Parag Tyagi Tattoo Video Viral: पराग त्यागी ने बनवाया पत्नी का टैटू, वीडियो सोशल...

parag-tyagi-tattoo-video-viral-on-social-media

Parag Tyagi Tattoo Video Viral: पराग त्यागी ने बनवाया पत्नी का टैटू, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल...

parag tyagi tattoo video viral पराग त्यागी ने बनवाया पत्नी का टैटू वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Aryan Khan Directorial Debut: ‘Beds of Bollywood’ सीरीज का फर्स्ट लुक धमाकेदार अंदाज में किया जारी…

टैटू बनवाने का वीडियो वायरल...

वायरल वीडियो में एक फेमस टैटू आर्टिस्ट उनके सीने पर बेहद ही बारीकी और शानदार तरीके से शेफाली जरीवाला की तस्वीर बनाते नजर आ रहें हैं। पराग त्यागी ने अपनी पत्नी का टैटू बनवाकर फैंस का दिल जीत लिया। टैटू बनाते हुए वीडियो में आर्टिस्ट ने कहा कि- "आज एक स्पेशल गेस्ट आएं हैं पराग त्यागी जो कि बहुत दूर मुंबई से आएं है, अपने दिल के बहुत करीब प्रोजेक्ट बनवाने, इस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनना मेरे लिए गर्व की बात है।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Saas Bahu Aur Saazish (@sbsabpnews)

वीडियो देख यूजर ने कुछ इस तरह दिए रिएक्शन...

वीडियो देख फैंस हुए भावुक एक ने लिखा कि- "कितना प्यार करते है भाई, हर लड़की को ऐसा ही हसबैंड मिले स्टे स्ट्रॉग पराग भाई", एक ने लिखा कि- 'True love never dies ❤️', कई लोगो ने हार्ट भेजकर वीडियो में प्यार लुटाया।

कुछ लोगों ने आलोचना भी की...

एक ने लिखा कि- 'बस पत्नी के नाम पर फेम लो अब ये करने से क्या होगा मोहब्बत का और भी सबूत होते है', एक ने लिखा कि- "Why make everything public? To show how much he is remembering ? It can be done quietly",

एनिवर्सरी पर पत्नी शेफाली का अधूरा सपना किया पूरा...

12 अगस्त को अपनी शादी की सालगिरह पर पराग त्यागी ने एक भावुक कदम उठाया। इस मौके पर उन्होंने अपनी दिवंगत पत्नी शेफाली जरीवाला की यादों के साथ एनिवर्सरी मनाई और उनके अधूरे सपने को साकार करने की घोषणा की। शेफाली हमेशा से एक ऐसा एनजीओ खोलना चाहती थीं जो लड़कियों की शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pari aur Simba ke Papa (@paragtyagi)

‘शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन’ की शुरुआत...

पराग त्यागी ने शेफाली के सपने को जीवंत करते हुए ‘शेफाली जरीवाला राइज फाउंडेशन फॉर गर्ल्स एजुकेशन एंड वुमन एम्पावरमेंट’ की स्थापना की। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन के तहत पहली बच्ची का स्कूल में दाखिला भी करवा दिया गया है। इस खास पहल की जानकारी पराग ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक भावुक पोस्ट के जरिए साझा की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Deepak Kumar (@dvrma3)

फंडिंग के लिए शुरू किया पॉडकास्ट चैनल...

फाउंडेशन के संचालन और फंडिंग के लिए पराग त्यागी ने यूट्यूब पर अपना पॉडकास्ट चैनल शुरू किया है। इस चैनल के माध्यम से वह लोगों तक अपने संदेश और फाउंडेशन के उद्देश्यों को पहुंचा रहे हैं और समाज से सहयोग की अपील कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pari aur Simba ke Papa (@paragtyagi)

सच्चे जीवनसाथी की मिसाल...

पराग का यह कदम न सिर्फ एक सच्चे जीवनसाथी की मिसाल पेश करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि सच्चा प्यार केवल साथ जीने का नाम नहीं, बल्कि साथ निभाने और सपनों को साकार करने का प्रतीक भी है।

27 जून को हुई थी शेफाली की मौत..

42 वर्षीय एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 27 जून को अचानक मौत हो जाने से इंडस्ट्री समेत उनके चाहने वालों में शोक की लहर है उनकी मौत के एक हफ्ते बाद पति पराग त्यागी ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेफाली की तस्वीर शेयर करते हुए एक भावुक नोट शेयर किया था।

पत्नी शेफाली की मौत के बाद पराग का पहला पोस्ट…

पराग ने शेफाली की तस्वीर सोशल मीडिया में शेयर की थी और लिखा था कि- “शेफाली, मेरी परी – हमेशा याद की जाने वाली ‘कांटा लगा’ – दिखने में जितनी थीं उससे कहीं ज्यादा थीं। वो आग थीं जो शालीनता में लिपटी थी। तेज, फोकस्ड और बेहद मेहनती। एक ऐसी महिला जिसने इरादे से जीना चुना। अपने करियर, दिमाग, शरीर और आत्मा को चुपचाप मजबूती से संवारा।”

उन्होने आगे लिखा कि –

“लेकिन उनके सारे खिताबों और कामयाबी से ऊपर, शेफाली प्यार का सबसे निस्वार्थ रूप थीं। वो सबकी मां थीं – हमेशा दूसरों को पहले रखती थीं, सिर्फ अपनी मौजूदगी से सुकून देती थीं। एक उदार बेटी। प्यारी और देखभाल करने वाली पत्नी और सिम्बा की बेहतरीन मां। रक्षक और मार्गदर्शक बहन और मासी। एक सच्ची दोस्त जो अपने लोगों के लिए डटी रहती थी, हिम्मत और दया के साथ।”

पराग ने आगे लिखा कि-

“गम के शोर में अफवाहें फैलना आसान है, लेकिन शेफाली को उनकी रोशनी से याद किया जाना चाहिए। जिस तरह उन्होंने लोगों को महसूस कराया। जो खुशी उन्होंने बांटी। जिन जिंदगियों को उन्होंने ऊपर उठाया।” “मैं एक दुआ के साथ शुरू कर रहा हूं – यह जगह सिर्फ प्यार से भरी हो। ऐसी यादों से जो दिल को सुकून दें। कहानियों से जो उनकी आत्मा को जिंदा रखें। यही उनकी विरासत हो एक ऐसी आत्मा जो कभी नहीं भुलाई जाएगी।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pari aur Simba ke Papa (@paragtyagi)

संबंधित सामग्री

पत्नी पर बुरी नज़र डालने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से की हत्या, ‘दीपक’ टैटू से खुला राज

जुर्म गाथा

पत्नी पर बुरी नज़र डालने पर छोटे भाई ने बड़े भाई की ईंट से की हत्या, ‘दीपक’ टैटू से खुला राज

मुजफ्फरनगर में छोटे भाई ने अपनी पत्नी पर बुरी नजर डालने के आरोप में बड़े भाई की हत्या कर दी। शव पर 'दीपक' टैटू ने मामले का पर्दाफाश किया।

हिमाचल नगर निगम चुनाव में उतरे CM सुक्खू, 12 मई से करेंगे प्रचार; धर्मशाला पर रहेगा खास फोकस

राज्य

हिमाचल नगर निगम चुनाव में उतरे CM सुक्खू, 12 मई से करेंगे प्रचार; धर्मशाला पर रहेगा खास फोकस

हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनाव के लिए राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू चुनावी प्रचार में सक्रिय रूप से उतरेंगे।

PM ने की 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील, बोले - पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा

देश-विदेश

PM ने की 1 साल तक गोल्ड न खरीदने की अपील, बोले - पेट्रोल, गैस और डीजल का इस्तेमाल कम करना होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीयों से अपील की है कि वे एक साल तक सोना न खरीदें, जिससे आयात बिल कम हो सकता है और रुपये पर दबाव घट सकता है।

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

राज्य

अब गुना में होगा 40 लाख टन सीमेंट का उत्पादन-मिलेगा रोजगार, सीएम डॉ. मोहन बोले- आने वाला है नया दौर

मध्यप्रदेश के गुना में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अडानी समूह की नई अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री का शिलान्यास किया, जिससे 1500 लोगों को रोजगार मिलेगा।

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राज्य

राजस्थान में घर छोड़कर प्रेमी के साथ भाग रही युवतियां-महिलाओं, परिवार परेशान

राजस्थान के बागोड़ा में महिलाओं का घर छोड़ना जारी, 16 मामले दर्ज, सामाजिक चिंताएं बढ़ीं।