ind-vs-ban-t20-2024-sports-news-updates

Team India के सेलेक्शन में हो गई बड़ी गलती, खड़ा हुआ बड़ा सवाल

By : Ranu
Team India के सेलेक्शन में हो गई बड़ी गलती, खड़ा हुआ बड़ा सवाल

भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच 6 अक्टूबर से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज के लिए सुनी गई टीम में नितीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा और मयंक यादव जैसे युवा खिलाड़ियों को जगह मिली है. वहीं, हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे जैसे स्टार खिलाड़ी भी इस टीम का हिस्सा है. लेकिन टीम के रेगुलर ओपनर शुभमल गिल और यशसवी जायसवाल को इस सीरीज में आराम दिया गया है. ऐसे में अभिषेक शर्मा को बतौर ओपनर इस टीम में शामिल किया गया है. लेकिन उनके साथ ओपनिंग कौन करेगा ये एक बड़ा सवाल है, क्योंकि टीम में उनके अलावा और कोई भी रेगुलर ओपनर मौजूद नहीं है.

इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

इस सीरीज में अभिषेक शर्मा के साथ संजू सैमसन ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं. हालांकि संजू सैमसन के पास ओपनिंग का ज्यादा अनुभव नहीं है. उन्होंने टीम इंडिया के लिए अभी तक 5 टी20 मैचों में भी ओपनिंग की है. इस दौरान संजू सैमसन सिर्फ 105 रन ही बना चुके हैं, जिसमें 77 रन की पारी भी शामिल है, जो उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ खेली थी. वहीं, उन्होंने टीम इंडिया के लिए आखिरी बार हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ ओपनिंग की थी. उस मैच में वह बिना खाता खोले आउट हो गए थे. ऐसे में ये टीम इंडिया के लिए एक बड़ी टेंशन साबित हो सकती है. टीम इंडिया के इस स्क्वॉड में संजू सैमसन के अलावा जितेश शर्मा भी मौजूद हैं, जिन्हें बतौर ओपनर आजमाया जा सकता है.

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और मयंक यादव.

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर