्रेलिया 7 बार और इंग्लैंड 4 बार वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है।

फाइनल में तीसरी बार भारत, पहली बार साउथ अफ्रीका...

भारत तीसरी बार वनडे वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा है, जबकि साउथ अफ्रीका पहली बार इस मुकाम पर है। दोनों ही टीमों को किसी भी फॉर्मेट में पहला ICC खिताब जीतने का इंतजार है।

फाइनल में पहली बार नहीं होंगे इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया...

1973 से अब तक खेले गए 12 विमेंस वर्ल्ड कप में हर फाइनल में या तो इंग्लैंड या ऑस्ट्रेलिया की टीम रही। लेकिन इस बार इतिहास पलट गया है। 13वें एडिशन में दोनों टीमों की गैरमौजूदगी ने टूर्नामेंट को नया रोमांच दिया

सेमीफाइनल में दोनों टीमों ने दिखाया दम....

सेमीफाइनल में भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 5 विकेट से हराया, जबकि साउथ अफ्रीका ने 4 बार की विजेता इंग्लैंड को मात दी। लीग स्टेज में दोनों टीमें आमने-सामने आई थीं, तब साउथ अफ्रीका ने भारत को 3 विकेट से हराया था।

फाइनल में भारत का रिकॉर्ड अब तक कमजोर...

भारत ने 2005 और 2017 में फाइनल खेला, लेकिन दोनों बार हार मिली। 2005: ऑस्ट्रेलिया से 98 रन की हार। 2017: इंग्लैंड से 9 रन से हार। इस बार हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में टीम इतिहास पलटने को तैयार है।

दोनों टीमों का हेड टू हेड....

अब तक दोनों टीमों के बीच 34 वनडे खेले गए हैं, जिसमें से भारत ने 20 मैचों में जीत दर्ज की तो वहीं 13 मैच में साउथ अफ्रीका आगे रही और 1 मैच बेनतीजा रहा।

टीम गेम और बैलेंस्ड स्क्वॉड...

कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा और ऋचा घोष जैसे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में जिम्मेदारी से प्रदर्शन किया है। हर मैच में कोई न कोई स्टार उभरा है, यही भारत की सबसे बड़ी ताकत रही है।

साउथ अफ्रीका की उम्मीदें – वोल्वार्ट और कैप...

कप्तान लौरा वोल्वार्ट टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर हैं, जबकि मारीजान कैप बल्ले और गेंद दोनों से टीम की रीढ़ बनी हुई हैं। क्लो ट्रायॉन और ताजमिन ब्रिट्ज भी किसी भी वक्त मैच पलटने की क्षमता रखती हैं।

2017 से अब तक भारतीय टीम का रूप बदला...

8 साल पहले हरमनप्रीत कौर उपकप्तान थीं, आज वही कप्तान हैं। टीम अब पहले से कहीं ज्यादा कॉन्फिडेंट और बैलेंस्ड है। ऋचा घोष, अमनजोत कौर, और क्रांति गौड़ जैसी नई खिलाड़ी अब भारत की नई ताकत बनकर उभरी हैं।

सेमीफाइनल में ऐतिहासिक जीत...

30 अक्टूबर 2025 को भारत ने 7 बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को हराकर इतिहास रचा। टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप के नॉकआउट में सबसे बड़ा टारगेट 339 रन हासिल किया, वह भी 9 गेंदें शेष रहते।

कहां देखें लाइव मैच?

टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क लाइव स्ट्रीमिंग: जियो सिनेमा और हॉटस्टार ऐप/वेबसाइट पर मैच टाइम: दोपहर 3:00 बजे टॉस टाइम: दोपहर 2:30 बजे

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-XI

भारत

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, अमनजोत कौर, जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, क्रांति गौड़, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर।

साउथ अफ्रीका

लौरा वोल्वार्ट (कप्तान), ताजमिन ब्रिट्ज, सुने लुस, मारीजान कैप, अनेरी डेरेकसन, अनेके बॉश, सिनालो जाफ्ता (विकेटकीपर), क्लो ट्रायॉन, नदिन डी क्लार्क, अयाबोंगा खाका, नॉन्कुलुलेको मलाबा।    

संबंधित सामग्री

22 July 2026 Rashifal

सनातन

22 July 2026 Rashifal

22 July 2026 Rashifal: जानें 22 जुलाई 2026 का दैनिक राशिफल। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए नौकरी, व्यापार, प्रेम, शिक्षा, धन, करियर और स्वास्थ्य का सटीक ज्योतिषीय भविष्यफल।

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।