दशहरा-दीवाली से पहले बड़ी सौगात: बढ़ा DA, जेब में आएगा एरियर का तोहफा!

central-governmentemployees-da-hike-2025-big-festive-bonus

दशहरा-दीवाली से पहले बड़ी सौगात: बढ़ा DA, जेब में आएगा एरियर का तोहफा!

दशहरा-दीवाली से पहले बड़ी सौगात बढ़ा da जेब में आएगा एरियर का तोहफा

Central governmentEmployees DA Hike 2025 Big Festive Bonus 

त्योहारों से पहले खुशखबरी, जेब में आने वाला है एरियर का तोहफा

Central government Employees Festive Bonus 2025 का अक्टूबर महीना, गर्मी ढल चुकी है, और पूरे देश में दशहरा व दीवाली की तैयारियां चल रही हैं। ऐसे में केंद्र सरकार ने देश के करीब 1.17 करोड़ परिवारों को एक राहत भरी सौगात दी है महंगाई भत्ते (DA) में 3% की बढ़ोतरी। बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में यह बड़ा फैसला लिया गया। इसका फायदा 49.2 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68.7 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। अब DA बढ़कर 55% से 58% हो गया है, और अच्छी बात ये है कि ये 1 जुलाई 2025 से ही लागू माना जाएगा, यानी 3 महीने का एरियर भी मिलेगा। Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

Central government Employees Festive Bonus: जिंदगी की महंगाई पर थोड़ा आराम

केंद्र सरकार के इस फैसले से 10,084 करोड़ रुपए का बोझ भले खजाने पर पड़े, लेकिन कर्मचारियों के लिए यह राहत की बौछार है।

एक शिक्षक जो दिल्ली में रहते हैं, कहते हैं:

"हर महीने किराया, बच्चों की फीस और राशन की महंगाई से लड़ते हैं। त्योहारों में जब जेब खाली लगने लगती है, तब सरकार का यह फैसला थोड़ी राहत दे गया।"

DA बढ़ता क्यों है? जानिए असली वजह

Central government Employees Festive Bonus: महंगाई भत्ता यानी Dearness Allowance, ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (AICPI) के आधार पर तय होता है। हर छह महीने में इसका रिव्यू होता है जनवरी और जुलाई में। इसका मकसद सिर्फ इतना है कि महंगाई के असर से कर्मचारियों का "जीवन स्तर गिरने न पाए"। आपके घर में दाल-चावल से लेकर बिजली का बिल और बच्चों की कॉपी-पेंसिल तक महंगी हो गई है, तो सरकार मानती है कि आपको मुआवजा (compensation) मिलना चाहिए। Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

Central government Employees Festive Bonus: इतना ही नहीं, कई और बड़े फैसले लिए गए

कैबिनेट बैठक सिर्फ DA तक सीमित नहीं रही। इसमें देश की बुनियादी जरूरतों पर भी ध्यान दिया गया:
  • 57 नए केंद्रीय विद्यालयों को मंजूरी उन इलाकों में जहां अब तक कोई KV नहीं था।
  • दालों में आत्मनिर्भर बनने के लिए 11,440 करोड़ की योजना
  • गेहूं का MSP 160 रुपए बढ़ा, जो अब 2,585 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है।
  • NH-715 का चौड़ीकरण असम के कालियाबोर-नुमालीगढ़ सेक्शन को चार लेन बनाने पर 6,967 करोड़ खर्च होगा।
  • बायोमेडिकल रिसर्च के लिए तीसरा फेज 1,500 करोड़ का फंड और 401 नए रिसर्चरों को फेलोशिप।

DA में पिछली बार सिर्फ 2% इजाफा हुआ था

Central government Employees Festive Bonus: मार्च 2025 में सरकार ने सिर्फ 2% DA बढ़ाया था, जो 7 साल में सबसे कम था। इस बार जब 3% की घोषणा हुई, तो कई कर्मचारी संगठनों ने इसे “संतुलित” फैसला बताया। Read More:- टाटा की गाड़ियां ₹1.55 लाख तक सस्ती, GST दरों में बदलाव का असर

संबंधित सामग्री

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड

“डबल इंजन सरकार में भूख से हुईं काफी मौतें, अब शून्य”: रांची में झारखण्ड सीएम सोरेन ने किया दावा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार के कार्यकाल में राज्य में भूख से कोई मौत नहीं हुई है, इसके विपरीत पूर्व सरकार के दौरान भूख से मौतें होती थीं।

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश

‘खरगे पर FIR दुर्भाग्यपूर्ण’, बोले हिमाचल सीएम सुक्खू; केंद्र पर जमकर साधा निशाना

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुक्खू ने खरगे के खिलाफ शिकायत को लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला बताया, कांग्रेस का समर्थन दर्शाया।

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश

MP CM डॉ यादव ने किसानों को दिया बड़ा तोहफा; स्लॉट बुकिंग शुरू, गेहूं खरीदी लक्ष्य 100 लाख टन, अंतिम तारीख 9 मई तक बढ़ी

मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी, मुआवजा, और कृषि सुविधाओं में बड़े विस्तार की घोषणा की, जिससे उन्हें सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

देश-विदेश

RCB-GT के बीच जोरदार मुकाबला, साई सुदर्शन ने जड़ा शतक

PL-2026 के एक मैच में आरसीबी और जीटी के बीच तीव्र संघर्ष देखा गया, जिसमें साई सुदर्शन ने 57 गेंदों में शानदार शतक बनाया।

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

देश-विदेश

फैक्ट्री के वॉशरूम में प्रसव के बाद नवजात की हत्या, युवती पर केस दर्ज

बेंगलुरु की फोक्स्कोन्न फैक्ट्री में कार्यरत 19 वर्षीय युवती ने वॉशरूम में प्रीमैच्योर बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी हत्या कर दी।