Gujarat politics: गुजरात में केजरीवाल का मिशन तेज, ‘आप’ दिखा रही आक्रामक तेवर

gujarat-politics

Gujarat politics: गुजरात में केजरीवाल का मिशन तेज, ‘आप’ दिखा रही आक्रामक तेवर

gujarat politics गुजरात में केजरीवाल का मिशन तेज ‘आप’ दिखा रही आक्रामक तेवर

Gujarat politics: गुजरात उपचुनावों में मिली जीत ने आम आदमी पार्टी (आप) को नई ऊर्जा दी है। विसावदर सीट पर सफलता के बाद पार्टी अपने बढ़े हुए हौसले को और मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में पार्टी संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब खुद गुजरात की कमान संभालने आ रहे हैं। केजरीवाल 1 जुलाई को अहमदाबाद पहुंचेंगे और 2 जुलाई को वैष्णो देवी सर्किल पर आयोजित ‘थैंक यू गुजरात’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे उपचुनाव में पार्टी को समर्थन देने के लिए जनता का आभार जताएंगे। इसके साथ ही वे भाजपा के गढ़ गुजरात में पार्टी के विस्तार का अभियान भी शुरू करेंगे। [caption id="attachment_91522" align="alignnone" width="300"]Gujarat politics Gujarat politics[/caption]

Gujarat politics: भाजपा की रणनीतियों को चुनौती देने की तैयारी में

गुजरात विधानसभा चुनावों में विसावदर सीट पर जीत के बाद आम आदमी पार्टी की सक्रियता बढ़ गई है। दिल्ली में एमसीडी चुनाव में हार के बाद पार्टी पर निराशा के बादल मंडरा रहे थे, लेकिन गुजरात की जीत ने पार्टी को एक नई उम्मीद दी है। केजरीवाल अब पंजाब के बाद गुजरात पर भी फोकस करेंगे और भाजपा की रणनीतियों को चुनौती देने की तैयारी में हैं।

Gujarat politics: एक घंटे के भीतर बाहर का रास्ता दिखा दिया

पार्टी इस मौके को किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं जाने देना चाहती। यही वजह है कि जब बोटाद के विधायक उमेश मकवाना ने पार्टी से बगावत के सुर उठाए, तो आप नेतृत्व ने फौरन एक्शन लेते हुए उन्हें प्रेस कांफ्रेंस के एक घंटे के भीतर बाहर का रास्ता दिखा दिया।

इसुदान गढ़वी की अहम भूमिका

विसावदर की जीत ने गुजरात में आप को नई संजीवनी दी है। पार्टी के भीतर इसुदान गढ़वी का कद और बढ़ा है। पत्रकारिता छोड़कर राजनीति में आए गढ़वी, गुजरात में पार्टी का विस्तार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली में एमसीडी चुनाव में हार के बाद चर्चा थी कि आप गुजरात में बिखर सकती है, लेकिन विसावदर की जीत ने पार्टी के मिशन गुजरात को फिर से जीवंत कर दिया।

Gujarat politics: भाजपा के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती

वहीं, गोपाल इटालिया के विधानसभा में पहुंचने से पार्टी और ज्यादा आक्रामक नजर आ रही है। मनोज सोरठिया को विसावदर के मोर्चे पर लगाने और इसुदान गढ़वी के नेतृत्व में पार्टी ने यह दिखा दिया कि वह गुजरात में भाजपा की कमजोर नसों को पहचानती है। राजनीतिक जानकार मानते हैं कि इसुदान गढ़वी को कमजोर समझना भाजपा के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है।

सदस्यता अभियान पर जोर

‘आप’ अब अपनी ताकत बढ़ाने के लिए बड़ा सदस्यता अभियान शुरू करने जा रही है। केजरीवाल के दौरे के अगले ही दिन से पार्टी ‘कैच द रेन’ की तर्ज पर अभियान शुरू करेगी, जिसमें 1 लाख नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें करीब 5 हजार स्थानीय स्तर के नेता शामिल हैं। खास बात यह है कि पार्टी कांग्रेस के नाराज और निष्क्रिय पूर्व पदाधिकारियों को भी अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है। Gujarat politics: यह अभियान ऐसे समय शुरू हो रहा है जब कांग्रेस का ‘नूतन गुजरात-नूतन कांग्रेस’ अभियान बैकफुट पर चला गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल के इस्तीफे ने पार्टी की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं, जिसका फायदा आप उठाना चाहती है। अब देखना यह होगा कि केजरीवाल की अगुवाई में आम आदमी पार्टी गुजरात में भाजपा को कितनी चुनौती दे पाती है और कांग्रेस की कमजोरियों का कितना लाभ उठा पाती है।

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।