योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों की देखभाल

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक जीवन के लिए योगी सरकार ने वृद्धाश्रमों में सुविधाएं बढ़ाईं, जिससे 6055 बुजुर्गों को लाभ हुआ है।

योगी सरकार ने बुजुर्गों के लिए उठाया बड़ा कदम

योगी सरकार का बड़ा कदम |

उत्तरप्रदेश में बुजुर्गों के सम्मानजनक और सुरक्षित जीवन को सुनिश्चित करने के लिए योगी सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। CM योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में संचालित योजनाओं के तहत राज्य के सभी 75 जिलों में वृद्धाश्रमों का संचालन किया जा रहा है, जहां बेघर, निराश्रित और असहाय बुजुर्गों को आश्रय, भोजन, चिकित्सा और देखभाल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में इन वृद्धाश्रमों के माध्यम से 6,055 से ज्यादा बुजुर्गों को सुरक्षित जीवन और सम्मानजनक वातावरण मिल रहा है। 

बुजुर्गों के लिए व्यवस्था 

राज्य सरकार का उद्देश्य केवल आश्रय देना नहीं, बल्कि बुजुर्गों को सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों के लिए नाश्ते से लेकर दोपहर और रात के भोजन तक पौष्टिक खानपान की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही साफ-सुथरे कपड़े, स्वच्छ बिस्तर और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं। वृद्धाश्रमों में बुजुर्गों की चिकित्सा सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। नियमित स्वास्थ्य जांच, दवाएं, डॉक्टरों की परामर्श सेवा और आपातकालीन स्थिति में तत्काल उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। इससे उन बुजुर्गों को राहत मिली है, जो आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं करा पाते थे। 

150 क्षमता वाले वृद्धाश्रम

योगी सरकार में UP के सभी 75 जिलों में 150 क्षमता वाले वृद्धाश्रम संचालित हैं जहां नाश्ते में चाय, हलवा, चना, नमकीन दलिया, नमकीन पूड़ी, पोहा और मीठी दलिया मिलती है। वहीं दिन के खाने में अरहर दाल, राजमा, मिक्स वेज, मौसमी सब्जी, कढ़ी, रोटी, सब्जी, चावल और सलाद दिया जाता है। इसी तरह रात के भोजन में रसेदार सब्जी, तहड़ी, खिचड़ी, पूड़ी, रोटी, चावल और खीर दी जाती है। 

बुजुर्गों को नया जीवन

योगी सरकार की इस व्यवस्था से कई ऐसे बुजुर्गों को नया जीवन मिला है, जो पहले सड़कों, रेलवे स्टेशनों या सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा जीवन जीने को मजबूर थे। उन्हें सुरक्षित छत, वक्त पर भोजन और देखभाल मिल रही है। कई वृद्धाश्रमों में मनोरंजन, योग, भजन-कीर्तन जैसी गतिविधियां भी कराई जाती हैं, जिससे बुजुर्ग मानसिक रूप से प्रसन्न और सक्रिय बने रहें।

संबंधित सामग्री

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

उत्तर प्रदेश

लखनऊ में आयोजित कृषि सम्मेलन, CM योगी बोले - हर समस्या का समाधान होगा

लखनऊ में क्षेत्रीय कृषि सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी ने कृषि इनोवेशन और नए कृषि विज्ञान केंद्रों के महत्व पर जोर दिया।

Maharajganj Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत!

उत्तर प्रदेश

Maharajganj Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पति-पत्नी समेत बच्ची की मौत!

In Maharajganj, Uttar Pradesh, a speeding truck collided with a motorcycle, killing a couple and their 7-month-old daughter on the spot.

उत्तर प्रदेश के बदायूं में शादी समारोह में किन्नरों द्वारा हंगामा

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के बदायूं में शादी समारोह में किन्नरों द्वारा हंगामा

बदायूं की एक शादी में किन्नरों ने नेग की राशि को लेकर विवाद किया, जिसमें फायरिंग भी हुई और दूल्हे का भाई घायल हो गया।

मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश

मिर्जापुर में भयानक सड़क हादसा, 11 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बोलेरो में आग लगने से 9 लोग जिंदा जल गए।