Natalia on Relationship with Mridul: नतालिया ने मृदुल के साथ रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा!

natalia-mirdul-relationship-big-boss-19-reveal

Natalia on Relationship with Mridul: नतालिया ने मृदुल के साथ रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा!

natalia on relationship with mridul नतालिया ने मृदुल के साथ रिश्ते को लेकर किया बड़ा खुलासा

Read More: Bigg Boss 19: अभिषेक-शहबाज के बीच हाथापाई, पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट, अमाल-कुनिका की भी जबरदस्त बहस

बिग बॉस से नतालिया ने क्या सीखा...

एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए नतालिया ने इस पर जबाव देते हुए कहा - कि- , "अभी बाहर आने के तुरंत बाद कहना जल्दी है, लेकिन मैंने शो से कई अहम बातें सीखी हैं। किसी भी स्थिति में खुद के लिए खड़ा होना, अपनी आवाज को दबने न देना और अगर किसी से कोई दिक्कत है, तो उसे सही तरीके से कैसे व्यक्त करना चाहिए। और सबसे जरूरी चीज जो मैंने सीखी वो है डर का सामना करना।"

एविक्शन पर नतालिया का बयान...

उन्होंने बताया कि- 'उनका एविक्शन इसलिए हुआ क्योंकि उनका इंडिया में उतना बड़ा फैन बेस नहीं था जितना बाकी कंटेस्टेंट्स का था। उन्होंने कहा, - "जैसे ही मेरा नाम नॉमिनेशन में आया, मुझे अंदाजा हो गया कि बाहर जाऊंगी। उस वक्त मुझे सिर्फ बसीर से उम्मीद थी कि शायद वो मुझे बचा पाएंगे।"

नतालिया किसे करेंगी सपोर्ट...

नतालिया से जब सवाल किया गया कि वो बाहर आकर किसे सपोर्ट करेंगी तो उन्होंने कहा वो बसीर और मृदुल को सपोर्ट करेंगी, उन्होंने कहा कि - "मेरा और मृदुल का कनेक्शन बहुत नेचुरल था। हम साथ में नाचते-गाते थे, बातें करते थे। वहीं बात की जाए बशीर की तो,बशीर को इंग्लिश आती है, जिससे मेरे लिए उससे बात करना आसान होता था। बाकी कंटेस्टेंट्स भी अच्छे थे, खासकर कुनिका जी, जो मेरे लिए मां जैसी थीं।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

मृदुल के साथ रिश्ते पर बोली नतालिया...

नतालिया से पूछा गया कि वो बिग बॉस के बाद मृदुल जब बाहर आएंगे उनसे मिलने नोएडा जाएंगी तब उन्होंने कहा कि- "हां, बिल्कुल! भाभी नोएडा जरूर जाएगी। जब मृदुल बिग बॉस के घर से बाहर आएंगे, तो मैं उनसे मिलूंगी और उनके साथ नोएडा भी जाऊंगी। मैं वहां उनके फैंस से भी मिलना चाहूंगी। मृदुल एक बहुत अच्छा लड़का है। हमारी फ्लर्टिंग मजाक में शुरू हुई थी लेकिन अब हमारी दोस्ती गहरी हो चुकी है।"

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

बिग बॉस 19 के विनर पर नतालिया की राय...

नतालिया ने बताया कि इस बार कई कंटेस्टेंट्स जीत के दावेदार हैं। गौरव और बशीर स्ट्रॉन्ग हैं, जबकि मृदुल के चांस फैंस के वोटिंग पर निर्भर हैं। जीशान और अभिषेक की जीतने की पूरी संभावना है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)

इस कंटेस्टेंट को होना चाहिए था एविक्शन - नतालिया

नतालिया ने कहा कि उनकी जगह नेहल को बाहर जाना चाहिए था। उन्होंने बताया कि नेहल बहुत ज्यादा ड्रामा करती थीं और घर में उन्हें पसंद नहीं किया गया।

घर से बाहर निकलते ही किया पहला काम...

नतालिया ने खुलासा किया कि घर से बाहर आते ही उन्होंने लगभग 20 घंटे तक सोया। घर में नींद कम मिलती थी और लाइट्स हमेशा ऑन रहती थीं। सोने के बाद उन्होंने फोन चेक किया और ढेरों मैसेज देखकर शॉक हुईं।

बॉलीवुड और आने वाले प्रोजेक्ट्स...

नतालिया ने कहा कि उनकी फिल्म ‘मस्ती 4’ इस साल के अंत तक रिलीज होगी। नए साल की शुरुआत में एक और फिल्म आएगी। इसके अलावा वह मसाला आइटम सॉन्ग और रिएलिटी शो जैसे ‘झलक दिखला जा’ या ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा लेना चाहेंगी।

सलमान खान के लिए मजेदार किस्सा

नतालिया ने सलमान खान के साथ अपनी ट्यूनिंग का ज़िक्र करते हुए कहा, "मैं उन्हें ‘वॉटरमेलन’ कहूंगी। उन्होंने मुझसे वादा किया था कि सलाद खाओंगी तो देंगे, लेकिन अब तक मुझे वो नहीं मिला।"  

संबंधित सामग्री

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

राज्य

बैतूल के हिल स्टेशन पर दो दिन रहेंगे सीएम डॉ. यादव, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों से करेंगे सीधा संवाद

- 27-28 जून कुकरू में गुजारेंगे प्रदेश के मुखिया, - सनसेट पॉइंट पर करेंगे मेडिटेशन, अवलोकन- स्व-सहायता समूह की देखेंगे गतिविधियां।

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

राज्य

सीएम डॉ मोहन यादव ने की खिलाड़ियों से मुलाकात, गोल्ड जीतने वालों को 3-3, ब्रॉन्ज जीतने वालों को 1-1 लाख देगी सरकार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंडर-18 हॉकी एशिया कप में पदक जीतने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को सम्मानित किया और इनामी राशि भी प्रदान की।

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

राज्य

पंजाब राज्यपाल से मिले CM सुक्खू, चंडीगढ़ में हिमाचल की हिस्सेदारी समेत लंबित मामलों के जल्द समाधान की उठाई मांग

सीएम सुक्खू ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात कर चंडीगढ़ में हिमाचल के हिस्से, नए हिमाचल सदन निर्माण और अन्य मुद्दों पर चर्चा की।

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- &quotउद्देश्य को समझिए&quot

राज्य

सरकारी फ्लेक्स में झारखण्ड CM सोरेन का नाम की स्पेलिंग गलत, DC बोले- "उद्देश्य को समझिए"

झारखंड के बोकारो में नशा मुक्ति अभियान के फ्लेक्स में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम की गलत स्पेलिंग छपी, प्रशासनिक लापरवाही की ओर इशारा करती है।

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

राज्य

हरियाणा में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान: बनेगी ज्वाइंट टास्क फोर्स, CM बोले- सौदागरों में ऐसा खौफ पैदा करें कि धंधा छोड़ दे

हरियाणा सरकार ने नशे की बिक्री और तस्करों के खिलाफ शक्ति अभियान चलाने के लिए ज्वाइंट टास्क फोर्स का गठन किया है।