Ram Charan Wife Baby Birth: चिरंजीवी एक बार फिर बने दादा, रामचरण की पत्नी ने दिय...

ram-charan-wife-twins-baby-gave-birth

Ram Charan Wife Baby Birth: चिरंजीवी एक बार फिर बने दादा, रामचरण की पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म!

ram charan wife baby birth चिरंजीवी एक बार फिर बने दादा रामचरण की पत्नी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म

सुपरस्टार रामचरण के घर फिर से गूंजी किलकारी वो दूसरी बार पिता बन गए हैं। 31 जनवरी को उनकी पत्नी उपासना ने हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। एक्टर के पिता चिरंजीवी ने एक्स पर ट्वीट कर इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा की। बता दें कि, डिलेवरी के बाद मां और बच्चें दोनों ही स्वस्थ हैं।

मशहूर दिग्गज एक्टर और रामचरण के पिता ने शेयर की खुशखबरी

चिरंजीवी ने अपने एक्स के ऑफिशियल अकाउंट से पोस्ट करते हुए अपने दादा बनने की खुशी जाहिर की और एक्स पर लिखा कि-'बहुत खुशी और दिल से भरे आभार के साथ, हमें यह बताते हुए खुशी हो रही है कि रामचरण और उपासना को जुड़वां बच्चों का आशीर्वाद मिला है, एक बेटा और एक बेटी।' उन्होंने आगे लिखा कि- ‘दोनों बच्चे और मां स्वस्थ हैं और ठीक हैं। दादा-दादी के रूप में इन नन्हे मेहमानों का अपने परिवार में स्वागत करना हमारे लिए शुद्ध आनंद और दिव्य आशीर्वाद का पल है। हम सभी की प्रार्थनाओं, प्यार, आशीर्वाद और शुभकामनाओं के लिए दिल से धन्यवाद देते हैं।- चिरंजीवी और सुरेखा।’

31 जनवरी को उपासना ने दिया बच्चो को जन्म

बताया जा रहा है कि, रामचरण की वाइफ की डिलेवरी 1 फरवरी की सुबह शेड्यूल की गई थी, लेकिन फिर 31 जनवरी को ही हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में बच्चों को जन्म दिया, जिस हॉस्पिटल में उपसना ने बच्चों को जन्म दिया वो उस हॉस्पिटल की वाइस प्रेसिडेंट हैं।

साल 2012 में रामचरण और उपासना ने की थी शादी

राम चरण और उपासना बचपन से एक दूसरे के अच्छे दोस्त थे। वो दोनों कक्षा 9 में साथ में पढ़ाई की, जिसके बाद दोनों दोस्त बन गए और फिर ये दोस्ती धीरे - धीरे प्यार में बदल गई और दोनों ने दिसंबर 2011 में सगाई कर ली। और फिर 14 जून 2012 को रामचरण और उपासना ने हैदराबाद के टेंपल ट्रीज फार्म हाउस में शादी की।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

दोनों 20 जून 2023 पहली बार पैरेंट्स बने। उपसना ने बेटी को जन्म दिया।

कौन हैं उपासना?

साउथ के मशहूर एक्टर रामचरण की पत्नी उपासना, अपोलो चैरिटी वाइस प्रेसिडेंट और बी पॉजिटिव मैगजीन की चीफ एडिटर हैं। वो भारत के पहले कोर्पोरेट हॉस्पिटल अपोलो हॉस्पिटल के फाउंडर और एग्जीक्यूटिव चेयरमैन प्रताप सी.रेड्डी की पोती हैं।

संबंधित सामग्री

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

राज्य

रविंद्र भवन में हुआ डॉ. हेडगेवार के जीवन और कार्यों पर केंद्रित महानाट्य का मंचन

सीएम डॉ. यादव ने कहा - डॉ. हेडगेवार ने दिया था समानता का विचार। राष्ट्र, आज समान नागरिक संहिता का महत्व समझ रहा है।

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

राज्य

लव मैरिज की सजा! गर्भवती नाबालिग साथ किया गैंगरेप, दोनों आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ में इंटरकास्ट लव मैरिज करने वाली गर्भवती नाबालिग का अपहरण कर गैंगरेप किया गया। दोनों आरोपी गिरफ्तार।

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

राज्य

पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस के पदाधिकारियों ने की सीएम डॉ. यादव से मुलाकात,कंपनी 6200 करोड़ का करेगी निवेश

मध्यप्रदेश में पारस डिफेंस कंपनी द्वारा सेमीकंडक्टर परियोजना के लिए 6200 करोड़ रुपए निवेश और 2500 रोजगार सृजन की योजना।

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

राज्य

इंदौर के MTH अस्पताल में आशा कार्यकर्ता से मारपीट पर बवाल, CMO कार्यालय से अस्पताल तक निकाली गई आक्रोश रैली

इंदौर के एमटीएच अस्पताल में आशा कार्यकर्ता के साथ हुई मारपीट के खिलाफ आशा-ऊषा-आशा पर्यवेक्षक एकता यूनियन ने प्रदर्शन किया।

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

राज्य

सीएम डॉ. यादव ने जमकर की बड़वानी की तारीफ, कहा- उद्यमिता-नवाचार का उदाहरण बन रहा ये जिला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी जिले की कृषि और नवाचारों की प्रगति का वर्णन किया, जिसमें आधुनिक कृषि तकनीक और उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है।