हमने राय सिखों को आरक्षण में कोटा दिया...चंडीगढ़ में बोले CM नायब सैनी

cm-nayab-saini-2

हमने राय सिखों को आरक्षण में कोटा दिया...चंडीगढ़ में बोले CM नायब सैनी

हमने राय सिखों को आरक्षण में कोटा दियाचंडीगढ़ में बोले cm नायब सैनी

CM Nayab Saini: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमने धरातल पर ‘आरक्षण में कोटा’ लागू कर सुनिश्चित किया है कि राय सिख युवाओं को सरकारी तंत्र और प्रशासन में उनकी आबादी के अनुसार उचित प्रतिनिधित्व मिले।

[caption id="attachment_148293" align="alignnone" width="1191"]हमने राय सिखों को आरक्षण में कोटा दिया हमने राय सिखों को आरक्षण में कोटा दिया[/caption]

CM Nayab Saini: हर नागरिक का सम्मान

पंजाब में भी राय सिख समाज की बड़ी आबादी है, लेकिन वहां नीतियां केवल घोषणाओं तक सीमित हैं। जब हम पंजाब की स्थिति से तुलना करते हैं, तो हरियाणा में सुशासन का मॉडल सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने मंगलवार को संत कबीर कुटीर पहुंचे ‘राय सिख समाज‘ के प्रतिनिधिमंडल से संवाद में कहा कि भाजपा की राजनीति का आधार वोट नहीं, बल्कि हर नागरिक का सम्मान और उसका विकास है।

CM Nayab Saini: 'सशक्तीकरण की दिशा में काम कर रही सरकार'

सरकार तुष्टिकरण की नहीं, बल्कि सशक्तीकरण की दिशा में कार्य करती है। यह सरकार वोट बैंक नहीं बनाती, बल्कि विकास बैंक बनाती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता बदलाव के लिए तत्पर रहे और राज्य को खुशहाल बनाने की दिशा में कार्य करें। भाजपा की सरकार बनने पर पंजाब में नशे का धंधा करने वाले प्रदेश छोड़कर भाग जाएंगे।

नायब ने कहा कि भाजपा की ‘अंत्योदय’ की राजनीति है। संत कबीर कुटीर नाम ही समानता और भाईचारे का प्रतीक है। सरकार हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो राष्ट्र निर्माण में अपना पसीना बहा रहा है।

हमने सिख समुदाय की पीड़ा को समझा: नायब सैनी

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की सार्थकता तभी है, जब विकास का लाभ समाज की अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक पहुंचे। इसी उद्देश्य के साथ हरियाणा में राय सिख समुदाय की लंबे समय से चली आ रही पीड़ा को समझा और ‘वंचित अनुसूचित जाति’ की श्रेणी में शामिल किया।

यह केवल कागजों पर किया गया बदलाव नहीं है, बल्कि उन्हें मुख्य धारा में लाने का संकल्प है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती और राजनीतिक सचिव तरूण भंडारी मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

लाइफ स्टाइल

Cucumber Healthy Chutney Recipe: गर्मियों में ठडंक देगी खीरे की बनी स्वादिष्ट हेल्दी चटनी, जानिए बनाने की विधि?

Learn how to make a cooling and healthy cucumber chutney that enhances your meals and aids digestion, perfect for summer.

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

उत्तराखंड

मसूरी-देहरादून मार्ग पर नया वैली ब्रिज जनता के लिए खुला, मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन

मसूरी-देहरादून मार्ग पर कुठालगेट के पास नवनिर्मित वैली ब्रिज का उद्घाटन किया गया, जिससे यातायात में सुधार और जाम कम होने की उम्मीद है।

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

देश-विदेश

BJP ने केजरीवाल के नए आवास की तस्वीरें जारी की, AAP बोली - फोटो फर्जी

बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व CM केजरीवाल के नए सरकारी आवास की तस्वीरें जारी की। AAP ने तस्वीरों को फर्जी बताया।

ADGP यादव का खुलासा, अक्षय की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार!

मनोरंजन

ADGP यादव का खुलासा, अक्षय की बेटी से न्यूड फोटो मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार!

Bollywood actor Akshay Kumar's daughter, Nitara Bhatia, was cyber harassed last year, leading to an arrest by Maharashtra Cyber Police.