लाल किले से दिवाली पर टैक्स राहत और 3.5 करोड़ रोजगार का ऐलान

gst-reform-job-yojana-pm-modi-2025-diwali-announcement

लाल किले से दिवाली पर टैक्स राहत और 3.5 करोड़ रोजगार का ऐलान

लाल किले से दिवाली पर टैक्स राहत और 35 करोड़ रोजगार का ऐलान

 इस दिवाली दोहरा धमाका! पीएम मोदी का नया संकल्प gst reform job yojana pm modi 2025 diwali announcement 15 अगस्त 2025... सुबह का सूरज लाल किले की प्राचीर पर कुछ खास रोशनी लेकर उगा था। झंडा फहराते हुए प्रधानमंत्री मोदी की आंखों में एक अलग चमक थी। और उस चमक के साथ आए दो ऐलान, जो करोड़ों भारतीयों के जीवन को एक नई दिशा देने वाले हैं। इस बार दिवाली सिर्फ पटाखों और मिठाइयों तक सीमित नहीं रहेगी। इस बार घर-घर में खुशियां दोहरी होंगी एक ओर टैक्स में भारी राहत, और दूसरी ओर 3.5 करोड़ युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर।

इस दिवाली जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा

देश में पहली बार जीएसटी को आम जनता की भावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है। पीएम मोदी ने ऐलान किया कि इस दिवाली पर नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म लागू होगा।

आप सोच रहे होंगे ये क्या खास है?

कल्पना कीजिए, दिवाली की खरीदारी करते समय जब आप कपड़े, जूते, गैजेट्स या होम डेकोर खरीदें... और आपकी कुल राशि 15% या 18% टैक्स की बजाय सिर्फ 5% टैक्स में आए।   अब आम आदमी को भी फील होगा – ‘Ease of Living’ सिर्फ किताबों में नहीं, जिंदगी में भी है। ये सिर्फ रेट कट नहीं, एक संकेत है – कि सरकार जनता की सुन रही है, समझ रही है, और कदम भी उठा रही है।

 3.5 करोड़ नौकरियां- PM विकसित भारत रोजगार योजना

आज देश का हर युवा कहीं न कहीं एक ही सवाल पूछता है – सरकारी नौकरी नहीं मिली तो आगे क्या? पीएम मोदी का जवाब साफ है – सरकार अब नौकरी देगी नहीं, नौकरी दिलाएगी। प्रधानमंत्री ने आज लाल किले से ऐलान किया कि प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना आज से लागू हो रही है।

योजना की खास बातें

  • पहली बार नौकरी पाने वाले बेटे-बेटी को सरकार देगी ₹15,000 की आर्थिक सहायता।
  • जिन कंपनियों ने ज्यादा लोगों को नौकरी दी, उन्हें प्रोत्साहन राशि।
  • निजी क्षेत्र की भागीदारी से 3.5 करोड़ युवाओं को मिलेगा स्थायी रोजगार।
यानी अब आपकी डिग्री धूल नहीं खाएगी, उसे असली मायनों में काम मिलेगा।

देश बदल रहा है, अब बारी है विश्वास को हकीकत में बदलने की

प्रधानमंत्री मोदी के भाषण में सिर्फ योजनाएं नहीं थीं, एक आत्मा थी ‘एक नया भारत’ गढ़ने का संकल्प। gst reform job yojana pm modi 2025 diwali announcement उन्होंने कहा, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है, और ये काम सरकार अकेले नहीं कर सकती। ये 140 करोड़ भारतीयों की साझी जिम्मेदारी है। जो युवा आज रास्ता खोज रहे हैं, जो माता-पिता अपने बच्चों के लिए बेहतर कल चाहते हैं, जो व्यापारी कम टैक्स की आस लगाए बैठे हैं उन सभी के लिए यह समय है भरोसा करने का, आगे बढ़ने का।

एक नई सुबह की शुरुआत है

प्रधानमंत्री मोदी के दो ऐलान टैक्स में राहत और रोजगार की गारंटी ये सिर्फ शब्द नहीं हैं, ये उस भारत की झलक हैं जो आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और समर्पित है। अब जिम्मेदारी आपकी है। जानिए, समझिए और इन योजनाओं का हिस्सा बनिए। Read More:- हॉलमार्किंगः 1 सितंबर से सिल्वर ज्वेलरी की हॉलमार्किंग लागू होगी Watch Now :-किश्तवाड़ आपदा - 200 लोग लापता….

संबंधित सामग्री

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

राज्य

 सीएम डॉ. यादव ने बताया कितना खूबसूरत है MP, बोले- आइए पार्टनरशिप करके टूरिज्म को ले चलें ऊंचाइयों पर

नई दिल्ली में हुआ फेडरेशन ऑफ एसोसिएशंस इन इंडियन टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी का कॉन्क्लेव,  पीएम मोदी की जो कहते हैं, वो करते हैं की कार्यशैली से आज भारत वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

राज्य

विंध्य के लिए ‘भगीरथ’ बने सीएम डॉ. यादव, जानें कैसे धरातल पर उतारा इंजीनियरिंग का चमत्कार?

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. यादव ने विंध्य क्षेत्र में भगीरथ प्रयासों से जल-सुरंग परियोजना की समीक्षा की, जिससे क्षेत्र के किसानों को बड़ा लाभ होगा।

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

राज्य

राजधानी की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना सभी की जिम्मेदारी- सांसद आलोक शर्मा

भोपाल में यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए सांसद आलोक शर्मा ने उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में विभिन्न यातायात समस्याओं और सुधार कार्यों पर चर्चा हुई।

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

राज्य

एमपी को मिले 20 हजार 193 करोड़ के प्रस्ताव, डॉ. मोहन यादव ने उद्योगपतियों-निवेशकों को बताईं मध्यप्रदेश की खूबियां

मध्यप्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए अनेक सुविधाएँ प्रदान की हैं, जिससे राज्य में निवेश बढ़ रहा है और नए रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं।

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

देश-विदेश

कोलकाता में 10वीं की छात्रा की सरेआम चाकू मारकर हत्या, प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर वारदात की आशंका

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में 10वीं कक्षा की छात्रा रितिका सामंत की चाकू से हमला कर हत्या की गई। आरोपी समीर दास को पुलिस ने हिरासत में लिया।