धमाल 4 की बॉक्स ऑफिस पर धूम

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मचाया कोहराम,6 दिनों में कमा डाले 90 करोड़!

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बनाए रखी है, जिससे 6 दिनों में इसने 90 करोड़ कमा लिए हैं।

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मचाया कोहराम,6 दिनों में कमा डाले 90 करोड़!

बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की 'धमाल 4' ने मचाया कोहराम,6 दिनों में कमा डाले 90 करोड़!

अजय देवगन की मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 का जलवा हफ्ते के बीच में भी दमदार तरीके से जारी है. वीकेंड में ही तगड़ा धमाका कर चुकी इस फिल्म को, हाल ही में आई अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से भी बेहतर रिस्पॉन्स मिल रहा है.

अजय देवगन स्टारर मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा लगातार जारी है. मिक्स रिव्यूज के बावजूद जनता को थिएटर्स में हंसाने में कामयाब हो रही ये फिल्म कामकाजी दिनों में भी दर्शक जुटाने एन कामयाब हो रही है. 'धमाल 4' का ट्रेंड बताता है कि ये बड़ी हिट बनने के लिए तैयार है.

कामकाजी दिनों में फिल्म को मिल रही ऑडियंस बता रही है कि अजय की फिल्म बड़ी कमाई करने के लिए तैयार है. मंडे को दमदार पकड़ और मंगलवार को बिना सस्ते टिकट ऑफर के भी धमाल 4 ने तगड़ी कमाई की थी. इसलिए बुधवार इसकी रफ्तार का असली टेस्ट लेने वाला था और बॉक्स ऑफिस की अपडेट बता रही है कि इस टेस्ट में भी धमाल 4 ने मजबूत नंबर्स जुटाए हैं.

बुधवार को भी 'धमाल 4' ने किया कमाल

65 करोड़ नेट कलेक्शन वाले शानदार वीकेंड के बाद, मंडे को धमाल 4 ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत तगड़ी पकड़ बनाई थी. ओपनिंग के मुकाबले काफी कम ड्रॉप के साथ मंडे 8.75 करोड़ रहा. मंगलवार को धमाल 4 के मेकर्स ने 'ब्लॉकबस्टर ट्यूस्डे' ऑफर वाले सस्ते टिकट का ऑप्शन नहीं रखा, फिर भी थोड़ी सी ग्रोथ के साथ 9.50 करोड़ की कमाई कर डाली.अब सैकनिल्क का डेटा बताता है कि छठे दिन, यानी बुधवार को धमाल 4 ने 6.50 करोड़ नेट कलेक्शन किया है. मंडे के हिसाब से ये कलेक्शन में करीब 25% का ड्रॉप है, लेकिन बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के हिसाब से धमाल 4 अभी भी काफी अच्छी कमाई कर रही है. ये कमाई सबूत है कि वर्किंग डेज में धमाल 4 के लिए दर्शक थिएटर्स पहुंच रहे हैं.

ये इसलिए बड़ी बात है क्योंकि धमाल 4 के रिव्यूज बहुत पॉजिटिव तो नहीं कहे जा सकते, लेकिन फिर भी फिल्म की कॉमेडी जनता को थिएटर्स में हंसने के सॉलिड मौके दे रही है. इसी वजह से धमाल 4 अब तक करीब 90 करोड़ का नेट कलेक्शन कर चुकी है. पहले हफ्ते में ये फिल्म 95 करोड़ का आंकड़ा पार करने के लिए तैयार है.

ट्रेंड बता रहा है कि दूसरे वीकेंड में एक तगड़ा जंप 'धमाल 4' का इंतजार कर रहा है. इस जंप के दम पर दूसरे वीकेंड में अजय की फिल्म बड़ी हिट बनने की राह पर है.  

संबंधित सामग्री

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

'हैवान' बन अक्षय कुमार ने मचाया तांडव, सैफ से होगी भिड़ंत; रोंगटे खड़े कर देगा ट्रेलर

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मच-अवेटेड फिल्म 'हैवान' की रिलीज डेट का खुलासा हुआ, दोनों सुपरस्टार्स 11 सितंबर को बड़े पर्दे पर लौटेंगे.

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

जल्द लौटने वाले हैं विजय सलगांवकर, पोस्टर शेयर कर Ajay Devgn ने किया रिलीज डेट का ऐलान

अजय देवगन की प्रसिद्ध फिल्म दृश्यम का तीसरा और आखिरी भाग, 'दृश्यम: द कन्क्लूजन', 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होगी। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे।

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

गोविंदा और सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर किया अनफॉलो

बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिससे तलाक की अफवाहें फिर से उठने लगी हैं।

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो 82 बर्थडे स्पेशल, एक्ट्रेस को साड़ी में देखते ही दिल दे बैठें थे दिलीप कुमार

सायरा बानो के 82वें जन्मदिन पर, जानिए उनकी और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी के कुछ अनसुने किस्से और उनके जीवन की यात्रा।

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

‘लोग फुटेज लेना चाहते हैं’, गोविंदा-सुनीता के रिश्ते पर आरती सिंह ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं परिवार का हिस्सा हूं

आरती सिंह ने गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच विवाद पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया, यह कहते हुए कि वह अपने से बड़ों के निजी मामलों में दखल नहीं देंगी।

Advertisement

Uk Add पहली बार क्षेत्रीय भाषा की फिल्मो को 50% 04 on 26 Aug 2026