Govinda Apology Controversy: पॉडकास्ट में सुनीता के बयान से मचा बवाल, पत्नी की ग...

govinda-sunita-podcast-controversy-apology

Govinda Apology Controversy: पॉडकास्ट में सुनीता के बयान से मचा बवाल, पत्नी की गलती पर गोविंदा ने मांगी माफी!

govinda apology controversy पॉडकास्ट में सुनीता के बयान से मचा बवाल पत्नी की गलती पर गोविंदा ने मांगी माफी

Big Boss 19 Update: तान्या को हुआ अमाल से प्यार! 5 कंटेस्टेंट होंगे नॉमिनेट…

4 नवंबर को जारी एक वीडियो में उन्होंने कहा —

“आदरणीय पंडित मुकेश शुक्ला जी अत्यंत योग्य, प्रमाणिक और बड़े गुणी व्यक्ति हैं। यज्ञ-विधि और प्रयोग की गहरी समझ रखने वाले ऐसे चुनिंदा लोग उत्तर प्रदेश में बहुत कम हैं। मुझे लगता है कि आप और आपका परिवार उन्हीं में से एक हैं।”

गोविंदा ने पत्नी के शब्दों पर जताया खेद....

एक्टर ने आगे कहा —

“मेरी आदरणीय धर्मपत्नी ने आपके विषय में कुछ अपशब्द कहे, उसके लिए मैं दिल से क्षमाप्रार्थी हूं और उनका खंडन करता हूं। पंडित मुकेश जी और उनका परिवार मुश्किल समय में मेरे साथ रहा है। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि- 'उनके और पंडित परिवार के बीच वर्षों से सम्मानजनक संबंध रहे हैं, और वो हमेशा उनके आशीर्वाद के आभारी रहेंगे।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bollywood Kesari (@bollywoodkesari)

सुनीता आहूजा के बयान से शुरू हुआ विवाद...

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब सुनीता आहूजा ने हाल ही में एक्टर पारस छाबड़ा के साथ एक पॉडकास्ट में हिस्सा लिया। बातचीत के दौरान पारस ने कहा — “हर ज्योतिषी सही नहीं होता।” इस पर सुनीता ने जवाब दिया — “हमारे घर में भी एक है, गोविंदा का पुजारी। वो पूजा करवाते हैं और दो लाख रुपए लेते हैं। मैं कहती हूं खुद पूजा करो, उनकी कराई पूजा से कुछ नहीं होता।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Paras S Chhabra (@paraschhabra)

‘भगवान अपने हाथों की पूजा ही स्वीकार करते हैं’ – सुनीता

सुनीता ने पॉडकास्ट में आगे कहा —

“भगवान आपके अपने हाथों से की गई पूजा स्वीकार करते हैं। मैं किसी को पैसे देकर भक्ति नहीं करती, डरने वाला ही डरता है।” उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर विवाद शुरू हो गया था। कई लोगों ने इसे धार्मिक भावना से जोड़ते हुए आपत्ति जताई। Govinda Sunita Divorce

अब गोविंदा ने मामले पर लगाई विराम रेखा...

सुनीता के बयान पर बढ़ते विवाद को देखते हुए गोविंदा ने आगे आकर माफी मांगते हुए स्थिति को शांत करने की कोशिश की। उनका यह कदम सोशल मीडिया पर संवेदनशील और परिपक्व निर्णय के रूप में सराहा जा रहा है।

संबंधित सामग्री

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मध्य प्रदेश

सीएम डॉ. यादव ने नारी शक्ति का किया वंदन, विधानसभा में महिलाओं को 33% आरक्षण का शासकीय संकल्प ध्वनिमत से पारित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विपक्ष को जमकर लिया आड़े हाथ.कांग्रेस ने महिलाओं की क्षमता-आकांक्षाओं की पीठ में खंजर घोंपा, PM मोदी के फौलादी इरादों का प्रतीक है नारी वंदन।

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्य प्रदेश

MP में जंगली भैंसों की पुनर्स्थापना शुरू, CM डॉ. यादव 28 अप्रैल को करेंगे जंगली भैंस पुनर्स्थापन का शुभारंभ

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 28 अप्रैल को सूपखार में जंगली भैंसों के पुनर्स्थापन कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्य प्रदेश

MP विधानसभा में महिला आरक्षण बिल पर गरमागरम चर्चा, कांग्रेस पर बरसे CM डॉ यादव

मध्यप्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण बिल पर चर्चा हुई, जिसमें CM ने कांग्रेस पर आरक्षण के मुद्दे पर आलोचना की।

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री साय ने कर्मा महोत्सव में भाग लिया

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आयोजित कर्मा महोत्सव में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भाग लिया और विविध सामाजिक और विकासात्मक घोषणाएँ कीं।

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

राजस्थान

नितिन नवीन पहुंचे राजस्थान, भव्य स्वागत, किया रोड शो

नितिन नवीन को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में राजस्थान में ग्रैंड वेलकम मिला। उन्होंने जयपुर से रोड शो किया और विभिन्न जिलों में BJP ऑफिस का उद्घाटन किया।