Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने...

vijays-wife-sangeetha-files-divorce-news

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका...

vijays wife sangeetha files divorce थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: साउथ इंडस्ट्री के जाने - माने एक्टर थलापति विजय कुछ दिनों पहले अपनी फिल्म को लेकर चर्चाओं में थे। अब वो अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से चर्चाओं में है। दावा किया जा रहा है कि, उनकी पत्नी संगीता सोर्नालिंगम ने पति विजय से तलाक लेने के लिए याचिका दायर की है।

बता दें कि, थलापति विजय और संगीता की शादी को लगभग 25 साल हो चुके है। अब शादी के 25 साल बाद उनकी पत्नी ने उनसे तलाक लेने का फैसला लिया।

आखिर क्यों दे रही तलाक?

रिपोर्ट के अनुसार, संगीता ने चेन्नगपट्टू फैमिली कोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए उन्होंने पति विजय पर बेवफाई पर गंभीर आरोप लगाया है। इस वजह से उन्होंने एक्टर से अलग होने का फैसला लिया है।

विजय के खिलाफ दायर इस याचिका को अदालत ने विकासशील मामला बताया है और आगे की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की बातें सुनी जाएंगी।

1990 में हुई थी दोनों की मुलाकात

साल 1990 पर विजय और संगीता की पहली बार मुलाकात हुई। संगीता उस समय यूके में रहती थी। वो थलापति विजय की बहुत बड़ी फैन थी। वो उनकी हर फिल्म देखा करती थी। तभी एक बार विजय की एक फिल्म की शूटिंग हो रही थी, उस दौरान संगीता वहां मौजूद थी, तो उन्होंने उनसे मुलाकात की।

फैन से दोस्त, दोस्त से पत्नी तक का सफर

विजय पहली मुलाकात से इतना प्रभावित हुए की दोनों के बीच जान - पहचान हो गई। फिर धीरे - धीरे दोनों के बीच दोस्ती हुई। दोनों को एक - दूसरे का साथ पसंद आने लगा। फिर दोनों एक - दूसरे के प्यार में पड़ गए। फिर काफी समय तक डेट करने के बाद दोनों ने परिवार की सहमति से 25 अगस्त 1999 में शादी कर ली।

विजय और संगीता के 2 बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम जेसन संजय है, जो फिल्ममेकिंग की पढ़ाई कर चुके हैं, और बेटी दिव्या साशा है।

कब की थी एक्टिंग करियर की शुरुआत

विजय थालापति ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 10 साल की उम्र में साल 1984 की थी उन्होंने बतौर चाइल्ड ऑर्टिस्ट तमिल की फिल्म ‘वेट्री’ में काम किया और 18 साल की उम्र में साल 1992 में ‘नालैया थीरपु’ लीड रोल में नजर आएं। उन्होंने ‘जन नायकन’ एक्टर की आखिरी फिल्म है।

2024 में बनाई राजनीतिक पार्टी

एक्टर ने 2 फरवरी 2024 में ‘Tamilaga Vettri Kazhagam(तमिलगा वेट्री कजगम )’ नाम की राजनीतिक पार्टी बनाई। वो अब साल 2026 में तमिलनाडु विधानसभा से चुनाव लडे़ंगे। अब वो पूर्ण रुप से पॉलिटिक्स में फोकस करेंगे।

विजय थालापति ने की संयास की घोषणा

“मेरे लिए एक ही बात मायने रखती है। लोग मेरे लिए आते हैं और थिएटर्स में खड़े होते हैं। इसी वजह से मैं अगले 30-33 सालों तक उनके लिए खड़ा रहने को तैयार हूं। विजय के इन्हीं फैंस के लिए मैं सिनेमा से विदा ले रहा हूं। मैंने पहले दिन से ही हर तरह की आलोचना का सामना किया है। लेकिन मेरे फैंस मेरे साथ शुरुआत से खड़े हैं और मुझे 33 साल से लगातार सपोर्ट करते आ रहे हैं।"

 

संबंधित सामग्री

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

देश-विदेश

IPL 2026 का पहला सुपर ओवर, लखनऊ की होम ग्राउंड पर लगातार 8वीं हार, रघुवंशी के आउट होने पर विवाद

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के पहले सुपर ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत दर्ज की। सुनील नरेन और रिंकू सिंह ने प्रमुख भूमिका निभाई।

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

उत्तराखंड

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक की भिड़ंत, दो युवक गंभीर रूप से घायल

ऋषिकेश में ट्रक और बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर फरार।

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर केस के मुख्य आरोपी का शॉर्ट एनकाउंटर

बुलंदशहर में जिम में हुए जानलेवा हमले के मुख्य आरोपी मयंक सैनी को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया गया। जिम को सील कर दिया गया है।

AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी, केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी

देश-विदेश

AAP के 7 सांसदों को BJP में विलय की मंजूरी, केजरीवाल की पार्टी 3 पर सिमटी

Rajya Sabha approves the merger of 7 rebel AAP MPs into BJP, increasing BJP's strength to 113 members while AAP reduces to 3.

भद्रकाली पुलिस चौकी ने तेज किया चेकिंग अभियान, सुरक्षा बढ़ाई

उत्तराखंड

भद्रकाली पुलिस चौकी ने तेज किया चेकिंग अभियान, सुरक्षा बढ़ाई

चार धाम यात्रा के दौरान भद्रकाली पुलिस चौकी ने गंगोत्री हाईवे पर सुरक्षा कड़ी की है, वाहनों की सघन चेकिंग और अशांति फैलाने वालों पर सख्ती बरती जा रही है।