अक्टूबर में महत्वपूर्ण बदलाव

जरूरी, कमर्शियल सिलेंडर महंगा; UPI और SBI ATM के नियम भी बदलेंगे

1 अक्टूबर 2026 से भारत में LPG सब्सिडी, SBI ATM, UPI पेमेंट्स, और इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में बदलाव हुए हैं।

By : चंचल खेडकर
जरूरी, कमर्शियल सिलेंडर महंगा; UPI और SBI ATM के नियम भी बदलेंगे

अक्टूबर की शुरुआत के साथ आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की बैंकिंग से जुड़े कई नियम बदल गए हैं। 1 अक्टूबर 2026 से LPG सब्सिडी, SBI ATM, UPI पेमेंट और इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों से जुड़े बदलाव लागू हुए हैं। वहीं UPI पर नया MDR 15 अक्टूबर से लागू होगा। आइए जानते हैं इन बदलावों का आप पर क्या असर पड़ेगा।

1. कमर्शियल LPG सिलेंडर हुआ महंगा

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। दिल्ली में अब इसकी कीमत 2810 रुपए हो गई है, जो पहले 2747.50 रुपए थी। यानी कीमत में 62.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।कोलकाता में कमर्शियल सिलेंडर 70 रुपए महंगा होकर 2954 रुपए, मुंबई में 63.50 रुपए बढ़कर 2764.50 रुपए और चेन्नई में 66.50 रुपए बढ़कर 2983 रुपए हो गया है।हालांकि, 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में 1 अक्टूबर को कोई बदलाव नहीं किया गया है।

2. LPG सब्सिडी के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन जरूरी

1 अक्टूबर से घरेलू LPG पर सब्सिडी पाने के लिए Biometric Aadhaar Authentication यानी BAA पूरा करना जरूरी हो गया है। जिन ग्राहकों ने यह प्रक्रिया पहले ही पूरी कर ली है, उन्हें दोबारा कुछ करने की जरूरत नहीं है।जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक BAA नहीं कराया है, उनके लिए सब्सिडी के साथ रिफिल बुकिंग ऑथेंटिकेशन पूरा करने के बाद ही शुरू होगी।सरकार के मुताबिक, 19 सितंबर तक 27.43 करोड़ यानी 89.9% सक्रिय घरेलू LPG उपभोक्ता BAA पूरा कर चुके थे।e-KYC या BAA डिलीवरी के समय, LPG डिस्ट्रीब्यूटर के यहां या संबंधित कंपनी के मोबाइल ऐप के जरिए पूरा किया जा सकता है।

3. UPI पर 2000 रुपए से ज्यादा के कुछ पेमेंट पर MDR

UPI को लेकर नया नियम 15 अक्टूबर 2026 से लागू होगा। इसके तहत 2000 रुपए से ज्यादा के चुनिंदा मर्चेंट UPI ट्रांजेक्शन पर 0.4% MDR लागू होगा।हालांकि, इसका चार्ज ग्राहक से नहीं लिया जाएगा। 2000 रुपए तक के मर्चेंट पेमेंट और पात्र छोटे व्यापारियों के लिए जीरो-MDR व्यवस्था जारी रहेगी। पर्सन-टू-पर्सन UPI ट्रांजेक्शन भी पूरी तरह फ्री रहेगा।सरकार के मुताबिक, करीब 96% मर्चेंट UPI ट्रांजेक्शन इस बदलाव से प्रभावित नहीं होंगे।

4. SBI Salary Account वालों के लिए ATM नियम बदला

SBI के Salary Package Account होल्डर्स के लिए दूसरे बैंकों के ATM और ADWM मशीन से किए जाने वाले फ्री ट्रांजेक्शन की संख्या 1 अक्टूबर से घटाकर 5 कर दी गई है। पहले यह सीमा 10 ट्रांजेक्शन थी।इसमें फाइनेंशियल और नॉन-फाइनेंशियल दोनों तरह के ट्रांजेक्शन शामिल हैं।फ्री लिमिट खत्म होने के बाद दूसरे बैंक के ATM से कैश निकालने पर 23 रुपए + GST और नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर 11 रुपए + GST का चार्ज लगेगा।

5. AC, TV और फ्रिज महंगे होने शुरू

त्योहारी सीजन से पहले AC, LED TV, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और दूसरे कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की कीमतों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है।कई कंपनियां 1 अक्टूबर से कीमतों में करीब 5% से 8% तक बढ़ोतरी कर रही हैं। कंपनियों ने इसके पीछे कॉपर, स्टील और दूसरे कच्चे माल की बढ़ती कीमतों को वजह बताया है।हालांकि, कई डीलर्स के पास पुराना स्टॉक मौजूद है। ऐसे में कुछ ग्राहकों को दिवाली तक पुराने रेट पर सामान खरीदने का मौका मिल सकता है।

6. RBI की MPC बैठक में रेपो रेट पर फैसला

RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक 5 से 7 अक्टूबर के बीच होगी। 7 अक्टूबर को रेपो रेट पर फैसला आएगा।फिलहाल रेपो रेट 5.25% पर है। बैठक में इसे बरकरार रखने या बदलने पर फैसला लिया जाएगा।रेपो रेट में बदलाव होने पर इसका असर बैंक लोन की ब्याज दरों और आगे चलकर EMI पर पड़ सकता है। इसलिए होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन लेने वाले ग्राहकों की नजर इस फैसले पर रहेगी।

आम लोगों के लिए क्या बदला?

सीधे तौर पर देखें तो अक्टूबर में LPG सब्सिडी पाने वालों के लिए आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सबसे अहम बदलाव है। SBI Salary Account वालों को दूसरे बैंक के ATM इस्तेमाल करते समय फ्री ट्रांजेक्शन की सीमा का ध्यान रखना होगा। वहीं, UPI का नया MDR 15 अक्टूबर से लागू होगा, लेकिन इसका भुगतान ग्राहक नहीं करेगा। दूसरी तरफ, त्योहारी खरीदारी करने वालों के लिए AC, TV और फ्रिज की बढ़ी कीमतें बजट पर असर डाल सकती हैं।

संबंधित सामग्री

मराठी को सर्वोच्च सम्मान, दूसरी भाषाओं के साथ अन्याय नहीं: CM फडणवीस

मराठी को सर्वोच्च सम्मान, दूसरी भाषाओं के साथ अन्याय नहीं: CM फडणवीस

महाराष्ट्र में मराठी को प्राथमिकता मिलेगी, पर सभी भारतीय भाषाओं का भी सम्मान होगा, मुख्यमंत्री फडणवीस ने दिया आश्वासन।

योगी सरकार पीडियाट्रिक ट्रॉमा इंटीग्रेशन से हर साल बचाएगी करीब 1,800 जानें

योगी सरकार पीडियाट्रिक ट्रॉमा इंटीग्रेशन से हर साल बचाएगी करीब 1,800 जानें

योगी सरकार ने बाल ट्रॉमा केयर प्रणाली को मजबूत करने के लिए नया रोडमैप तैयार किया, जिसमें गंभीर दुर्घटनाओं के बाद बच्चों को तत्काल चिकित्सा सहायता मिल सकेगी।

एशियन गेम्स में भारत का बड़ा धमाका, आखिरी मिनट में पाकिस्तान को हराकर पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

एशियन गेम्स में भारत का बड़ा धमाका, आखिरी मिनट में पाकिस्तान को हराकर पुरुष हॉकी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

भारत ने एशियन गेम्स के पुरुष हॉकी सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 4-3 से हराया। अभिषेक ने मैच के आखिरी मिनट में निर्णायक गोल किया।

GST Collection: अक्टूबर की पहली तारीख को बड़ी खबर, सितंबर में ₹2.03 लाख करोड़ का GST कलेक्शन

GST Collection: अक्टूबर की पहली तारीख को बड़ी खबर, सितंबर में ₹2.03 लाख करोड़ का GST कलेक्शन

सितंबर 2026 के GST संग्रह में सालाना आधार पर 14.7% की बढ़ोतरी हुई, जिससे यह ₹2.03 लाख करोड़ हो गया। घरेलू और आयात दोनों क्षेत्रों से राजस्व में वृद्धि हुई।

भारत ने रचा इतिहास, पहली बार 400+ रन का लक्ष्य किया चेज; गिल का दोहरा शतक, रोहित का 35वां शतक

भारत ने रचा इतिहास, पहली बार 400+ रन का लक्ष्य किया चेज; गिल का दोहरा शतक, रोहित का 35वां शतक

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे में 406 रन बनाकर विशाल जीत दर्ज की, शुभमन गिल और रोहित शर्मा की शानदार पारियां।

Advertisement

सेवा के 25 वर्ष 14 सितम्बर से  13 ऑक्टोबर