Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Gwalior: दुकान के बाहर पेशाब कर रहा था शख्स, मना किया तो तान दी पिस्टल
  • मध्य प्रदेश

Gwalior: दुकान के बाहर पेशाब कर रहा था शख्स, मना किया तो तान दी पिस्टल

Narendra Singh September 23, 2025

Gwalior Crime News: ग्वालियर के सिरोल क्षेत्र में एक लग्जरी इनोवा कार से उतरने वाला युवक एक दुकान के बाहर सार्वजनिक स्थान पर पेशाब करने लगा। जब दुकान के मालिक की पत्नी और बेटी ने विरोध किया, तो उसने नशे की हालत में कमर से पिस्टल निकालकर सीने पर तान ली और धमकियां देना शुरू कर दिया।

महिलाओं ने मोबाइल से घटना का वीडियो शूट कर लिया

कार सवार युवक करीब 20 मिनट तक पिस्टल लहराते हुए दहशत फैलाता रहा। घटना रविवार देर रात सिरोल स्थित धनवंतरी हॉस्पिटल के पास की है। घटना का वीडियो सोमवार देर रात सोशल मीडिया पर सामने आया है। फरियादी ने सिरोल थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। वीडियो के आधार पर पुलिस उसकी पहचान कर रही है।

कार में आया था युवक

शहर के सिरोल स्थित फूटी कॉलोनी निवासी मुंशीलाल पुत्र रामसिंह जाटव ने पुलिस को बताया कि उनकी धनवंतरी हॉस्पिटल के पास मुंशी बेकरी के नाम से गुमटी है। रविवार रात करीब 10.30 बजे दुकान पर उसकी पत्नी व बेटी मौजूद थे, तभी गोविंदपुरी की ओर से आई एक इनोवा कार MP07-BA-5474 दुकान के पास आकर रुकी। कार से एक व्यक्ति नशे में बाहर आया और दुकान के पास लगी बांस की बांगड़ पर पेशाब करने लगा।

नशे की हालत में था युवक

दुकानदार ने रोका और कहा कि यहां पेशाब मत करो मेरी पत्नी व बेटी यहां खड़ी हुई हैं, लेकिन वह नहीं माना और पेशाब करने के बाद गालियां देने लगा। जब मुंशी की पत्नी सीमा ने गालियां देने से मना किया तो वह चिल्लाया और मुंशी से बोला कि तू सामने आ। जब मुंशी ने उसे भगाने के लिए डंडा उठाया तो उसने अपनी कमर पर रखी पिस्टल निकाल ली और सीने पर तानकर धमकी देने लगा।

20 मिनट तक दिखाया भौकाल

पीड़ित की बेटी ने बनाया वीडियो जब बहस बढ़ गई तो दुकानदार के परिवार को डराने के लिए कार सवार खुलेआम 20 मिनट तक हाथ में पिस्टल लेकर लहराता रहा। जिससे आसपास दहशत फैल गई। इस दौरान दुकानदार की बेटी ने अपने मोबाइल से आरोपी का पिस्टल लहराते हुए वीडियो शूट कर लिया है।

Read:- अमेरिका H-1B वीजा के लिए ₹88 लाख वसूलेगा: भारतीयों की नई मुश्किल?

Watch: Bhopal Anganwadi की बदहाल हालत – बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर बड़ा संकट | Nation Mirror रिपोर्ट

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Kantara Chapter 1 Trailer Release: धार्मिक मान्यता और अलौकिक शक्तियों की रहस्यमयी कहानी, फैंस की बढ़ी उत्सुकता…
Next: Surajpur: खेत से मूंगफली खाने पर मिली मौत, पिता-पुत्र को बोलेरो से कुचला, तड़प-तड़पकर गई जान

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.