Bigg Boss 19: अभिषेक-शहबाज के बीच हाथापाई, पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट, अमाल-कु...

bigg-boss-19

Bigg Boss 19: अभिषेक-शहबाज के बीच हाथापाई, पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट, अमाल-कुनिका की भी जबरदस्त बहस

bigg boss 19 अभिषेक-शहबाज के बीच हाथापाई पूरे सीजन के लिए हुए नॉमिनेट अमाल-कुनिका की भी जबरदस्त बहस

Bigg Boss 19: टीवी का चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 19 लगातार विवादों में बना हुआ है। हाल ही के एपिसोड में शो में जमकर हंगामा देखने को मिला। कंटेस्टेंट्स के बीच बहस अब शारीरिक झगड़े तक पहुंच चुकी है, जो बिग बॉस के नियमों का गंभीर उल्लंघन है। [caption id="attachment_105257" align="alignnone" width="298"]Bigg Boss 19 Bigg Boss 19[/caption]

Bigg Boss 19: बिग बॉस ने पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया

दरअसल, शो में शहनाज गिल के भाई शहबाज और अभिषेक बजाज के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे पर हाथ उठा लिया। मामला इतना बढ़ा कि बिग बॉस को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा। इस फिजिकल फाइट के चलते दोनों कंटेस्टेंट्स को बिग बॉस ने पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया है।

Bigg Boss 19: प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि

वहीं दूसरी तरफ, इस हफ्ते के कैप्टन अमाल मलिक और कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद के बीच किचन ड्यूटी को लेकर जोरदार बहस हुई। प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि...

Bigg Boss 19: मतलब ये नहीं कि मैं आपका नौकर बन जाऊं

अमाल ने कुनिका को किचन में हस्तक्षेप करने से रोका, जिस पर कुनिका भड़क उठीं। दोनों के बीच तीखी बहस हुई, जहां अमाल ने कहा, "मैं तमीज से बात कर रहा हूं, आपकी ड्यूटी नहीं है तो किचन में क्यों जा रही हैं?" इस पर कुनिका ने जवाब दिया, "यही इज्जत दे रहे हैं आप?" जिस पर अमाल ने पलटकर कहा, "इज्जत देने का मतलब ये नहीं कि मैं आपका नौकर बन जाऊं।"

Bigg Boss 19: बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई

इस दौरान अन्य घरवाले भी बहस में शामिल हो गए और माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया। इसी बीच अभिषेक ने टिप्पणी की, "इज्जत कमानी पड़ती है," जिससे शहबाज नाराज़ हो गए और दोनों के बीच बहस बढ़ते-बढ़ते हाथापाई में बदल गई।

Bigg Boss 19: पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है

बिग बॉस के नियमों के अनुसार, घर में हिंसा करना सख्त मना है, और ऐसे मामलों में सख्त सजा दी जाती है। यही वजह है कि शहबाज और अभिषेक को पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर दिया गया है।

वोल्टेज ड्रामा और विवादों का केंद्र बन चुका है

इस हफ्ते का वीकेंड का वार भी खासा गर्म रहा। होस्ट के तौर पर फराह खान ने सलमान खान की जगह ली और सबसे ज्यादा फटकार कुनिका सदानंद, नेहल और बसीर अली को लगाई। वहीं, इस हफ्ते डबल एविक्शन भी हुआ, जिसमें नगमा मिराजकर और नतालिया को घर से बाहर कर दिया गया। बिग बॉस 19 अब पूरी तरह हाई वोल्टेज ड्रामा और विवादों का केंद्र बन चुका है।

संबंधित सामग्री

देश में मानसून की चाल सुस्त, अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

देश-विदेश

देश में मानसून की चाल सुस्त, अभी सिर्फ 19 राज्यों तक पहुंचा मानसून

भारत में मानसून ने 4 जून को केरल में दस्तक दी, लेकिन इसकी चाल बहुत सुस्त है, जिससे मुंबई सहित कई जगहों पर देरी हो रही है।

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राज्य

कृषक कल्याण वर्ष में अन्नदाताओं के सम्मान और सुविधाएं बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है सरकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

चार गुना मुआवजे और ऋण अदायगी की तिथि बढ़ाने के निर्णय प्रशंसनीय, भारतीय किसान संघ ने माना मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार, - गेहूं उपार्जन की बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को हुई सुविधा: भारतीय किसान संघ

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

राज्य

रोजगार को लेकर प्रदेश के मुखिया ने युवाओं के लिए खोले दरवाजे, कर सकेंगे पुलिस में नौकरी

मध्यप्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी भर्ती फिर से शुरू करने का निर्णय लिया, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राज्य में ही रोजगार मिलेगा।

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

राज्य

मध्यप्रदेश में उत्कृष्ट खिलाड़ियों की पुलिस में सीधी भर्ती का रास्ता साफ, खेल प्रतिभाओं को मिलेगा नया अवसर

मध्यप्रदेश सरकार ने खेल और पुलिस विभाग के लिए खिलाड़ियों की सीधी भर्ती के नियमों में महत्वपूर्ण संशोधन किया है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अधिक अवसर और सुरक्षा प्रदान की जाएगी।

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

राज्य

10वीं द्वितीय परीक्षा का परिणाम जारी, दूसरे अवसर में भी आधे से अधिक विद्यार्थी असफल

मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हाईस्कूल द्वितीय परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित किए। उत्तीर्ण प्रतिशत कम रहने से अधिकांश विद्यार्थी असफल रहे।