'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

Akshay's Prank Video Goes Viral

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल

Bollywood actor Akshay Kumar shared a prank video from the set of 'Welcome to the Jungle,' featuring Rajpal Yadav, which is now viral on social media.

वेलकम टू द जंगल के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर वीडियो वायरल

'वेलकम टू द जंगल' के सेट पर किए गए प्रैंक का वीडियो अक्षय ने किया शेयर, वीडियो वायरल |

Akshay Prank Video Viral: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अक्षय कुमार ने 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग सेट का एक बिहाइंड द सीन्स वीडियो  सोशळ मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में खिलाड़ी कुमार घोड़े को लेकर राजपाल यादव के पास जाते हैं, जिससे वो डर जाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

अक्षय और राजपाल यादव का वीडियो वायरल

वायरल वीडियो में राजपाल यादव कुछ देखते हुए खड़े हैं। उनके पारेश रावल भी खड़े नजर आ रहे हैं। इस दौरान पीछे से एक्टर अक्षय कुमार घोड़े को खींचकर चुपचाप राजपाल यादव के पास आते है। इस दौरान घोड़ा राजपाल यादव की पहनी हुई विग को कुतरने लगता है। इससे राजपाल यादव घबरा कर चिल्लाने लगते हैं। 

वहीं अक्षय जोर-जोर से हंसने लगते है। फिर राजपाल यादव और परेश रावल भी हंसते नजर आते हैं। 

अक्षय ने सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो

एक्टर ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'वेलकम टू जंगल' की शूटिंग सेट का एक प्रैंक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि - “राजपाल यादव को अपनी ‘हॉर्सपावर’ दिखाने में बड़ा मजा आया। ‘वेलकम टू द जंगल’ आपकी कल्पना से भी ज्यादा जंगली है। 26 जून 2026 को सिनेमाघरों में मिलते हैं।”

कब होगी फिल्म रिलीज?

अहमद खान के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल'  को राकेश डांग और वेदांत विकास बाली ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म के निर्माता फिरोज ए. नाडियाडवाला हैं। ये फिल्म बॉक्सऑफिस पर 26 जून को रिलीज होगी।

वेलकम टू द जंगल में एक्ट्रर्स की भरमार

फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, आफताब शिवदासानी, मुकेश तिवारी, यशपाल शर्मा, किरण कुमार, ज़ाकिर हुसैन, विंदू दारा सिंह, उर्वशी रौतेला, हेमंत पांडे, बृजेंद्र काला, फिरोज खान (अर्जुन), स्वर्गीय पंकज धीर जी, पुनीत इस्सर, सुदेश बेरी, जीतू वर्मा, वृहि कोडवारा, आदित्या सिंह और भाग्य भानुशाली अहम रोल में नजर आएंगे।


 

संबंधित सामग्री

पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, 'जय महाकाल' लिखकर साझा की तस्वीर

मनोरंजन

पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के बाद महाकाल के दरबार पहुंचे कार्तिक आर्यन, 'जय महाकाल' लिखकर साझा की तस्वीर

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन ने 'चंदू चैंपियन' में अभिनय के लिए अपना पहला राष्ट्रीय पुरस्कार जीता और महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

क्या बिग बी की तबीयत ठीक नहीं? ब्लॉग में अस्पताल और सर्जरी का जिक्र, फैंस हुए परेशान

मनोरंजन

क्या बिग बी की तबीयत ठीक नहीं? ब्लॉग में अस्पताल और सर्जरी का जिक्र, फैंस हुए परेशान

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में अस्पताल, ICU और सर्जरी का जिक्र किया, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर फैंस में चिंता बढ़ी है।

आखिर क्यों Salman Khan ने आधी रात किया पोस्ट, फैंस से पूछा- आपकी तबीयत कैसी है? 

मनोरंजन

आखिर क्यों Salman Khan ने आधी रात किया पोस्ट, फैंस से पूछा- आपकी तबीयत कैसी है? 

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर देर रात एक पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फैंस से उनकी तबीयत पूछी। यह पोस्ट वायरल हो गया है।

नसीरुद्दीन शाह का 76वां बर्थडे आज 'हैप्पी बर्थडे बाबा', बचपन की फोटो शेयर कर बेटे विवान ने किया विश

मनोरंजन

नसीरुद्दीन शाह का 76वां बर्थडे आज 'हैप्पी बर्थडे बाबा', बचपन की फोटो शेयर कर बेटे विवान ने किया विश

भारतीय अभिनेता नसीरुद्दीन शाह ने अपना 76वां जन्मदिन मनाया। बेटे विवान ने इंस्टाग्राम पर बचपन की फोटो शेयर करके विश किया।

जैस्मीन सैंडलस के साथ कॉन्सर्ट में हुई बदसलूकी, लोगों ने गलत तरीके से छुआ, वीडियो फोटोज हो रहे वायरल 

राज्य

जैस्मीन सैंडलस के साथ कॉन्सर्ट में हुई बदसलूकी, लोगों ने गलत तरीके से छुआ, वीडियो फोटोज हो रहे वायरल 

पंजाबी सिंगर जैस्मीन सैंडलस के देहरादून कॉन्सर्ट में उनके साथ बदसलूकी की गई। वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।