सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई

Salman Khan's Viral Post

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई

Bollywood superstar Salman Khan's shirtless 'lonely' post raised concerns among fans and his mother. He later clarified, emphasizing his appreciation for his family and friends.

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता सलमान ने दी सफाई

सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई-- सलमान खान की लोनली वाली पोस्ट ने बढ़ाई उनके मां की चिंता, सलमान ने दी सफाई |

Salman Khan New Post Viral: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त है, लेकिन इसी बीच सलमान ने एक शर्टलेस तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा था कि-  ‘अकेला और तन्हा’ इसके बाद से वो चर्चाओं में बने हुए हैं। इस पोस्ट को देखकर फैंस के साथ-साथ उनकी मां भी चिंतित हो गई। इसके बाद सलमान खान ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने सफाई दी। इसके बाद से यह पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

सलमान खान का पोस्ट वायरल 

एक्टर सलमान ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अपनी तन्हाई वाली पोस्ट को लेकर सफाई दी। उन्होंने लिखा कि- “अरे यार, मैं अपने बारे में बात नहीं कर रहा था, जब मेरे पास इतना बड़ा और प्यारा परिवार और दोस्त हैं, तो मैं अकेला कैसे हो सकता हूं? और जब मेरे पास आप लोग हैं, आपकी दुआएं और शुभकामनाएं हैं, तो मैं सबसे बड़ा शुक्रगुजार हूं।”

उन्होंने आगे लिखा कि-

“कभी-कभी लोगों के साथ रहकर पक जाता हूं, इसलिए मुझे थोड़ा 'मी टाइम' चाहिए, बस... इस बार कोई फोटो नहीं आई। ब्रेकिंग न्यूज़ बना दिया, मम्मी पूछ रही हैं, क्या हुआ बेटा? चिल करो यार।”

किस पोस्ट ने बढ़ाई सलमान की मां की चिंता

सलमान ने हाल हि में शर्टलेस एक तस्वीर शेयर की थी। और उस तस्वीर को देख इंस्टा के कैप्शन में लिखा था कि- “खुद के साथ रहने के दो तरीके हैं, अकेले रहना और तन्हा महसूस करना। अकेले रहना आपकी पसंद है और तन्हा तब महसूस होता है जब कोई आपके साथ रहना नहीं चाहता... अब इसके आगे, आपको खुद तय करना होगा कि आपको क्या करना है।”

इस पोस्ट के बाद से ही फैंस चिंतित हो गए थे और सलमान की मां सलमा भी पोस्ट देख चिंतित हो गई थी। 

एक्टर सलमान अपकमिंग प्रोजेक्ट

बॉलीवुड के भाईजान, सलमान खान आने वाले समय में कई बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। उनकी आने वाली दो सबसे चर्चित फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आएंगे, इस फिल्म को अपूर्वा लखिया ने डायरेक्ट किया है।  वहीं इस फिल्म का नाम पहले 'बैटल ऑफ गलवान' था, जो गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुए वास्तविक संघर्ष पर आधारित था। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की कहानी में कई बड़े बदलाव किए गए हैं। अब इसका टाइटल बदलकर 'मातृभूमि' कर दिया गया है और स्क्रिप्ट को भी नए सिरे से एडिट किया गया है।

एक और फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ सुपरस्टार नयनतारा लीड रोल में नजर आएंगी। फिलहाल इस फिल्म का टेंटेटिव टाइटल 'SVC63' रखा गया है। इसका निर्देशन वामशी पेडिपल्ली कर रहे हैं और प्रोड्यूसर दिल राजू हैं।


 

संबंधित सामग्री

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों की भरमार

मनोरंजन

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर के रिसेप्शन में बॉलीवुड सितारों की भरमार

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर की शादी और रिसेप्शन में बॉलीवुड के तमाम बड़े स्टार शामिल हुए। इस दौरान जाह्नवी कपूर और अन्य सितारों ने लाइमलाइट बटोरी।

खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच

राज्य

खजराना सिविल अस्पताल के नाम पर दवाओं-उपकरणों की नहीं हुई कोई खरीदी, जानें पूरा सच

इंदौर के खजराना में निर्माणाधीन सिविल अस्पताल के विलंब का मुख्य कारण भूमि हस्तांतरण में देरी है। जिला प्रशासन ने स्पष्टीकरण देते हुए भ्रामक सूचनाओं का खंडन किया।

नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू निभा सकती हैं वैम्प का किरदार, 28 साल बाद बड़े पर्दे पर बन सकती है सुपरहिट जोड़ी

मनोरंजन

नागार्जुन की 100वीं फिल्म में तब्बू निभा सकती हैं वैम्प का किरदार, 28 साल बाद बड़े पर्दे पर बन सकती है सुपरहिट जोड़ी

नागार्जुन की 100वीं फिल्म 'King100' में तब्बू के खलनायिका के रोल की अफवाह है। इस फिल्म के साथ उनकी और नागार्जुन की जोड़ी लगभग 28 साल बाद फिर साथ आ सकती है।

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

राज्य

मसूरी पहुंचे शाहिद कपूर, बेटी के स्कूल दाखिले के लिए किया विजिट

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर मसूरी में वुडस्टॉक स्कूल पहुंचे, जहाँ उन्होंने अपनी बेटी का दाखिला कराने के साथ ही स्थानीय लोगों और प्रशंसकों के साथ समय बिताया।

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- &quotवह साइकोटिक था&quot

मनोरंजन

'उसने सिगरेट से मुझे जला दिया था': नीति टेलर ने बयां किया हिंसक रिश्ते का दर्द, बोलीं- "वह साइकोटिक था"

अभिनेत्री नीति टेलर ने प्राइम वीडियो के शो 'अलायंस' में अपने पूर्व बॉयफ्रेंड द्वारा किए गए शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न के बारे में बताया।