Kushal Tandon Shivangi Breakup: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप, एक्टर ने किया खुलासा!

kushal-tandon-shivangi-joshi-breakup-confirmed

Kushal Tandon Shivangi Breakup: कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप, एक्टर ने किया खुलासा!

kushal tandon shivangi breakup कुशाल टंडन और शिवांगी जोशी का हुआ ब्रेकअप एक्टर ने किया खुलासा

Rinku Singh Visits In-Laws: दामाद का ससुराल में भव्य स्वागत, रिंकू ने छुए सास के पैर वीडियो हुआ वायरल…

ब्रेकअप की पुष्टि, फिर डिलीट किया पोस्ट...

कुशाल टंडन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, "जिन लोगों से मैं प्यार करता हूं, उन्हें बस यही कहना चाहता हूं कि अब मैं और शिवांगी साथ नहीं हैं। यह बात 5 महीने पुरानी है।" कुछ ही मिनटों में उन्होंने यह पोस्ट हटा दी, जिससे उनके फैंस में असमंजस की स्थिति बन गई।

सोशल मीडिया पर अनफॉलो और ब्लॉक...

ब्रेकअप की खबरों के बाद, दोनों ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, शिवांगी जोशी ने कुशाल टंडन को ब्लॉक भी किया है। इससे दोनों के रिश्ते में खटास की अटकलें और भी पुख्ता हो गई हैं।

शो 'बरसातें' में हुई थी नजदीकियां...

साल 2023 में कुशाल और शिवांगी की मुलाकात टीवी शो 'बरसातें- मौसम प्यार का' के सेट पर हुई थी। इस शो की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। शो के दौरान उनकी कैमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीता था। एक इंटरव्यू में कुशाल ने अपने और शिवांगी के साथ रिलेशनशिप पर मुहर लगाई थी, साथ ही कहा था कि - "वो प्यार में हैं। फिलहाल उनका शादी का कोई प्लान नहीं है, लेकिन अब उनकी लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी हो चुकी है।"

एकता कपूर पर आरोप...

ब्रेकअप की खबरों के बीच, कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने टीवी निर्माता एकता कपूर पर आरोप लगाए हैं। कहा जा रहा है कि एकता कपूर के शो 'बड़े अच्छे लगते हैं 4' में शिवांगी जोशी की एंट्री के बाद दोनों के रिश्ते में दरार आई। हालांकि, इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

शिवांगी से पहले गौहर खान को किया था डेट...

कुशाल शिवांगी जोशी से रिलेशन में आने से पहले एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान को डेट कर चुके हैं।

बिग बॉस 7 में मिली थी गौहर से पहली बार...

कुशाल और गौहर की पहली मुलाकात रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 7 (2013) में हुई थी। शो में दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और दर्शकों के सामने उनका रिश्ता खुलकर सामने आया। दोनों ने शो के दौरान ही एक-दूसरे से प्यार का इजहार किया और शो खत्म होने के बाद भी रिलेशनशिप में रहे। उनका यह रिश्ता करीब दो साल तक चला। हालांकि बाद में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया।

एक्टर का करियर ग्राफ...

कुशाल टंडन ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत 2011 में टीवी शो 'एक हजारों में मेरी बहना है' से की थी। इस शो में उन्होंने विराट का किरदार निभाया, जिससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने कई बड़े शोज में काम किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by KUSHAL TANDON ?? (@therealkushaltandon)

1. 'बेहद' (Jennifer Winget के साथ), जिसमें उनका किरदार अर्जुन दर्शकों को काफी पसंद आया। 2. 'बिग बॉस 7', जिसने उन्हें पॉपुलैरिटी के साथ-साथ लाइमलाइट भी दी। 3. 'नच बलिए' में उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल्स दिखाईं। 4. 'खतरों के खिलाड़ी 5' में उन्होंने स्टंट्स कर अपने फिजिकल स्ट्रेंथ का परिचय दिया।

संबंधित सामग्री

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्य प्रदेश

कांग्रेस विधायक के ‘देवदासी’ शब्द पर सदन में हंगामा, CM डॉ मोहन बोले- बरैया अपना भाव स्पष्ट करे

मध्यप्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक फूलसिंह बरैया के 'देवदासी' शब्द उपयोग पर बड़ा हंगामा हुआ, विपक्ष और सरकार में तीखी नोकझोंक।