अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट से LIC पर उठा सवाल: अडाणी ग्रुप में ₹33,000 करोड़ निवेश का दावा

lic-adani-investment-controversy-washington-post-report-congress-questions

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट से LIC पर उठा सवाल: अडाणी ग्रुप में ₹33,000 करोड़ निवेश का दावा

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट से lic पर उठा सवाल अडाणी ग्रुप में ₹33000 करोड़ निवेश का दावा

lic-adani-investment-controversy-washington-post-report-congress-questions

 कांग्रेस बोली- ग्राहकों की कमाई से फायदा पहुंचाया गया

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक बड़े विवाद में घिरता दिख रहा है। अमेरिकी अखबार द वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एलआईसी ने मई 2025 में अडाणी ग्रुप में 3.9 अरब डॉलर (करीब ₹33,000 करोड़) का निवेश किया। कांग्रेस ने इस रिपोर्ट का हवाला देते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं और लोकसभा की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) से इस मामले में जांच की मांग की है। कांग्रेस ने कहा कि यह पैसा किसी निजी कारोबारी को फायदा पहुंचाने के लिए लगाया गया जबकि यह आम भारतीय पॉलिसीधारकों की कमाई है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि यह "अब तक का सबसे बड़ा वित्तीय घोटाला" हो सकता है।

 महुआ मोइत्रा का आरोप कर्ज में डूबे अडाणी को बचाया गया

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी सोशल मीडिया पर वॉशिंगटन पोस्ट की इस रिपोर्ट को साझा करते हुए लिखा "जब अडाणी पर अमेरिका में घूसखोरी के आरोप लगे थे और वह कर्ज के दबाव में थे, तब भारत सरकार और एलआईसी ने उन्हें बचाने के लिए निवेश किया।"

 LIC का जवाब रिपोर्ट निराधार और भ्रामक

एलआईसी ने इस रिपोर्ट को पूरी तरह निराधार और गलत बताया है। कंपनी ने बयान जारी कर कहा हमारे सभी निवेश पारदर्शी और तय निवेश नियमों के तहत ही किए जाते हैं अडाणी ग्रुप में निवेश को लेकर कोई गुप्त दस्तावेज या प्लान नहीं बनाया गया रिपोर्ट का मकसद LIC की विश्वसनीयता और भारत के वित्तीय तंत्र को नुकसान पहुंचाना है

 क्या हैं कांग्रेस के मुख्य आरोप?

कांग्रेस के जयराम रमेश ने इस मामले में सरकार पर 5 बड़े आरोप लगाए
  1. ED, CBI जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल कर कंपनियों पर दबाव बनाया गया
  2. हवाई अड्डे और पोर्ट्स जैसे सरकारी संसाधन अडाणी को सौंपे गए
  3. विदेशों में सरकारी कूटनीति का इस्तेमाल कर अडाणी को सौदे दिलाए गए
  4. कोयला आयात में शेल कंपनियों के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग की गई
  5. चुनावों से पहले राज्यों में ऊंची कीमतों पर बिजली कॉन्ट्रैक्ट दिए गए

अडाणी ग्रुप और विवादों का सिलसिला

जनवरी 2023 – हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी ग्रुप पर वित्तीय हेरफेर का आरोप लगाया, शेयरों में ₹1 लाख करोड़ से ज्यादा की गिरावट सेबी और सुप्रीम कोर्ट ने जांच शुरू की गौतम अडाणी ने आरोपों से इनकार किया कहा “सत्यमेव जयते” Read More:- बस एक गलती…और पूरी ज़िंदगी पछताना पड़ा, जानिए क्यों रिश्तों को समझना सबसे ज़रूरी है

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

राज्य

सीएम डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ के लिए खोला खजाना, 189 करोड़ से बदलेगी जिले की सूरत

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने टीकमगढ़ में 189 करोड़ की लागत से 72 विकास कार्यों का शुभारंभ किया, जिसमें नवनिर्मित विद्यालय और रेलवे स्टेशन शामिल हैं।

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

लाइफ स्टाइल

1 महीने तक लगातार अपनी डाइट में शामिल करें अदरक ? शरीर पर होगा ऐसा असर

रोजाना अदरक का सेवन जोड़ों के दर्द, डायबिटीज, और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाता है, साथ ही इम्यूनिटी और स्किन हेल्थ में भी सुधार करता है।

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट,  होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

देश-विदेश

केतन मर्डर केस: सिया और चेतन ने सुपारी किलर से किया था कॉन्टेक्ट, होटल में बुलाया, CCTV आया सामने

केतन अग्रवाल मर्डर केस में बड़ा खुलासा, सिया गोयल और चेतन चौधरी ने सुपारी किलर से संपर्क किया। सुपारी किलर ने केतन के बारे में जानने के बाद मना कर दिया।

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

मनोरंजन

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी की पुरानी दुश्मन की एंट्री ,TRP के लिए नया दांव!

सुवर्णा झा, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तृप्ति विरानी के रूप में वापसी कर रही हैं, जिससे शो की TRP बढ़ाने की उम्मीद है.

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

देश-विदेश

मंदिर जाते समय पत्नी ने प्रेमी को भेजी लाइव लोकेशन, हैंडबैग गिरवाकर रुकवाई बाइक; पति की हत्या का आरोप

आंध्र प्रदेश में एक महिला ने मंदिर जाने के बहाने पति की हत्या करवाने की साजिश रची। पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।