AFG vs ZIM 2nd T-20 Match: सीरीज में अफगानिस्तान की बढ़त, दूसरे मैच में जिम्बाब्...

afghanistan-vs-zimbabwe-2nd-t20-2025-afg-wins

AFG vs ZIM 2nd T-20 Match: सीरीज में अफगानिस्तान की बढ़त, दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया..

afg vs zim 2nd t-20 match सीरीज में अफगानिस्तान की बढ़त दूसरे मैच में जिम्बाब्वे को 7 विकेट से हराया

Pro Kabaddi League 2025: दिल्ली की धमाकेदार जीत, फजल अतराचली बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट… हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए मुकाबले में जिम्बाब्वे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 125 रन बनाए, टारगेट का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान टीम ने 18 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

सिकंदर रजा का संघर्ष, फिर भी जिम्बाब्वे 125 पर ढेर...

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की शुरुआत खराब रही। डायन मायर्स (6) और विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर (3) जल्दी आउट हो गए। कप्तान सिकंदर रजा (37 रन) ने एक छोर संभाला, लेकिन दूसरे छोर से विकेट गिरते रहे। ब्रायन बेनेट (16), रायन बर्ल (10) और टोनी मुन्योंगा (19) ने थोड़ी कोशिश की, पर टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी। अंत में ब्रैड एवंस (12 रन) आउट हुए और पूरी टीम 125 रन पर सिमट गई।

राशिद खान की गेंदबाजी में जादू...

अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट लिए। अब्दोल्लाह अहमदजई और मुजीब उर रहमान को 2-2 विकेट मिले, जबकि फरीद अहमद और मोहम्मद नबी ने 1-1 विकेट लिया।

इब्राहिम जादरान की फिफ्टी से अफगानिस्तान की जीत पक्की...

126 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान की शुरुआत थोड़ी धीमी रही। रहमानुल्लाह गुरबाज (16) और सेदिकुल्लाह अटल (8) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद इब्राहिम जादरान (नाबाद 57 रन, 51 गेंद) और दारविश रसूल (17 रन) ने टीम को संभाला। अंत में ओमरजई (25 रन, 13 गेंद) ने तेज पारी खेलकर अफगानिस्तान को जीत दिलाई। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रैड एवंस ने 2 और वेलिंगटन मसाकाद्जा ने 1 विकेट लिया।

सीरीज में अफगानिस्तान की अजेय बढ़त...

अफगानिस्तान ने पहला टी-20 मैच 53 रन से जीता था और अब दूसरा भी अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ टीम ने सीरीज पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला 2 नवंबर को हरारे में खेला जाएगा। गौरतलब है कि दोनों टीमों के बीच खेले गए इकलौते टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे ने पारी और 73 रन से जीत दर्ज की थी।  

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।