Rihanna Fenty Beauty Launch: पॉप स्टार रिहाना ने मुंबई में फेंटी ब्यूटी की लॉचिंग की!

Rihanna Launches Fenty Beauty in India

Rihanna Fenty Beauty Launch: पॉप स्टार रिहाना ने मुंबई में फेंटी ब्यूटी की लॉचिंग की!

Rihanna launched her cosmetics brand, Fenty Beauty, in India with a high-profile event in Mumbai attended by celebrities like Isha Ambani.



rihanna fenty beauty launch पॉप स्टार रिहाना ने मुंबई में फेंटी ब्यूटी की लॉचिंग की

Rihanna Fenty Beauty Launch: पॉप स्टार रिहाना ने मुंबई में फेंटी ब्यूटी की लॉचिंग की! |

Rihanna Fenty Beauty Launch: ग्लोबल पॉप स्टार रिहाना इन दिनों भारत दौरे पर है। रिहाना अपने कॉस्मेटिक ब्रांड फेंटी ब्यूटी को भारत में ऑफिशियल तौर लॉन्च किया। इस ब्रांड का लॉन्चिंग इवेंट मुंबई के फीनिक्स पैलेडियम में 24 अप्रैल शुक्रवार को रखा गया। इस इवेंट को ‘फेंटी ब्यूटी की हवेली’ नाम दिया गया। इस इवेंट में मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी मौजूद रहीं। वो रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं, रिहाना ने उनके साथ पोज दिए।

इस इवेंट में कई सेलिब्रिटी भी नजर आएं।एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर,  मनीष मल्होत्रा, अदिति भाटिया समेत कई बॉलीवुड सेलेब्स इस इवेंट में नजर आएं। 

रिहाना ने हिंदी में कहा- 'शुक्रिया'

रिहाना ने इवेंट में हिंदी बोलने का प्रयास किया। वो स्टोर के अंदर से बाहर आती हैं फिर उनसे पूंछती हैं कि, 'How do you say thank you in Hindi?', फिर उन्हें स्टोर के अंदर से किसी ने "शुक्रिया" शब्द बताया,  फिर वो बाहर आईं और चेहरे पर स्माइल के साथ उन्होंने पैपाराजी को  जोर से "शुक्रिया" कहा।

25 अप्रैल तक खुला रहेगा पॉप-अप स्टोर

25 अप्रैल से 4 मई 2026 तक फीनिक्स पैलेडियम में यह खास पॉप-अप स्टोर खुला रहेगा, जहां फेंटी ब्यूटी के अलग-अलग शेड्स और प्रोडक्ट्स को लोग करीब से देख सकते हैं और ट्राय भी कर सकते हैं। भारत में फेंटी ब्यूटी के प्रोडक्ट्स अब रिलायंस रिटेल के तीरा ब्यूटी और सेफोरा पर विशेष रूप से उपलब्ध होंगे।

2024 में रिहाना आईं थी भारत

इससे पहले रिहाना साल 2024 में  अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में परफॉर्म करने के लिए भारत आईं थी। वो अनंत अंबानी के इंवेंट में शामिल होने के लिए 29 फरवरी, 2024 को जामनगर पहुंचीं थी। फिर अगले दिन वापस लौट गई।

ब्यूटी ब्रांड के इवेंट में होंगी शामिल 

सूत्रो के मुताबिक रिहाना मुंबई में होने वाले एक ब्यूटी ब्रांड से जुड़े इवेंट में शामिल होने आई हैं। हालांकि अब तक इसको लेकर कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया।
 
रिहाना जब आई उन्होंने ऑल-ब्लैक आउटफिट पहन रखा था और पोनीटेल, डार्क सनग्लासेस और गोल्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को पूरा किया। 

ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुकी हैं रिहाना

रिहाना का पहला गाना पॉन डे रिप्ले था, जोकि 24 मई 2005 को उनके पहले स्टूडियो एल्बम, म्यूजिक ऑफ़ द सन के लीड सिंगल के तौर पर रिलीज हुआ। 2007 में रिलीज हुआ गाना अम्ब्रेला उनके करियर का एक टर्निंग पॉइंट था, जिसने उन्हें ग्लोबल सुपरस्टार बना दिया। इससे उन्होंने  पहला ग्रैमी अवॉर्ड भी जीता। उन्होंने अब तक 9 ग्रैमी पुरस्कार, 12 बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स, और 13 अमेरिकन म्यूजिक अवार्ड्स जीत चुकी हैं।

बारबाडोसा की रहने वाली हैं सिंगर

रिहाना कैरेबियाई देश बारबाडोस (Barbados) की रहने वाली हैं और एक प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय पॉप गायिका, डांसर, अभिनेत्री और व्यवसायी हैं। 2005 में करियर शुरू करने के बाद, उन्होंने "अम्ब्रेला" और "डायमंड्स" जैसे चार्ट-टॉपिंग गानों से दुनिया भर में पॉपुलैरिटी हासिल की। वो दुनिया की सबसे अमीर पॉप स्टार हैं।  उनका सौंदर्य ब्रांड फेंटी ब्यूटी (Fenty Beauty) और सेवेज एक्स फेंटी (Savage X Fenty) लिंजरी लाइन उन्हें दुनिया की सबसे अमीर महिला एंटरटेनर में से एक बनाती है।

संबंधित सामग्री

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

खेल

जसप्रीत बुमराह बन सकते है MI के अगले कप्तान, रीव्यू मीटिंग होगा फैसला

जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस के अगले कप्तान बनने की संभावना है। हार्दिक पंड्या और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की भी चर्चा है।

जरीन के बाद पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय कार के शीशे से वीडियो बनाने पर बोलीं- बंद करो

मनोरंजन

जरीन के बाद पैपराजी पर भड़कीं मौनी रॉय कार के शीशे से वीडियो बनाने पर बोलीं- बंद करो

मुंबई में डिनर के बाद मौनी रॉय पैपराजी से नाराज हो गईं जब उन्होंने उनकी कार के शीशे से वीडियो बनाना जारी रखा। उन्होंने सख्त लहजे में कैमरा बंद करने को कहा।

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर हुआ भीषण विस्फोट, एक की मौत, कई घायल

राज्य

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर हुआ भीषण विस्फोट, एक की मौत, कई घायल

मुंबई-आगरा राजमार्ग पर वेल्डिंग के दौरान टैंकर में हुआ विस्फोट। एक व्यक्ति की मौत और अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए। क्षेत्र में दहशत का माहौल।

'सैराब' शो फेम रोहित चंदेल गिरफ्तार,एक्टर पर लगा POCSO एक्ट!

मनोरंजन

'सैराब' शो फेम रोहित चंदेल गिरफ्तार,एक्टर पर लगा POCSO एक्ट!

रोहित चंदेल पर 16 वर्षीय नाबालिग का पीछा करने, प्रताड़ित करने और मारपीट करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

Monsoon LIVE: मुंबई में लैंडस्लाइड से रेल-रोड सिस्टम ठप, 20 ट्रेनें रद्द; कई राज्यों में बारिश बनी जानलेवा

देश-विदेश

Monsoon LIVE: मुंबई में लैंडस्लाइड से रेल-रोड सिस्टम ठप, 20 ट्रेनें रद्द; कई राज्यों में बारिश बनी जानलेवा

मुंबई में भूस्खलन से रेल और सड़क यातायात प्रभावित, 20 ट्रेनें रद्द। विभिन्न राज्यों में भारी बारिश से जनजीवन पर भारी असर, कई हादसे और मौतें हुईं।