देश में मोबाइल यूजर्स 124 करोड़ के पार

india-mobile-users-cross-124-crore-trai-report-2025

देश में मोबाइल यूजर्स 124 करोड़ के पार

देश में मोबाइल यूजर्स 124 करोड़ के पार

शहरी इलाकों में तेज बढ़त, दिसंबर में 1.6 करोड़ ने बदला नेटवर्क

देश में मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दिसंबर 2025 में मोबाइल ग्राहकों की कुल संख्या 124 करोड़ के आंकड़े को पार कर गई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, महीने के आधार पर मोबाइल यूजर्स में 0.59 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई। ट्राई के अनुसार दिसंबर 2025 के अंत तक देश में कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़कर 124.42 करोड़ हो गई, जिनमें से 116.30 करोड़ सक्रिय ग्राहक हैं। नवंबर 2025 में यह संख्या 123.70 करोड़ थी।

शहरों में मोबाइल कनेक्शन की रफ्तार ज्यादा

आंकड़े बताते हैं कि शहरी और ग्रामीण, दोनों इलाकों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या बढ़ी है, लेकिन शहरी क्षेत्रों में यह बढ़त कहीं ज्यादा तेज रही. 31 दिसंबर तक शहरी इलाकों में मोबाइल ग्राहकों की संख्या 71.20 करोड़ और ग्रामीण क्षेत्रों में 53.22 करोड़ दर्ज की गई.मासिक आधार पर शहरी क्षेत्रों में मोबाइल ग्राहकों की वृद्धि दर 1.01 फीसदी रही, जबकि ग्रामीण इलाकों में यह सिर्फ 0.02 फीसदी रही। इससे साफ है कि शहरों में मोबाइल सेवाओं की मांग लगातार मजबूत बनी हुई है।

टेली-घनत्व बढ़ा, ग्रामीण इलाकों में हल्की गिरावट

देश का कुल मोबाइल टेली-घनत्व दिसंबर में 86.94 फीसदी से बढ़कर 87.38 फीसदी पहुंच गया. शहरी इलाकों में टेली-घनत्व 139.08 फीसदी तक पहुंच गया, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में यह 58.37 फीसदी से हल्की गिरावट के साथ 58.36 फीसदी रह गया।

ब्रॉडबैंड यूजर्स भी 100 करोड़ के पार

देश में ब्रॉडबैंड ग्राहकों की कुल संख्या 100.74 करोड़ दर्ज की गई है। इसमें 96.21 करोड़ वायरलेस ब्रॉडबैंड और 4.53 करोड़ वायरलाइन ब्रॉडबैंड ग्राहक शामिल हैं.दिसंबर के दौरान कुल टेलीफोन ग्राहकों की संख्या बढ़कर 130.61 करोड़ हो गई, जिनमें 125.88 करोड़ वायरलेस और 4.74 करोड़ वायरलाइन ग्राहक हैं। सिर्फ एक महीने में 85.3 लाख नए टेलीफोन ग्राहक जुड़े।

नेटवर्क बदलने वालों की भी बड़ी संख्या

ट्राई के मुताबिक दिसंबर में 1.61 करोड़ ग्राहकों ने मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) के लिए आवेदन किया। यानी बड़ी संख्या में लोग अपने नेटवर्क से संतुष्ट नहीं हैं और बेहतर सेवा की तलाश में ऑपरेटर बदल रहे हैं।

जिओ सबसे आगे, एयरटेल दूसरे नंबर पर

ब्रॉडबैंड सेवा देने वाली कंपनियों में रिलायंस जिओ इंफोकॉम 51.44 करोड़ ग्राहकों के साथ पहले स्थान पर रही, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 51.06 फीसदी है. दूसरे नंबर पर भारती एयरटेल रही, जिसके 31.43 करोड़ ग्राहक हैं। वहीं वोडाफोन आइडिया 12.85 करोड़ ग्राहकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई है।  

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को चार नई हवाई सेवाओं का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश में चार नई हवाई सेवाओं का शुभारंभ किया, जिससे प्रदेश की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

राज्य

पिता के पास ही दफन हुआ अबान, तीनों भाइयों ने मिलकर दिया कंधा

अतीक अहमद के बेटे अबान का अंतिम संस्कार प्रयागराज में हुआ। अंतिम संस्कार में भारी भीड़ और कड़ी सुरक्षा देखने को मिली।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

राज्य

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को दुबई में होने वाली एनुअल इन्वेस्टमेंट मीटिंग का आमंत्रण

दुबई ग्लोबल फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री को सितंबर 2026 में होने वाली निवेश मीटिंग का निमंत्रण दिया।

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

देश-विदेश

बाबा अमरनाथ की यात्रा पर रोक, बारिश के कारण रास्ता हुआ खराब

बाबा अमरनाथ की यात्रा खराब मौसम और लैंडस्लाइड के कारण 20 दिन पहले बंद कर दी गई। 4.8 लाख श्रद्धालुओं ने यात्रा पूरी की।

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

जुर्म गाथा

फतेहपुर में युवक ने की शिक्षिका पत्नी की हत्या: सिर पर किया वार, पानी के टब में डुबोया; झूठी कहानी से उठा पर्दा

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक शिक्षिका की मौत से जुड़ी जांच में हत्या के संकेत मिले हैं। पुलिस ने उसके पति को हिरासत में लिया है।