Kangana Ranaut 40th Birthday: कंगना रनौत का 40 वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें...

kangana-ranaut-40th-birthday-today

Kangana Ranaut 40th Birthday: कंगना रनौत का 40 वां जन्मदिन आज, जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें...

kangana ranaut 40th birthday कंगना रनौत का 40 वां जन्मदिन आज जानिए उनसे जुड़ी कुछ बातें

Kangana Ranaut 40th Birthday: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनोट जो अपने बेबाक और जिंदादिल अंदाज के लिए जानी जाती हैं। आज उनका 40वां जन्मदिन है। वो आए दिन अपने बयानो को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। कंगना इस समय बीजेपी की हिमाचल प्रदेश के मंडी में सांसद है। आइए जानते है उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...

15 साल की उम्र में छोड़ा था घर

कंगना रनौत की यह कहानी उनकी संघर्ष और आत्मनिर्भरता की प्रतीक है। स्कूल के दिनों में ही उनके भीतर एक्टिंग और मॉडलिंग का जुनून था, और उन्हें एक्ट्रेस बनना है, तो उन्होंने स्कूल जाना छोड़ दिया था। जब ये बात पिता को पता चली, तो उन्होंने कंगना की जमकर पिटाई की, लेकिन वो किसी की भी परवाह किए बिना अपना रास्ता चुन लिया था। और 15 साल की उम्र में घर छोड़कर मुंबई आ गई थी।

करियर कि शुरुआत

उन्होंने एक्टिंग करियर की शुरुआत अस्मिता थिएटर ग्रुप से की। एक्टिंग की ट्रेनिंग जाने-माने रंगमंच निर्देशक अरविंद गौड़ से ली। 5-6 महीने की कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने अरविंद के थिएटर वर्कशॉप इंडिया हैबिटेट सेंटर में भाग लिया। उनका पहला नाटक गिरीश कर्नाड का ‘रक्त कल्याण’ था।

कंगना ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 2006 में अनुराग बसु की फिल्म गैंगस्टर से की थी। अपने पहले ही रोल के लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला।

एक्ट्रेस की कुछ फेमस फिल्में

कंगना रनौत की कुछ फेमस फिल्मों में से क्वीन (2014), तनु वेड्स मनु रिटर्न्स (2015), फैशन (2008), मणिकर्णिका (2019), और गैंगस्टर (2006) शामिल हैं। इन फिल्मों ने उन्हें बॉलीवुड की एक दमदार अभिनेत्री के रूप में पॉपुलौरिटी हासिल की और कई राष्ट्रीय पुरस्कार दिलाए। अन्य फिल्मों में पांगा (2020), वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई, और थलाइवी (2021) हैं।

कई अवॉर्ड से किया जा चुका सम्मानित

कंगना ने अब तक कुल 4 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं -

फिल्म 'फैशन' (2008) के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस, 2014 में रिलीज हुई फिल्म 'क्वीन' और फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' (2015) , फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' और 'पंगा' (2019) के लिए के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया।

वहीं 2021 में भारत सरकार द्वारा उन्हें कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'पद्म श्री' से नवाजा गया

उन्हें फिल्म 'गैंगस्टर' (2006) के लिए बेस्ट महिला डेब्यू के लिए सम्मानित किया गया, इस अवॉर्ड समेत 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड जीते। इसके अलावा कई अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

बयानों से विवादों में रहती कंगना

कंगना जब भी कोई राष्ट्र से जुड़ा मुद्दा होता है, वो अपनी प्रतिक्रिया देने से नही चुकती। वो निडर होकर अपने विचारो को व्यक्त करती है। और कई बार उनके बयानों ने उन्हें विवादो में घेरा है, लेकिन इसके बाद भी वो अपना बेबाक अंदाज नहीं छोड़ती।

साल 2020 में कंगना रनोट के एक बयान की वजह से महाराष्ट्र की शिवसेना सरकार के बीच विवाद शुरु हुआ था, कंगना ने कहा था कि – ‘ मुझे मुंबई पुलिस से डर लगता है। इसके बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना को मुंबई छोड़ने की सलाह दी। तभी कंगना ने कहा था कि मैं मुबई आऊंगी जिसको जो उखाड़ना है वो उखाड़ लो।

किसानो को लेकर दिया था बयान

दिसंबर 2020 में किसान आंदोलन के समय कंगना ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बिलकीस (शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल) और महिंदर कौर दोनों की तस्वीरें एक साथ पोस्ट करते हुए तंज कसते हुए लिखा था कि- ‘ये वही दादी हैं, जिन्हें टाइम मैगजीन की 100 सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की लिस्ट में शामिल किया गया था….और ये 100 रुपए में उपलब्ध हैं।’

दरअसल, महिंदर पंजाब के किसानों के साथ मार्च करती नजर आ रही थीं। जिसके बाद कंगना ने पोस्ट शेयर कर उन्हें तंज कसा था जिसके चलते मोहाली एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की महिला कॉन्स्टेबल ने एक्ट्रेस को थप्पड़ जड़ दिया था। बाद में के किसानो के लिए दिए बयान से वो कंगना से नाराज थी।

कंगना ने एक पुराने इंटरव्यू में कहा था कि-

“मैंने इंडस्ट्री में फैले सेक्सिज्म, नेपोटिज्म और आइटम नंबर्स के खिलाफ हमेशा से ही बोला है। मी टू मूवमेंट के वक्त भी मैंने काफी लोगों की पोल खोली थी। सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के वक्त भी मैंने काफी खुलासे किए, जिसकी वजह से काफी लोगों को मिर्ची लगी थी।’

अपकमिंग फिल्म

कंगना फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में अहम भूमिका में नजर आएंगी। इसकी शूटिंग जनवरी 2026 में शुरू कर दी है, और इसी साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है। यह फिल्म 2008 मुंबई अटैक के दौरान कामा और एल्बलेस अस्पताल में घटी एक सच्ची घटना से प्रेरित है। कहानी बहादुरी और मानवता को दर्शाती है। फिल्म में कंगना एक स्टाफ नर्स की भूमिका में नजर आएंगी, जो संकट की घड़ी में अपने कर्तव्य को निभाती है। इस प्रोजेक्ट के डायरेक्टर और राइटर Manoj Tapadia हैं।

संबंधित सामग्री

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

देश-विदेश

IRS अधिकारी की बेटी के दुष्कर्म, हत्या मामले में पुराना नौकर गिरफ्तार

दक्षिण दिल्ली के कैलाश हिल्स में एक युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटना हुई। पूर्व नौकर को इस ब्लाइंड मर्डर केस में गिरफ्तार किया गया है।

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश

आर्थिक संकट से जूझ रहा हिमाचल, CM, मंत्री और विधायकों की सैलरी में होगी भारी कटौती

हिमाचल प्रदेश सरकार ने आर्थिक संकट के चलते मुख्यमंत्री से लेकर विधायकों तक की सैलरी में कटौती की घोषणा की है।

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में सियासी हलचल: सरकार ने वापस लिया आदेश

छत्तीसगढ़ सरकार ने राजनीतिक गतिविधियों में शामिल न होने का आदेश 24 घंटे के भीतर वापस लिया, विपक्ष ने सरकार पर साधा निशाना।

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्य प्रदेश

CM डॉ. यादव के प्रयासों का दिखा असर, 100 लाख मीट्रिक टन हुआ गेहूं खरीदी कोटा

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए गेहूं खरीदी कोटा बढ़ाने का अनुरोध किया, जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर किया। नया कोटा 100 लाख मीट्रिक टन है।

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

उत्तर प्रदेश

UP बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, 80.38% छात्र पास

UP बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित किए गए, जिसमें 80.38% छात्र पास हुए हैं। शिखा वर्मा ने 97.60% के साथ राज्य में टॉप किया।