KL Rahul की शानदार पारी भी नहीं दिला सकी DC को जीत, GT को मिली सीजन की पहली जीत

gt-vs-dc-ipl-2026-match-result-gt-win

KL Rahul की शानदार पारी भी नहीं दिला सकी DC को जीत, GT को मिली सीजन की पहली जीत

kl rahul की शानदार पारी भी नहीं दिला सकी dc को जीत gt को मिली सीजन की पहली जीत

DC Vs GT IPL 2026 Result: IPL 2026 के 14वें मैच में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराकर IPL की पहली जीत दर्ज की। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं पहले बैटिंग करने उतरी गुजरात टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट गवांकर 210 रन बनाए। वहीं टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम महज 1 रन से टारगेट से पीछे रह गई। 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना सकी।

   

DC Vs GT IPL 2026 Result: गुजरात टीम की पहली जीत

पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टीम की ओर से ओपनिंग करने उतरे साई सुदर्शन और शुभमन गिल ने चौके लगाकर अपना-अपना खाता खोला। गुजरात ने तीसरे ओवर में विकेट गंवा दिया। मुकेश कुमार ने साई सुदर्शन को बोल्ड कर दिया। साई सुदर्शन 7 बॉल पर 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। टीम से शुभमन गिल , जोश बटलर, वाशिंगटन सुंदर ने शानदार फिफ्टी ठोकी। वहीं ग्लेन फ्लिप्स 14 और राहुल 1 रन बनाकर नाबाद रहें।

गिल-बटलर-सुंदर की फिफ्टी

साई के बाद जोस बटलर मैदान में उतरे और अर्धशतक लगाया। 7वें ओवर में गुजरात ने दूसरा विकेट गंवाया। यहां पर जोस बटलर 27 बॉल पर 52 रन बनाकर आउट हो गए। उन्हें कुलदीप यादव ने बोल्ड किया। इसके बाद वॉशिंगटन सुंदर और ने शानदार पारी खेली। 14वें ओवर में शुभमन गिल को जीवनदान मिला। अक्षर की बॉल पर डेविड मिलर से लॉन्ग ऑन पर कैच ड्रॉप हो गया। गिल ने 34 गेंदों पर 50 रन ठोक कर अपनी फिफ्टी पूरी की। गिल 25 गेंदों पर 70 रन बनाकर आउट हो गए। वहीं सुंदर ने 32 गेंद में 6 चौके और 2 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हो गए।

राशिद खान बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

केएल राहुल की शानदार पारी, फिर भी हारी DC

टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली टीम से ओपनिंग करने उतरे पथुम निसांका औऱ केएल राहुल दोनों अच्छे फाम में नजर आएं। निसांका ने 24 गेंद में 6 चौके और 1 छक्के की मदद से 41 रन बनाए। वहीं केएल राहुल ने 52 गेंद में 11 चौके और 4 छक्के की मदद से 92 रन बनाएं। लेकिन टीम को जीत नही दिला सके वहीं टीम से डेविड मिलर ने 20 गेंद में 41 रन बनाए। इनके अलावा किसी ने 15 रन का आकाड़ा भी पार नहीं किया। टीम महज 1 रन से जीत से दूर रही।

गुजरात टीम से राशिद खान ने 3 विकेट चटकाएं। कृष्णा ने 2 और सिराज के खाते में 1 विकेट आएं।

दोनों टीमों की प्लेइंग

दिल्ली कैपिटल्स

केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट ऑप्शन: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, नबी, नमीरा और नायर।

गुजरात टाइटंस

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा।

  Also Read- GT vs DC: गिल-बटलर ने लगाई फिफ्टी, वॉशिंगटन की शानदार पारी

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।