भीषण आग में 4 की मौत

राजस्थान के नीमराना में अवैध गोदाम में लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

राजस्थान के नीमराना में एक अवैध कबाड़ गोदाम में लगी आग से 4 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 2 मासूम शामिल हैं।

राजस्थान के नीमराना में अवैध गोदाम में लगी आग, 4 लोग जिंदा जले

4 लोग जिंदा जल गए।

राजस्थान के नीमराना में अवैध कबाड़ गोदाम में आग लगने से 4 लोग जिंदा जल गए। इसमें 2 मासूम भी हैं। हादसे में 1 महिला गंभीर रूप से झुलसी है। 2 लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है। सभी मृतक झारखंड के हैं। शवों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। DNA टेस्ट के जरिए शवों की पहचान की जा रही है।

परफ्यूम की बोतल से ब्लास्ट

दावा किया जा रहा है कि हादसा परफ्यूम की बोतल से निकले केमिकल में आग लगने के कारण हुआ। गोदाम में रखे केमिकल ड्रम भी ब्लास्ट हुए। घटना शुक्रवार शाम करीब 5 बजे की है। पुलिस के मुताबिक, गोदाम कृषि भूमि पर बना हुआ है। जिसे कबाड़ का काम करने वाले करण सिंह ने किराये पर ले रखा था। शुक्रवार शाम को मजदूर कबाड़ में मिली परफ्यूम की बोतलें तोड़ रहे थे।

स्पिरिट जैसा केमिकल 

बोतल में से स्पिरिट जैसा ज्वलनशील केमिकल निकल रहा था। इसी दौरान वहां कबाड़ लोड करने आए पिकअप गाड़ी के ड्राइवर ने बीड़ी जलाकर जलती तीली फेंक दी। जिससे केमिकल ने आग पकड़ ली। हादसे के समय करीब 7 महिला, पुरुष और उनके बच्चे मौजूद थे। कबाड़ में आग फैलते ही अफरा-तफरी मच गई। इनमें 2 नाबालिग और एक महिला गोदाम के पिछले हिस्से में छुप गए।

4 लोगों की मौत

उस हिस्से में कबाड़ नहीं था। उन्होंने सोचा यहां लपटें नहीं पहुंचेंगी, लेकिन आग से टीनशेड के पिलर पिघलकर उन पर गिर गए। नीचे प्लास्टिक वेस्ट भी धधकने लगा। इस कारण वो वहीं फंस गए। गोदाम में रखे केमिकल से भरे ड्रमों में तेज धमाके हुए, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि रुक-रुककर 5 धमाके गोदाम के अंदर हुए। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले भी अवैध गोदाम को लेकर शिकायत की थी, लेकिन गोदाम बंद नहीं कराया गया।

संबंधित सामग्री

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, CM भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, राजस्थान के विकास कार्यों को किया रेखांकित

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन की बधाई देते हुए राज्य के विकास परियोजनाओं की प्रगति पर प्रकाश डाला।

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

SIR पर CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान: ‘13 करोड़ वोट कटने का दावा भ्रामक और असत्य’

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने SIR के तहत 13 करोड़ वोट कटने के दावे को असत्य और भ्रामक बताया, ड्राफ्ट सूची से नाम हटाने के प्रक्रिया की सफाई दी।

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 33 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट के लेबर कैंप में आग:प्लास्टिक से बने 33 कमरे जले, जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूदा मजदूर

लखनऊ एयरपोर्ट परिसर के लेबर कैंप में आग लगने से 33 कमरे जल गए। आग से मजदूर झुलस गए और कुछ ने जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से कूद गए।

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

पंचायत चुनाव के बाद CM भजनलाल शर्मा खुद APO हो जाएंगे? डोटासरा बोले- उन्हें पोस्टिंग भी नहीं मिलने वाली

राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर पंचायत चुनाव के बाद बड़ा बयान दिया, सरकारी तबादलों पर भी सवाल उठाए।

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान, महिला सशक्तिकरण पर सरकार का फोकस

राजस्थान में महिला सशक्तिकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता पर जोर देने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कई योजनाओं की घोषणा की।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर