Pakistan bans Indian Songs: पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध...

pakistan-bans-indian-songs

Pakistan bans Indian Songs: पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध...

pakistan bans indian songs पाकिस्तान ने भारतीय गानों पर लगाया प्रतिबंध

Pakistan bans Indian Songs: पहलगाम आतंकी हमले के बाद लोगो के अंदर काफी दुख और आक्रोश देखने को मिला, जिसके बाद भारत सरकार ने भी पकिस्तान को लेकर कई बड़े फैसले किए। फिर पकिस्तानी कलाकारो की फिल्म को बैन कर दिया गया। हानिया का डेब्यू और फवाद की अबीर गुलाल फिल्म रिलीज रोक लगा दी गई। और पकिस्तान के कई सेलेब्स का अकाउंट भी इंडिया में ब्लॉक कर दिया गया। इसके साथ ही भारत में 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इससे नाराज होकर पकिस्तान ने भी भारतीय गायको के गानों पर रोक लगा दी। Read More: Sonu Nigam Angry at Fan: बीच कॉन्सर्ट में फैन पर भड़के सोनू निगम! जीनिए वजह…

PBA ने लिया फैसला, भारतीय गानों पर लगाया रोक...

भारत में पाकिस्तानी कलाकारो के बैन के बाद पाकिस्तान ने 1 मई, गुरुवार को देशभर के एफएम रेडियो स्टेशनों पर भारतीय गानों के प्रसारण पर पूर्ण रुप से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस फैसले की पुष्टि पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) के महासचिव शकील मसूद ने की। उन्होंने बताया कि यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

पाकिस्तान सूचना मंत्री ने PBA के फैसले की सराहना...

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने पाकिस्तान ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन (PBA) के फैसले की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि- ‘PBA का यह देशभक्ति से प्रेरित कदम बेहद सराहनीय है और यह पूरे देश की एकजुटता को दर्शाता है।’

उन्होंने आगे कहा कि...

'पाकिस्तान के एफएम स्टेशनों पर भारतीय गानों पर प्रतिबंध लगाना इस बात का प्रतीक है कि ऐसे कठिन समय में हम सभी राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने और अपने मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट हैं।'

Pakistan bans Indian Songs: पाकिस्तान में भारतीय गानों की लोकप्रियता...

आपको बता दें कि, पाकिस्तान में भारतीय गाने खासतौर पर लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, किशोर कुमार और मुकेश जैसे दिग्गज गायकों के गीत बेहद पसंद किए जाते हैं। एफएम रेडियो स्टेशनों पर इन गानों का रोजाना प्रसारण आम बात थी, लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है।

भारत में पकिस्तानी एक्टर के अकाउंट को किया ब्लॉक...

सरकार ने पकिस्तानी कलाकारो को बैन करने के बाद कई पकिस्तान के जाने- माने कलाकारो जैसे- माहिरा खान, हानिया आमिर, अली जफर, माया अली, सजल अली, आयजा खान, इकरा अजीज, सनम सईद जैसे लोकप्रिय कलाकारों के अकाउंट्स ‘लीगल रिक्वेस्ट’ के चलते रिस्ट्रिक्ट कर दिए गए हैं। Pakistani Actors Accounts Blocked आपको बता दें कि, अब जब भी कोई इंडियन यूजर इन पाकिस्तानी एक्टर्स के सोशल मीडिया अकाउंट खोलने की कोशिश करता है, तो मैसेज आता है कि- “यह अकाउंट भारत में उपलब्ध नहीं है। लीगल रिक्वेस्ट के चलते इसे रिस्ट्रिक्ट किया गया है।”

पकिस्तान के इन कलाकारो के अकाउंट नहीं हुए ब्लॉक..

जहां कई पकिस्तानी कलाकारो के अकाउंट को डिसेब्लड कर दिया गया। तो वहीं कुछ मशहूर एक्टर के अकाउंट अब भी दिखाई दे रहें। जिनके अकाउंट इंडिया में दिख रहें है, वो फवाद खान, आतिफ अशलम, मवारा हौकेन, वहाज अली, महविश हयात, हिंदी मीडियम की सबा कमर जैसे कलाकारों का अकाउंट अब भी देखा जा सकता है।

कई पकिस्तानी यूट्यूब चैनल्स भी हुए ब्लॉक..

एक्टर के बैन के बाद अब पकिस्तान के कई यूट्यूब अकाउंट को भी ब्लॉक कर दिया गया है, जिसमें पकिस्तानी सीरियल देखे जा सकते थे। इंडिया में बहुत से लोग पकिस्तानी सीरियल के दिवाने थे लेकिन गृहमंत्रालय के आदेश के बाद कुछ यूट्यूब चैनल बंद कर दिये गए। इनमें ‘ARY डिजिटल’ और ‘हम टीवी के यूट्यूब चैनल’, ‘द पकिस्तान रेफरेंस’ जैसे 16 चैनल शामिल हैं।

Pakistan bans Indian Songs: पाक कलाकारों पर पुराना विवाद फिर से गरमाया…

2016 के उरी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया था, जिसके बाद एक्टर्स को कई फिल्में छोड़नी पड़ी थी। फिर 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि कलाकारों को राजनीतिक तनाव की सजा नहीं दी जानी चाहिए। इसके बाद कुछ पाक कलाकारों को फिर से हिंदी फिल्मों में मौका मिला।

पाक कलाकारों के साथ काम किया, होगा देशद्रोह का मुकदमा…

FWICE (फिल्म फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न सिने एम्प्लॉयज) ने हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय को पत्र लिखकर चेतावनी दी, कि अगर कोई भी भारतीय पाक कलाकारों के साथ काम करेगा, तो उस पर देशद्रोह का केस दर्ज किया जाएगा और उसे इंडस्ट्री से बैन कर दिया जाएगा।

पाकिस्तान में भी ‘अबीर गुलाल’ बैन…

जहां भारत को फवाद खान से आपत्ति है, वहीं पाकिस्तान के डिस्ट्रीब्यूटर वाणी कपूर की उपस्थिति को लेकर फिल्म की रिलीज से पीछे हट रहे हैं। पाकिस्तान के वरिष्ठ डिस्ट्रीब्यूटर सतीश आनंद ने सियासत डॉट कॉम से बात करते हुए कहा कि मौजूदा माहौल में यह फिल्म रिलीज करना समझदारी नहीं होगी। उनके अनुसार, इस बैन से फिल्ममेकर्स को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा। पहलगाम हमले के बाद इस फिल्म को रिलीज करने का समय पहले से ही बेहद खराब चुना गया था।

संबंधित सामग्री

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

लाइफ स्टाइल

सावन में साड़ी के साथ पहनें इस बार ये ट्रेंडी ब्लाउज डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ

सावन के आगमन के साथ, नए ब्लाउज डिजाइन्स फैशन की दुनिया में प्रमुखता से उभर रहे हैं, जिसमें विविधता और आधुनिकता की झलक मिलती है।

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

राज्य

एमपी में मानसून फिर एक्टिव, दो सिस्टम के असर से 5 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की वापसी के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, विशेष रूप से शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी में अति भारी वर्षा की संभावना है।

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

राज्य

भिंड में दर्दनाक हादसा: भाजपा नेत्री की कार से टकराई बाइक, 4 साल के मासूम की मौत

मध्य प्रदेश के भिंड में एक सड़क हादसे में चार वर्षीय देवांश की मौत हो गई। कार का गेट खोलने की वजह से बाइक टकरा गई, जिससे देवांश की मौत हुई।

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

राज्य

भोपाल से हवाई सफर फिर महंगा, दिल्ली-मुंबई समेत कई रूट्स पर किराए में 20% तक बढ़ोतरी

भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट से उड़ानों के किराए में 20% की वृद्धि हुई है, जिससे दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की यात्रा महंगी हो गई है।


ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भोपाल में 1500 आवारा कुत्तों की चुनौती, नगर निगम की बढ़ी चिंता

राज्य

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले भोपाल में 1500 आवारा कुत्तों की चुनौती, नगर निगम की बढ़ी चिंता

भोपाल में ब्रिक्स सम्मेलन से पहले नगर निगम आवारा कुत्तों के प्रबंधन और शहर की सफाई में जुटा। एबीसी सेंटरों की कमी और भोजन, बजट की चुनौतियां बढ़ीं।