Rozlyn took a dig at Tanushree: तनुश्री दत्ता का रोते हुए वीडियो वायरल, Rozlyn Khan ने उड़ाया मजाक!

rozlyn-khan-tanushree-dutta-viral-video-controversy

Rozlyn took a dig at Tanushree: तनुश्री दत्ता का रोते हुए वीडियो वायरल, Rozlyn Khan ने उड़ाया मजाक!

rozlyn took a dig at tanushree तनुश्री दत्ता का रोते हुए वीडियो वायरल rozlyn khan ने उड़ाया मजाक

Amisha and Shraddha On ‘Saiyaara’: अमीषा पटेल ने ‘सैयारा’ कपल को दी बधाई, श्रद्धा भी हुईं फिल्म की दीवानी!

पुलिस ने दी जानकारी...

सूत्रो के अनुसार, पुलिस 40 मिनट तक एक्ट्रेस के घर में रहीं और तनुश्री से बात की और इसके बाद पुलिस वहां से निकल गई और पुलिस ने मीडिया से बात करते हुए बस इतना कहा सब ठीक है।

तनुश्री ने लगाई मदद की गुहार...

एक्ट्रेस ने बीती रात अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर हर कोई हैरान है और उनके फैंस चिंता में डूब गए। उन्होंने वीडियो में कहा कि- 'दोस्तों मुझे मेरे ही घर में हैरेस किया जा रहा है। मैंने अभी पुलिस को कॉल किया है। परेशान होकर मैंने पुलिस को कॉल किया पुलिस आई। उन्होंने मुझे पुलिस स्टेशन आकर शिकायत करने को कहा है। मैं कल या परसों शिकायत करूंगी। मैं ठीक नहीं हूं। मुझे इतना परेशान किया गया है चार-पांच सालों में कि मेरी तबीयत खराब हो गई है। मैं कोई काम नहीं कर पा रही हूं, मेरा घर बिखरा पड़ा हुआ है।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

एक्ट्रेस ने आगे कहा कि-

'मैं घर में नौकरानी नहीं रख पा रही हूं। नौकरानी के साथ मेरा बुरा एक्सपीरियंस रहा है। वो घर आकर चोरी करती हैं। मुझे पूरा काम करना पड़ रहा है। मेरे दरवाजे के बाहर आकर लोग (इतना कहते ही तनुश्री रो पड़ती हैं)।'

उन्होंने आगे कहा -

'मुझे मेरे घर में परेशान किया जा रहा है, प्लीज कोई मेरी मदद करो, मैं इस हैरेसमेंट से तंग आ चुकी हूं। ये 2018 से चल रहा है। हैश टैग मीटू। आज तंग आकर पुलिस को कॉल किया। प्लीज कोई मदद करो। कुछ करो इससे पहले देर हो जाए।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

एक्ट्रेस की दूसरी पोस्ट..

तनुश्री ने एक वीडियो और शेयर किया, जिसमें किसी मशीन की आवाज सुनाई दे रहीं है। इस वीडियो को एक्ट्रेस ने शेयर कर लिखा कि- 'मैंने भी 2020 से लगभग हर दिन अजीब समय पर अपनी छत के ऊपर और अपने दरवाजे के बाहर इस तरह की तेज आवाजों और अन्य बहुत तेज धमाकेदार आवाजों का सामना किया है। मैं बिल्डिंग प्रबंधन से शिकायत करते-करते थक गई हूं और कुछ साल पहले हार मान ली है। अब मैं बस इसके साथ रहती हूं और अपने मन को विचलित करने और अपनी समझदारी बनाए रखने के लिए हिंदू मंत्रों वाले हेडफोन लगाती हूं। आज मैं बहुत अस्वस्थ थी, जैसा कि आप लोग जानते हैं कि पिछले 5 सालों से लगातार तनाव और चिंता से निपटने के कारण मुझे क्रोनिक फटीग (थकान) सिंड्रोम हो गया है। सोचिए, कल मैंने पोस्ट किया था और आज यह। अब समझ जाओ सब लोग कि मैं किससे निपट रही हूं। और भी बहुत कुछ है जो एफआईआर में मेंशन करूंगी।'

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Tanushree Dutta Miss India Universe (@iamtanushreeduttaofficial)

तनुश्री पर रोजलिन का तंज...

एक्ट्रेस के रोने वाला वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस रोजलिन खान ने उन पर तंज कसते हुए अपने इंस्टाग्राम पर तनुश्री का रोने वाला वीडियो शेयर किया और उसमें लिखा कि- "मगरमच्छ के आंसू। आ गई मीटू वाली। मैडम अपनी पीआर टीम को बोलो की ओशिवारा पुलिस इंस्पेक्टर बहुत अच्छे हैं, वो आपकी प्रॉब्लम सॉल्व कर देंगे। यहां तक की तुम खुद पुलिस स्टेशन में बैठी रहती हो। हम तुम्हारे और खुशी मुखर्जी के लिए दुआ करेंगे कि तुम्हारी कंपनी को बिग बॉस मिल जाए।"

रोजलिन ने दूसरी स्टोरी में लिखा कि-

'डियर तन्नू प्रॉब्लम क्या है बताओगी। पैसे नहीं हैं, काम नहीं है, घरेलू हिंसा का इशू है। तुम जानती हो कि केस कैसे फाइल करते हैं (मीटू) फिर यहां सोशल मीडिया पर रोने का मतलब नहीं है ना बहन। चुप कर लो। तुम्हारे आंसू में पैप्स न बह जाएं। चलो बताओ मैं हेल्प करती हूं तुम्हारी।'

तनुश्री दत्ता ने एक बार फिर उठाया #MeToo का मुद्दा...

अभिनेत्री तनुश्री दत्ता ने अपने हालिया वीडियो के कैप्शन में एक बार फिर #MeToo हैशटैग का जिक्र किया है। गौरतलब है कि 2018 में तनुश्री ने अभिनेता नाना पाटेकर पर वर्ष 2008 में फिल्म ‘हॉर्न ओके प्लीज’ की शूटिंग के दौरान यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। हालांकि, मार्च 2025 में मुंबई की अंधेरी कोर्ट ने इस मामले में नाना पाटेकर के खिलाफ आरोपों पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया था। इसके बावजूद तनुश्री लगातार सोशल मीडिया के ज़रिए अपनी बात रखती रही हैं।

संबंधित सामग्री

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

राज्य

सड़क हादसे में घायल युवकों की मदद को रुका CM सैनी का काफिला, एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल

हरियाणा के मुख्यमंत्री ने सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को तत्काल मदद प्रदान की और उन्हें अपने काफिले की एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

राज्य

पंजाब सीएम मान वीडियो विवाद में नया मोड़: फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आरोप में FIR, दो गिरफ्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से जुड़े वायरल वीडियो विवाद में फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर दो लोगों को गुरुग्राम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

देश-विदेश

कोलकाता गोदाम हादसा: मरने वालों की संख्या 11 हुई, अब तक 5 लोग को गिरफ्तार

कोलकाता में गोदाम हादसे के बाद मृतकों की संख्या 11 पहुंची, 30 का रेस्क्यू। घटना के कारणों की जांच और निर्माणाधीन परियोजनाओं का ऑडिट कराने की घोषणा की गई।

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

राज्य

हरदा में कांग्रेस का हल्लाबोल, बढ़े टैक्स और बदहाल व्यवस्थाओं के खिलाफ नगर पालिका का घेराव

हरदा में कांग्रेस ने बढ़े हुए टैक्स, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था के खिलाफ नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया। पुलिस के साथ हल्की झूमाझटकी भी हुई।

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

राज्य

CM भजनलाल का तोहफा, लोकतंत्र सेनानियों की पेंशन में 5 हजार का इजाफा

संविधान दिवस पर मुख्यमंत्री शर्मा ने लोकतंत्र सेनानियों की महत्वपूर्ण भूमिका और योगदान को सराहा, साथ ही पेंशन में वृद्धि की घोषणा की।