SRK National Award 2025: पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए शाहरुख खान, वीडिओ हुआ वायरल...

shah-rukh-khan-first-national-award-2025-emotional-video-viral

SRK National Award 2025: पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए शाहरुख खान, वीडिओ हुआ वायरल...

srk national award 2025 पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिलने पर इमोशनल हुए शाहरुख खान वीडिओ हुआ वायरल

‘Dhadak 2’ Film Review: प्यार, जुनून, जातिवाद और विद्रोह की कहानी, जानिए लोगों के रिव्यू…

SRK ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक वीडियो...

किंग खान ने 1 अगस्त शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम के ऑफिशियल अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया और कहा - "नमस्कार और आदाब। मुझे यह कहने की जरूरत नहीं कि मैं इस समय कृतज्ञता, गर्व और विनम्रता से भरा हुआ हूं। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित होना मेरे लिए एक ऐसा पल है, जिसे मैं जीवनभर सराहूंगा जूरी, चेयरमैन, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और उन सभी लोगों का दिल से धन्यवाद, जिन्होंने मुझे इस सम्मान के योग्य समझा।"

शाहरुख खान ने लिखा कि-

"मैं अपने निर्देशकों और लेखकों का भी दिल से आभार व्यक्त करना चाहता हूं, खासकर से 2023 के लिए। राजू सर (राजकुमार हिरानी), सिड (सिद्धार्थ आनंद) आपका धन्यवाद और खासतौर पर एटली सर और उनकी पूरी टीम का कि उन्होंने जवान में काम करने का मौका दिया। मुझ पर भरोसा किया कि मैं इसे निभा पाऊंगा और इस पुरस्कार के लायक बन पाऊंगा। एटली सर, जैसा कि आप हमेशा कहते हैं 'मास..."

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

टीम और परिवार का जताया आभार...

"मैं अपनी टीम और मैनेजमेंट का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जो बिना थके मेरे साथ काम करते हैं। वो सनकीपन और बेसब्री को झेलते हैं और मुझे जैसा मैं हूं उससे काफी बेहतर दिखाते हैं। ये अवॉर्ड मुझे मिलने वाले प्यार के बिना पूरा नहीं हो पाता, तो शुक्रिया उन सभी चीजों के लिए जो आप करते हैं। मेरी पत्नी और बच्चे, जो बीते कुछ सालों से मुझे इतना सारा प्यार और केयर दे रहे हैं कि जैसे मैं ही घर का बच्चा हूं। वो सभी मेरे लिए बेस्ट चाहते हैं। वो जानते हैं कि सिनेमा को लेकर मेरा जूनून मुझे उनसे दूर ले जाता है, लेकिन वो ये सबकुछ मुस्कुराते हुए सहते हैं और मुझे वक्त देते हैं। तो इसके लिए बहुत शुक्रिया।"

'मेहनत करते रहने की प्रेरणा है यह अवॉर्ड...' - SRK

"नेशनल अवॉर्ड सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, ये इस बात का रिमाइंडर भी है कि जो मैं कर रहा हूं वो मायने रखता है। ये मुझे बताता है कि मुझे आगे बढ़ते रहना चाहिए, मेहनत करते रहनी चाहिए, चीजें बनाने रहना चाहिए और सिनेमा को परोसते रहना चाहिए। शोर से भरी दुनिया में खुद को सुने जाना बहुत बड़ी चीज है और मैं इस सम्मान का इस्तेमाल आगे बढ़ने के लिए करूंगा।"

'एक्टिंग सिर्फ पेशा नहीं, एक जिम्मेदारी है...' - SRK

"ये अवॉर्ड मेरे लिए एक रिमाइंडर है कि एक्टिंग सिर्फ एक काम नहीं है, ये एक जिम्मेदारी है. स्क्रीन पर सच दिखाने की जिम्मेदारी, एक्टिंग मेरे लिए काम नहीं, जुनून और कर्तव्य है। सबके प्यार का मैं आभारी हूं। भारत सरकार का इस सम्मान के लिए बहुत शुक्रिया। "

फैंस को किया दिल से शुक्रिया...

अंत में मैं अपने फैंस से कहना चाहूंगा कि सभी चियर्स के लिए, आंसुओं के लिए और अपने स्क्रॉलिंग को मुझे देखने के लिए रोकने के लिए शुक्रिया। ये अवॉर्ड आपके लिए है, और हर अवॉर्ड है और हां, मैं अपनी बांहें फैलाकर अपना प्यार आपके लिए जताना चाहता हूं लेकिन फिलहाल मैं मजबूर हूं। पर कोई बात नहीं, पॉपकॉर्न तैयार रखें मैं थिएटर में वापस आऊंगा और जल्द ही स्क्रीन पर भी, तब तक एक हाथ से ही कर देता हूं- रेडी।"

संबंधित सामग्री

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

राज्य

झारखण्ड CM सोरेन की समीक्षा बैठकों पर सियासी घमासान, बाबूलाल मरांडी ने साधा निशाना; झामुमो ने किया पलटवार

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की विभागीय समीक्षा बैठकों को लेकर भाजपा और झामुमो के बीच तीखी नोकझोंक जारी है।

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

राज्य

300 साल पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, लाखों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

विदिशा में 300 वर्ष पुरानी जगन्नाथ रथयात्रा उत्साह के साथ आयोजित हुई, जिसमें 2 लाख श्रद्धालु शामिल हुए। व्यापक सुरक्षा और व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

राज्य

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का नालंदा दौरा स्थगित हो गया है। इसके कारण और नई तारीख की घोषणा नहीं की गई है।

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

खेल

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच, गिल इंजर्ड हुए तो कौन होगा नया कप्तान?

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मैच आज कार्डिफ में खेला जाएगा। चोटिल शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर कप्तानी कर सकते हैं।

आग लगने से स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी की मौत,परिजन बोले- अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है

राज्य

आग लगने से स्मार्ट मीटर कंपनी कर्मचारी की मौत,परिजन बोले- अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया है

बीकानेर की स्मार्ट मीटर कंपनी के कर्मचारी की आग से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारियों ने पेट्रोल डालकर जलाया।