'Son of Sardar 2' Review: देसी कॉमेडी, इमोशनल और ड्रामे से भारी हुई कहानी, फिल्म...

son-of-sardar-2-review-desi-comedy-emotional-drama

'Son of Sardar 2' Review: देसी कॉमेडी, इमोशनल और ड्रामे से भारी हुई कहानी, फिल्म देख हो जाएंगे लोट- पोट!

son of sardar 2 review देसी कॉमेडी इमोशनल और ड्रामे से भारी हुई कहानी फिल्म देख हो जाएंगे लोट- पोट

Chahal Revealed Divorce Reason: चहल-धनश्री तलाक से पहले नॉर्मल कपल होने का करते थे दिखावा, खिलाड़ी ने बताया सच!

क्या है फिल्म की कहानी...

'सन ऑफ सरदार 2' की कहानी जस्सी रंधावा (अजय देवगन) के इमोशनल सफर के इर्द-गिर्द घूमती है। जस्सी एक दशक से पंजाब में वीजा मिलने का इंतजार कर रहा है ताकि वह अपनी पत्नी डिंपल (नीरू बाजवा) के पास लंदन जा सके। सालों की तपस्या के बाद जब उसे आखिरकार वीजा मिलता है और वह लंदन पहुंचता है, तो जिंदगी उसे एक कड़वा सच दिखाती है—डिंपल अब किसी और से प्यार करती है और जस्सी से तलाक चाहती है। दिल टूटने के बाद जस्सी की मुलाकात होती है राबिया (मृणाल ठाकुर) से, जो पाकिस्तानी मूल की है , उसको भी उसके पति दानिश (चंकी पांडे) ने छोड़ दिया होता है। राबिया अब अपनी "परिवार जैसी" टीम के साथ—महविश (कुब्रा सैत), गुल (दीपक डोबरियाल) और सौतेली बेटी सबा (रोशनी वालिया)—शादियों में परफॉर्म करती है।

आगे दिखाया गया था कि-

इस बीच सबा को राजा संधू (रवि किशन) के बेटे गोगी (साहिल मेहता) से प्यार हो जाता है। लेकिन राजा संधू एक सख्त सोच वाला देशभक्त है, जिसे पाकिस्तान और नाच-गाने वाले पेशे से नफरत है। ऐसे में सबा और गोगी का रिश्ता मुश्किल में पड़ जाता है। यहां जस्सी एक 'फर्जी फौजी पिता' बनकर सामने आता है। वो सबा का पिता बनकर राजा संधू को इम्प्रेस करने की कोशिश करता है ताकि दो दिलों को मिलाया जा सके।

सनी देओल वाला अंदाज, बॉर्डर की याद दिलाएगा ट्रेलर…

ट्रेलर में अजय देवगन कई जगह पर ऐसे सीन रिक्रिएट करते नजर आते हैं जो 1997 की फिल्म ‘बॉर्डर’ में सनी देओल ने किए थे। एक सीन में वह मृणाल के सामने ‘बॉर्डर’ की कहानी सुनाते हैं, ताकि वह रवि किशन को इम्प्रेस कर सकें। इस सीक्वेंस में हंसी, ड्रामा और देशभक्ति का जबरदस्त तड़का देखने को मिलता है। इस झूठ की बुनियाद पर खड़ा जस्सी का ड्रामा आगे जाकर किस मोड़ पर पहुंचता है? क्या वो सबा और गोगी की मोहब्बत को मंजिल दिला पाएगा? और क्या जस्सी अपनी खुद की टूटी जिंदगी में कोई नई शुरुआत कर पाएगा? फिल्म में भरपूर कॉमेडी, इमोशनल उतार-चढ़ाव और रिश्तों की कश्मकश देखने को मिलती है।

स्टारकास्ट में है दमदार परफॉर्मर्स की भरमार…

‘सन ऑफ सरदार 2’ की कास्टिंग भी काफी भव्य रखी गई है। फिल्म में अजय देवगन और मृणाल ठाकुर के अलावा रवि किशन, संजय मिश्रा, दीपक डोबरियाल, चंकी पांडे, कुबरा सैत, विंदु दारा सिंह, मुकुल देव, शरत सक्सेना, अश्विनी कालसेकर, रोशनी वालिया, साहिल मेहता जैसे नामी कलाकार नजर आएंगे।

 जानिए रिव्यू...

संबंधित सामग्री

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

राज्य

MP में 27% OBC आरक्षण पर आज से हाईकोर्ट में सुनवाई, लाखों अभ्यर्थियों के भविष्य पर नजर

मध्य प्रदेश में OBC आरक्षण को 27% तक बढ़ाने के फैसले की सुनवाई जबलपुर हाईकोर्ट में शुरू हो गई है, जिसका असर हजारों नौकरियों और लाखों अभ्यर्थियों पर पड़ेगा।

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

सनातन

आषाढ़ गुप्त नवरात्रि की द्वितीय देवी माता तारा, जानिए पूजा विधि

आषाढ़ मास के दौरान मनाए जाने वाले गुप्त नवरात्रि में माता तारा की पूजा की विशेष विधियाँ और उनके महत्व के बारे में जानिए।

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

राज्य

मऊगंज में ‘कागजी गौशाला’ का खेल! अधूरी गौशाला में 611 गायें दिखाकर 59 लाख भुगतान का आरोप

मऊगंज की निर्माणाधीन गौशाला में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जहां सैकड़ों गौवंश के नाम पर लाखों रुपए का भुगतान किया गया।

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

राज्य

MP के इस गांव में निकलती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा:180 साल से परंपरा; भोग के बाद 4 हिस्सों में बंट जाता है घड़ा

मध्य प्रदेश के कुलैथ गांव में 180 वर्षों से चली आ रही जगन्नाथ रथयात्रा की परंपरा लोगों में उत्साह और आस्था जगाती है।

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

राज्य

भोपाल में अंधविश्वास की हदें पार: गड़े धन के लालच में पिता ने बेटी को मार डाला, खेत में दफनाया शव

भोपाल में एक पिता ने गड़े धन के अंधविश्वास में अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और मामले की जांच जारी है।