Ranveer Singh 40th Birthday: रणवीर सिंह का 40वां बर्थडे आज...

ranveer-singh-40th-birthday

Ranveer Singh 40th Birthday: रणवीर सिंह का 40वां बर्थडे आज...

ranveer singh 40th birthday रणवीर सिंह का 40वां बर्थडे आज

Khesari Lal New Song Viral: खेसारी लाल ने इस एक्ट्रेस के साथ किया जमकर डांस, वीडियो हुआ वायरल… आइए जानते हैं, एक्टर के फिल्मी करियर और उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ खास बातें...

रणवीर ने 2010 में किया था डेब्यू...

एक्टर ने बहुत ऑडिशन दिए लेकिन उन्हें काफी रिजेक्शन मिला। फिर एक दिन उन्हें कॉस्टिंग डॉरेक्टर शानू शर्मा का कॉल आया और बताया कि यश राज प्रोडक्शन अपने नई फिल्म के लिए नया चेहरा तलाश कर रहें हैं। वह फिल्म थी 'बैंड बाजा बारात' इसके डॉरेक्टर मनीष शर्मा थे और एक्टर ऑडिशन के लिए गए और दिल्ली के एक्सेंट में कई डॉयलाग सुनाए, जिसके बाद डॉरेक्टर ने तय किया की इस फिल्म के हिरो रणवीर सिंह ही होंगे। यह फिल्म 10 दिसंबर 2010 को बॉक्स ऑफिस में रिलीज हुई। फिल्म में रणवीर ने दिल्ली के 'बिट्टू शर्मा' का किरदार निभाया और रातो - रात स्टार बन गएं। फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर बेस्ट मेल डेब्यू भी जीता।

रणवीर की कुछ हिट फिल्में...

एक्टर ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ से की। इसके बाद उन्होंने 2013 में आई फिल्म ‘लुटेरा’ में एक गंभीर और संवेदनशील किरदार निभाकर आलोचकों से सराहना हासिल की। रणवीर ने निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ कई बड़ी फिल्मों में काम किया, जिनमें ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ (2013), ‘बाजीराव मस्तानी’ (2015) और ‘पद्मावत’ (2018) जैसी ऐतिहासिक और भव्य फिल्में शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने ‘दिल धड़कने दो’ (2015), ‘सिंबा’ (2018) और ‘गली बॉय’ (2019) जैसी फिल्मों में भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई। ‘गली बॉय’ को न केवल भारत में बल्कि बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी खूब सराहना मिली। 2021 में रणवीर ने फिल्म ‘83’ में क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाया, जिसमें उन्होंने भारत की 1983 वर्ल्ड कप जीत की कहानी को दिखाया।

एक्टर के फिल्मफेयर और IIFA अवॉर्ड्स...

रणवीर सिंह ने अपने फिल्मी करियर में दमदार परफॉर्मेंस के दम पर फिल्मफेयर और IIFA जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

फिल्मफेयर अवॉर्ड्स की बात करें तो रणवीर को:-

2011 में ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए बेस्ट डेब्यू एक्टर का अवॉर्ड मिला। 2016 में ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट एक्टर चुना गया। 2019 में ‘पद्मावत’ के लिए उन्हें क्रिटिक्स बेस्ट एक्टर का सम्मान मिला। 2020 में ‘गली बॉय’ के लिए बेस्ट एक्टर अवॉर्ड जीता। 2022 में ‘83’ में कपिल देव के रोल के लिए भी उन्हें बेस्ट एक्टर (फिल्मफेयर अवॉर्ड) से नवाजा गया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

IIFA अवॉर्ड्स...

2011 – ‘बैंड बाजा बारात’ के लिए बेस्ट मेल डेब्यू 2014 – ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ के लिए बेस्ट एक्टर 2016 – ‘बाजीराव मस्तानी’ के लिए बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल) 2019 – ‘पद्मावत’ के लिए बेस्ट एक्टर (लीडिंग रोल)

रणवीर और दीपिका की प्रेम कहानी, शादी...

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की लव स्टोरी की शुरुआत अगस्त 2012 में हुई, जब दोनों ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया। 6 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद, इस स्टार कपल ने अक्टूबर 2018 में अपनी शादी का ऐलान किया और नवंबर 2018 में इटली के खूबसूरत लेक कोमो में ट्रेडिशनल अंदाज में शादी रचाई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

रणवीर और दीपिका की जोड़ी को बॉलीवुड की सबसे आइकॉनिक जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी शादी को लेकर फैन्स और मीडिया में जबरदस्त उत्साह था। 8 सितंबर 2024 को यह जोड़ी माता-पिता बनी, जब दीपिका ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया, जिसका नाम उन्होंने "दुआ" रखा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

2022 में फोटोशूट चलते विवादों में घिर गए थे एक्टर....

जुलाई 2022 में बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने पेपर मैगज़ीन के लिए एक न्यूड फोटोशूट कराया, जिसने कुछ ही हफ्तों बाद सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी। अगस्त 2022 में ये तस्वीरें वायरल होने के बाद रणवीर के खिलाफ मुंबई पुलिस थाने में कई शिकायतें दर्ज की गईं। शिकायतकर्ताओं ने उन पर अश्लीलता फैलाने और महिलाओं की गरिमा का अपमान करने जैसे गंभीर आरोप लगाए। उनके खिलाफ IPC की धारा 292, 293, 509 और आईटी एक्ट की धारा 67A के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और रणवीर सिंह को पूछताछ के लिए समन भी भेजा गया। रणवीर की ओर से सफाई दी गई कि उनकी तस्वीरों को मॉर्फ किया गया था और वे जैसे प्रस्तुत की जा रही हैं, वैसी असली नहीं थीं। हालांकि, सोशल मीडिया पर यह सवाल लगातार उठता रहा कि यदि तस्वीरें मॉर्फ थीं, तो वह उनके आधिकारिक अकाउंट से पोस्ट कैसे हुईं। बाद में इसी फोटो को अमेरिकी सिंगर सुजन स्टीवंस ने अपने 2023 के म्यूजिक एल्बम 'Javelin' के गाने "Goodbye Evergreen" की कवर आर्ट के रूप में इस्तेमाल किया, जिससे यह तस्वीर फिर से चर्चा में आ गई। पुलिस जांच के बाद कोई ठोस सबूत ना मिलने पर मामले को बंद कर दिया गया।

अपकमिंग प्रोजेक्ट्स...

रणवीर सिंह के फैंस के लिए आने वाले दिनों में कई बड़ी फिल्मों की सौगात है। वे जल्द ही फिल्म ‘धुरंधर’ में नजर आएंगे, जिसमें उनका किरदार पहले से बिल्कुल अलग और दमदार बताया जा रहा है। इसके अलावा रणवीर, 'डॉन' सीरीज के नए अध्याय में भी दिखाई देंगे, जिसमें वे शाहरुख खान को रिप्लेस करते हुए नई जनरेशन के डॉन का किरदार निभाएंगे। इस अनाउंसमेंट के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज़ हो गई है, और फैंस रणवीर के इस नए रूप को देखने के लिए उत्साहित हैं।    

संबंधित सामग्री

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

जुर्म गाथा

छत्तीसगढ़ में बेटे ने मां की बेरहमी से की हत्या, पिता पर भी किया हमला; वजह चौंकाने वाली

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी और पिता पर जानलेवा हमला किया। यह घटना पारिवारिक उपेक्षा और तुलना के कारण हुई।

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश

ताज होटल पहुंचे हिमाचल सीएम सुक्खू, की कांग्रेस महसचिव वेणुगोपाल से कैबिनेट विस्तार पर चर्चा

हिमाचल प्रदेश में सीएम सुक्खू और केसी वेणुगोपाल की ताज होटल में बैठक हुई, जिसमें चुनावी रणनीति और मंत्रिमंडल विस्तार पर चर्चा की गई।

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

झारखंड

झारखण्ड सीएम सोरेन अब खुद रखेंगे सरकारी योजनाओं पर सीधी नजर

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड में योजनाओं की पारदर्शिता और प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लांच किया।

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

मध्य प्रदेश

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस-2026 का आयोजन, जनसंपर्क विभाग के उप-संचालक सुनील वर्मा को किया सम्मानित

पब्लिक रिलेशंस सोसायटी ऑफ इंडिया भोपाल ने जनसंपर्क दिवस पर कई हस्तियों को सम्मानित किया, सुनील वर्मा को मिला लोक संपर्क सम्मान।

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

खेल

गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया, साई की फिफ्टी, गायकवाड की शानदार पारी

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हरा कर अपनी चौथी जीत दर्ज की। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की तेज पारियों से मैच में जीत हासिल की।