विजय-रश्मिका को नेटफ्लिक्स की ओर से मिला करोड़ों रुपए का ऑफर, ठुकराया!

vijay-rashmika-reject-netflix-offer

विजय-रश्मिका को नेटफ्लिक्स की ओर से मिला करोड़ों रुपए का ऑफर, ठुकराया!

विजय-रश्मिका को नेटफ्लिक्स की ओर से मिला करोड़ों रुपए का ऑफर ठुकराया

Vijay Rashmika Reject Netflix Offer: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर विजय देवरकोंडा और नेशनल क्रश कही जाने वाली रश्मिका मंदाना आजकल शादी को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि, दोनों 26 फरवरी को शादी करने वाले हैं। इसी बीच एक और दावा किया जा रहा है कि, नेटफ्लिक्स ने एक्टर विजय देवरकोंडा और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना की कथित शादी के कवरेज को लेकर करोड़ों रुपए का ऑफर दिया है, जिसे दोनों ने ठुकरा दिया।

नेटफ्लिक्स ने स्ट्रीमिंग राइट्स का रखा था प्रस्ताव

एक मीडिया एजेंसी के मुताबिक, नेटफ्लिक्स ने कथित तौर पर शादी के एक्सक्लूसिव स्ट्रीमिंग राइट्स के लिए कपल को करीब 60 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था, लेकिन विजय और रश्मिका ने इस ऑफर को ठुकरा दिया।

रश्मिका और विजय जल्द करेंगे शादी

एक मीडिया एजेंसी ने दावा किया है कि, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना जल्द शादी करने वाले हैं। इसी के चलते कई OTT प्लेटफॉर्म उनके शादी की वीडियो खरीदने के लिए विजय और रश्मिका से कॉन्टैक्ट कर रहे हैं। कहा गया कि- एक मशहूर OTT प्लेफार्म ने उन्हें अच्छी खासी रकम देने का भी ऑफर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है।

26 फरवरी को करेंगे शादी

साउथ इंडस्ट्री के पॉपुलर कपल विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। कुछ दिनों पहले सगाई की भी खबरे सामने आईं थी, उसके बाद विजय की रिंग में अंगूठी देखी गई, जिसके बाद से ही शादी की चर्चाएं तेज हो गईं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, रश्मिका और विजय जल्द ही शादी करने वाले हैं, दावा किया जा रहा है, कि 26 फरवरी 2026 में राजस्थान के उदयपुर में सात फेरे लेंगे। दोनों की शादी की तैयारियां भी शुरु हो चुकी हैं। शादी में दोनों सेलिब्रिटी की फैमिली और क्लोज फ्रैंड ही शामिल होगी।

कुछ दिन पहले रश्मिका और विजय का वीडियो हुआ था वायरल

विजय हाल ही में रश्मिका की आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के प्रमोशनल इवेंट में पहुंचे थे। वहां जैसे ही उन्होंने रश्मिका को देखा उनका हाथ थामा और उनके हाथो को चूम लिया, जिसके बाद रश्मिका मुस्कुराते हुए ब्लश करने लगी।

दोनों एक पॉवर कपल की तरह दिखाई दे रहें थे, विजय ने जैसे किस किया उसे देखकर लगा वो सबको बता रहें हैं, यही मेरी प्रेमिका है। वीडियो में विजय की आंखों में रश्मिका के लिए प्यार साफ झलक रहा था, वहीं रश्मिका शर्माती नजर आईं। फैंस ने इस पल को “सबसे प्यारा मोमेंट” बताया।

रश्मिका के बयान ने दिया था रिलेशनशिप का साइन

रश्मिका का एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें वो ‘द गर्लफ्रैंड’ फिल्म के प्रमोशन का है, इसमें वो विजय की तारीफ करती नजर आई थी, उन्होंने कहा कि – विज्जू ने काफी मदद की, फिर मुस्कुराते हुए कहती है- ‘ एक विजय देवरकोंडा सबके लाइफ में होना चाहिए, उनका होना ब्लेसिंग है।’

इस फिल्म में साथ नजर आए थे विजय-रश्मिका..

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने एक साथ फिल्म ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ में काम किया है। दोनों ही फिल्में काफी हिट रहीं और दोनों की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आई। हाल ही में फिल्म ‘द फैमिली स्टार’ में देखा गया था। वहीं रश्मिका मंदाना और विजय की डेटिंग की खबरें तब जोर पकड़ने लगीं जब दोनों को कई बार एकसाथ लंच डेट्स और वेकेशन पर स्पॉट किया गया।

संबंधित सामग्री

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

राज्य

स्लीमनाबाद टनल उद्घाटन से 1500 गांवों को मिलेगी सिंचाई सुविधा

मध्यप्रदेश में स्लीमनाबाद टनल का उद्घाटन जल्द होने वाला है, जिससे 1500 गांवों की लगभग ढाई लाख हेक्टेयर भूमि को सिंचाई की सुविधा मिलेगी।

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

देश-विदेश

कोटा में कथित ऑनलाइन नेटवर्क का खुलासा, हिन्दू महिलाओं को निशाना बनाने के आरोप; पाकिस्तान लिंक की भी जांच

कोटा में ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए महिलाओं की गोपनीयता में दखल देने का मामला सामने आया है, पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

राज्य

हिमाचल के CBSE स्कूलों में जल्द होगी शिक्षकों की भर्ती, 30 जून तक नियुक्त होंगे योग व संगीत शिक्षक: सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए नए शिक्षकों की भर्ती का ऐलान किया।

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

राज्य

झारखण्ड सीएम सोरेन को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आचार संहिता उल्लंघन का मामला हुआ खारिज

झारखंड हाईकोर्ट ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ 2014 के विधानसभा चुनाव से जुड़ी FIR को निरस्त कर उन्हें बड़ी कानूनी राहत प्रदान की है।

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

देश-विदेश

सरकार ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के प्रतिबंध को हटाया, नए कनेक्शन पर राहत नहीं

केन्द्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के वितरण पर लगाई गई रोक हटा दी है, जिससे वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं को राहत मिलेगी।