IND vs PAK Asia Cup 2025: आज फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, क्या भारत बरकरार रख पाएगा अपना दबदबा?

ind-vs-pak-asia-cup-2025-bharat-pakistan-match

IND vs PAK Asia Cup 2025: आज फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान, क्या भारत बरकरार रख पाएगा अपना दबदबा?

ind vs pak asia cup 2025 आज फिर भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान क्या भारत बरकरार रख पाएगा अपना दबदबा

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप में आज सुपर-4 का दूसरा मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मैच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रात 8 बजे से खेला जाएगा। Read More: हार के बाद बोखलाया पाकिस्तान..भारतीय टीम ने ड्रेसिंग रूम के दरवाजे किए बंद, हाथ ना मिलाने पर क्या मिल सकती है भारतीय टीम को सजा? आपको बता दें कि, एशिया कप में ग्रुप स्टेज के दौरान भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर एकतरफ जीत दर्ज की थी। IND vs PAK Asia Cup 2025 (1)

इस टूर्नामेंट के रिकॉर्ड की बात करें तो..

अब तक भारत और पाकिस्तान दोनों टीमों के बीच 19 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें भारत को 11 मैचो में जीत मिली तो वहीं पाकिस्तान 6 बार ही जीत दर्ज कर पाया। एशिया कप में खिताब जीतने की बात करें तो भारत ने एशिया कप का 8 बार और पाकिस्तान ने 2 बार खिताब अपने नाम किया, लेकिन दोनों टीमें कभी फाइनल में आमने-सामने नहीं आईं।

सूर्या ने पाकिस्तानी कप्तान से नहीं मिलाया हाथ...

टॉस के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने हाथ नहीं मिलाया। दोनों ने एक-दूसरे की तरफ देखा भी नहीं। बता दे की, इंटरनेशनल मैचों में टॉस के बाद दोनों कप्तानों के हाथ मिलाने की परंपरा रही है, लेकिन इस बार भारतीय कप्तान ने पहले ही रेफरी से हाथ न मिलाने की सूचना दे दी थी। _IND vs PAK Asia Cup Controversy

एंडी पाइक्रॉफ्ट ही रहेंगे मैच रेफरी...

भारत - पाकिस्तान मैच के दौरान हाथ न मिलाने पर काफी विवाद हुआ, पाकिस्तान ने भारतीय टीम की शिकायत मैच रेफरी एंडी पाइक्रॉफ्ट से की थी। दरअसल, पहलगाम हमले के विरोध में भारतीय खिलाड़ियों ने पकिस्तान खिलाड़ियो से हाथ मिलाने से इंकार कर दिया था। शिकायत के बावजूद मैच रेफरी ने किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। पाकिस्तान इससे आहत हो गया, उसने रेफरी की शिकायत ICC बोर्ड में की और मांग की थी कि पाइक्रॉफ्ट को पाकिस्तान के मैचों से हटाया जाए। हालांकि, ICC ने PCB की दोनों मांगें खारिज कर दीं। यही वजह है कि आज के मैच में भी एंडी पाइक्रॉफ्ट ही रेफरी की जिम्मेदारी निभाएंगे। विरोध जताने के लिए पाकिस्तान टीम ने कल अपनी प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस भी रद्द कर दी थी।

भारत की पॉसिबल प्लेइंग-11

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, संजू सैमसन, अक्षर पटेल/हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह।

पाकिस्तान की पॉसिबल प्लेइंग-11

सईम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान अली आगा (कप्तान), हसन नवाज, खुशदिल शाह, मोहम्मद हारिस, मोहम्मद नवाज, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ और अबरार अहमद।

मैच कहां देख सकते हैं?

आप यह मैच सोनी लाइव में इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।